You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्राली की आवाजाही से होने वाली दुर्घटनाओं से कैसे बचा जाए?

Start Date: 13-07-2020
End Date: 31-10-2020

अक्सर यह देखा गया है कि लोग शादी-बारात, मेले, धार्मिक स्थलों पर होने ...

See details Hide details

अक्सर यह देखा गया है कि लोग शादी-बारात, मेले, धार्मिक स्थलों पर होने वाले आयोजनों में, फसलों को लाते-ले जाते समय असुरक्षित तरीके से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बड़ी संख्या में बैठ कर आवागमन करते हैं। वर्तमान समय में प्रवासी मजदूर भी अपनी जान जोखिम में डालकर अपने घरों तक पहुंचने के लिए किसी भी संभावित माध्यम का उपयोग कर रहे हैं। जिसके कारण कुछ दुर्घटनाएं भी हुईं हैं।

निश्चित ही जीवन की हानि सबसे बड़ी हानि है, ऐसे में यह जरूरी है कि ऐसे उपाय किए जाएं जिससे ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके, साथ ही लोगों की सुरक्षा भी की जा सके।

राज्य सड़क सुरक्षा सेल सभी नागरिकों को इस विषय पर अपने सुझाव देने के लिए आमंत्रित करता है।
♦ चालक को किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए?
♦ ऐसे में नागरिकों को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

पीटीआरआई, पु.मु. भोपाल, द्वारा प्रदेश में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु समय-समय पर विशेष अभियान संचालित किये गए है।

सड़कों पर आवागमन कर रहे लोगों के लिए सर्वोत्तम व्यवस्था स्थापित करने हेतु अपने विचार हमसे साझा करें। अपने सुझाव के साथ अपना नाम और अपने शहर / जिले का नाम लिखना ना भूलें।

हमें इस स्थिति को बेहतर बनाने में आपका सकारात्मक सहयोग चाहिए। आप से यह भी अनुरोध है कि अपनी अन्य शिकायतों को दर्ज करने के लिए कृपया इस माध्यम का उपयोग न करें।

All Comments
Reset
174 Record(s) Found

dharmendra_75 5 years 9 months ago

ट्रैक्टर चालक को ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्यता दे। एवं ट्रैक्टर विक्रेता कंपनी को ड्राइविंग ट्रैनिंग देने के प्रोग्राम चलाना चाहिए।
ओवरलोड ट्रॉली भरने पर दंड का प्रावधान होना चाहिए।

Karan Kachhwaha 5 years 9 months ago

टैक्टर में होने बाली दुर्घटना की असल बजह दोनो हेडलाइट चालू न होना बल्कि एक ही हेडलाइट चालू होना। बो इसलिए कि सामने से जो व्यक्ति टूव्हीलर में आ रहा हैं उसे ये मालूम ही नई होता की ये ट्रैक्टर है कि टुव्हीलर कियोंकि उसमे एक ही लाइट चालू होती है और यही गलती दुर्घटना का कारण बनती है और टूव्हीलर को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ड्राइवर गाड़ी पलटा देता है जिससे जान ओर मन हानि दोनो होती है और ना ही ट्रैक्टर ड्राइवर को निमयों का ज्ञान होता हैं कि हेडलाइट को डिम फुल pass का ज्ञान भी नई होता और ना ही रेडियम

Kailashck10 5 years 9 months ago

श्रीमान अधिकतर रोड दुर्घटना का कारण ट्रेक्टर के पीछे की ट्रॉली रहती हैं। जो रात के समय ट्रॉली का रंग धुन्दला होने के कारण दिखाई नही देती हैं। अथवा बारिश में पानी के रंग में ही हो जाने के कारण दिखाई नही देती हैं। इससे बचाव का एक ही तरीका है कि ग्राम में प्रत्येक ट्रॉली अथवा ट्रेक्टर पर रेडियम लगायी जाए जिससे वो चमकने से रात्रि में दिखने लग जाती हैं। साथ ट्रेक्टर और ट्रॉली बनाए जाते समय ट्रॉली पर अनिवार्य रूप से लगाया जाए

Ashutosh Singh 5 years 9 months ago

1-ना पलटने वाले ट्रैक्टर का डिजाइन किया जाना चाहिए.
2- dedicated routes should be followed.
3-should not allow on general roads.
4-if it is necessary then time for tractors and trucks on road should be fixed.
5-these vehicles should not be allowed for public transport it should only for agriculture or commercial purposes.
6-for district road or village road it's time and speed should me fixed and limeted.

Dr Dinesh Choudhari 5 years 9 months ago

Adhikansh log gramin Bharat me rahte hai.
Suggestios
1.Shasan Prashasan star par Gramin kshatra me Shadi barat ke liye anya vahan , Bus , jeep , car, aadi ki vyavstha ki jaaye.
2.Tractor durghatana ke liye kharab road bhi jimmedar hote hai,road sudhare jaye.
3.Tractor ki trolly me do pahiye hone se accident hone ki sambhawane adhik hoti hai, isiliye trolly me char pahiye chahiye.
4.Trolly par indicator ya radium lagaye, jisase ratri me trolly clear dikh jaye.
5.Adhik log yatra naa kare.

YourName piyush prajapat 5 years 9 months ago

TRECTOR KEVAL FARM KE LIYE USE KIYA JANA CHAHIYE NAKI SHADI PARTY ME JANE KE LIYE KYU KI WO COMMERIAL VEHICLE KE ANDAR AATA HE JO BAHUT HEAVY HOTE HE ISKE LIYE GOVT KO STRICT DECECION LENA CHAHIYE OR RAAT ME ISKO PURA BAIN KAR DENA CHAHIYE KYU KI YAH EK 6 VEHICLE KA HOTA HE JO KAFI BADA HOTA HE

Vikas Goyal 5 years 9 months ago

ट्रैक्टर- ट्राली व अन्य वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाई जाए । दरअसल अक्सर देने में आता है कि ट्रालियों के पीछे लाइट नहीं होती है। ऐसे में रात के समय हादसे होने की आशंकाएं होती है। इसी आशंकाओं को खत्म करने के उद्देश्य से वाहनों में यह रेडियम पट्टी लगाई जाए