You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

“मध्यप्रदेश लोक सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में बढ़ते कदम” - सुझाव दें

Start Date: 08-01-2021
End Date: 22-02-2021

मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 ...

See details Hide details

मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 लागू किया। इस कानून के माध्यम से मध्यप्रदेश सरकार ने नागरिक सेवाओं में सुधार और उनकी प्रदाय प्रक्रिया बेहतर करने की दिशा में श्रेष्ठ पहल की है और वर्तमान में 426 लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से 561 अधिसूचित सेवाएं नागरिकों को मिल रही हैं।

लोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा वर्तमान में लोक सेवा केंद्रों पर लोक सेवा गारंटी, समाधान एक दिन, राजस्व, एमपी ऑनलाइन, CSC, आधार कार्ड बनाना एवं सुधार, आयुष्मान कार्ड बनाने की सेवाएं संचालित की जा रही हैं तथा नागरिक सेवाओं का सरलीकरण कर व्हाट्सअप और चैटबॉट के द्वारा भी सुविधा प्रदान की गई हैं।

इस संदर्भ में 'राज्य लोक सेवा अभिकरण', मध्यप्रदेश शासन, निम्नलिखित बिंदुओं पर आपके सुझाव आमंत्रित करता है:

1. लोक सेवा गारंटी क़ानून अंतर्गत वर्तमान अधिसूचित 561 सेवाओं के अलावा अन्य ऐसी सेवा जिसे कानून के अंतर्गत लाया जा सकता है।

2. सेवाओं को प्राप्त करने के लिये, उनका सरलीकरण कैसे किया जा सकता है।

3. लोक सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में नवाचार हेतु सुझाव।

अपने सुझाव 21 फरवरी 2021 तक साझा करें। अपने सुझावों के साथ अपना नाम, शहर, जिला और पिनकोड अवश्य लिखें।

All Comments
Reset
182 Record(s) Found

Amit Kumar Singh 5 years 10 months ago

लोक सेवा केंद्र के माध्यम से EPIC कार्ड प्रिंट मतदाता सूची में नाम जोड़ना सुधारना एवं समग्र आई डी में नाम जोड़ना कटवाना , खाद्यान्न पात्रता पर्ची,जन्म एवं मृत्यु की आप्राप्तता एवं जन्म मृत्यु के आदेश की सेवाएं हैं लेकिन जब यह दोनों सेवाएं लोक सेवा केंद्र के माध्यम से है तो जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र की सेवाएं भी लोक सेवा केंद्र के माध्यम से देनी चाहिए

NeerajDubey 5 years 10 months ago

लोक सेवा एक विशेष माध्‍यम है जिससें नागरिकों को सरकारी योजनाओं के साथ सीधे जोडा जा सकता है,यहा विभिन्‍न प्रकार की योजनाओं का संचालन हो रहा है, एवं यहां की व्‍यवस्‍था उत्‍तम है।

Ravi kumar Gupta 5 years 10 months ago

लोक सेवा एक विशेष माध्‍यम है जिससें नागरिकों को सरकारी योजनाओं के साथ सीधे जोडा जा सकता है,यहा विभिन्‍न प्रकार की योजनाओं का संचालन हो रहा है, एवं यहां की व्‍यवस्‍था उत्‍तम है।

Antariksh Laxminarayan Joshi 5 years 10 months ago

1. प्राणियों पर होने वाले प्रयोगो पर प्रतिबन्ध लगाए।
2.सूखे तालाबों को जोड़े और पीने योग्य पानी के लिए तैयार करे।
3.गाँव गाँव रेल मार्ग और रेल सुविधा को लाये पहुँचाये।

supriya 5 years 10 months ago

लोक सेवा एक विशेष माध्‍यम है जिससें नागरिकों को सरकारी योजनाओं के साथ सीधे जोडा जा सकता है,यहा विभिन्‍न प्रकार की योजनाओं का संचालन हो रहा है, एवं यहां की व्‍यवस्‍था उत्‍तम है।

SUISHIL KUMAR SONI 5 years 10 months ago

फूड लाइसेंस की सेवाएं खनिज विभाग की सेवाएं पैन कार्ड तथा पासपोर्ट की सेवाएं भी लोक सेवा केंद्र से जुड़ी जानी चाहिए

लोक सेवा केंद्र नागरिकों के विश्वास का प्रतीक बन चुका है अतः शासन को लोक सेवा केंद्रों के लिए कुछ नई नीतियां बनानी चाहिए जिससे कि उत्कृष्ट सेवा देने वाले केंद्र एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहन मिले और वह निरंतर अपनी सेवाएं आम जनमानस को देते रहें

SUISHIL KUMAR SONI 5 years 10 months ago

बंदूक लाइसेंस का नवीनीकरण तो लोक सेवा केंद्र में है लेकिन नवीन बंदूक लाइसेंस को प्रदायक करने की सेवाएं तथा बंदूक लाइसेंस की अंतरण की सेवाओं को भी लोक सेवा केंद्र के माध्यम से नागरिकों को प्रदान किया जाए राजस्व विभाग में ऋण पुस्तिका को बंधक करना एवं ऋण पुस्तिका को बंधक मुक्त करने की सेवाएं भी लोक सेवा केंद्र में जोड़ी जानी चाहिए

SUISHIL KUMAR SONI 5 years 10 months ago

लोक सेवा केंद्र के माध्यम से जन्म एवं मृत्यु की आप्राप्तता एवं जन्म मृत्यु के आदेश की सेवाएं हैं लेकिन जब यह दोनों सेवाएं लोक सेवा केंद्र के माध्यम से है तो जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र की सेवाएं भी लोक सेवा केंद्र के माध्यम से देनी चाहिए जिसको कि संबंधित पदाधिकारी ही जारी करें लेकिन सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र के लिए लोगों को बार-बार अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने पड़ते हैं जिससे कि आवेदकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र सेवाएं भी लोक सेवा में जोड़ी जाएं

SUISHIL KUMAR SONI 5 years 10 months ago

लोक सेवा केंद्र नागरिकों के भरोसे का केंद्र है जो सेवाएं लोक सेवा केंद्र में है वह सेवाएं एमपी ऑनलाइन की दुकानों में भी खोल कर रखे हैं लेकिन नागरिकों का विश्वास लोक सेवा केंद्र के प्रति ज्यादा है समाधान एक दिवस समाधान एक दिवस लोक सेवा केंद्र के लिए वरदान साबित हुआ है जिसमें की मैनुअल से डिजिटल जाति प्रमाण पत्र को भी समाधान एक दिवस के अंतर्गत लाना चाहिए ब्लड रिलेशन जाती को भी समाधान एक दिवस के अंदर लाना चाहिए