You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्राली की आवाजाही से होने वाली दुर्घटनाओं से कैसे बचा जाए?

Start Date: 13-07-2020
End Date: 31-10-2020

अक्सर यह देखा गया है कि लोग शादी-बारात, मेले, धार्मिक स्थलों पर होने ...

See details Hide details

अक्सर यह देखा गया है कि लोग शादी-बारात, मेले, धार्मिक स्थलों पर होने वाले आयोजनों में, फसलों को लाते-ले जाते समय असुरक्षित तरीके से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बड़ी संख्या में बैठ कर आवागमन करते हैं। वर्तमान समय में प्रवासी मजदूर भी अपनी जान जोखिम में डालकर अपने घरों तक पहुंचने के लिए किसी भी संभावित माध्यम का उपयोग कर रहे हैं। जिसके कारण कुछ दुर्घटनाएं भी हुईं हैं।

निश्चित ही जीवन की हानि सबसे बड़ी हानि है, ऐसे में यह जरूरी है कि ऐसे उपाय किए जाएं जिससे ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके, साथ ही लोगों की सुरक्षा भी की जा सके।

राज्य सड़क सुरक्षा सेल सभी नागरिकों को इस विषय पर अपने सुझाव देने के लिए आमंत्रित करता है।
♦ चालक को किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए?
♦ ऐसे में नागरिकों को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

पीटीआरआई, पु.मु. भोपाल, द्वारा प्रदेश में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु समय-समय पर विशेष अभियान संचालित किये गए है।

सड़कों पर आवागमन कर रहे लोगों के लिए सर्वोत्तम व्यवस्था स्थापित करने हेतु अपने विचार हमसे साझा करें। अपने सुझाव के साथ अपना नाम और अपने शहर / जिले का नाम लिखना ना भूलें।

हमें इस स्थिति को बेहतर बनाने में आपका सकारात्मक सहयोग चाहिए। आप से यह भी अनुरोध है कि अपनी अन्य शिकायतों को दर्ज करने के लिए कृपया इस माध्यम का उपयोग न करें।

All Comments
Reset
174 Record(s) Found

Dwarika Prasad Patel 5 years 9 months ago

ट्रैक्टर एक कृषि कार्य में उपयोग में आने वाला वाहन है, सवारी वाहन नहीं है। इसलिए सरकार या विभाग को शादी बारात, मेला आदि में जाने हेतु ट्रैक्टर ट्राली को निषेध कर देना चाहिए। कारण (१) ट्रैक्टर अधिक कंपन करने वाला वाहन है।(२) वाहन के अधिक रफ्तार होने पर कभी कभार ट्रेक्टर से ट्राली अलग हो जाता है और दुर्घटना घट जाती हैं।(३)ट्राली की दीवार २फिट ऊंचा होता हैं। कुछ सवारी दीवार को कुर्सी की तरह इस्तेमाल करते हैं।खराब रास्ते गति अवरोधक पर इनके गिर जाने की आशंका‌ रहती हैं। D.P.Patel , Bilaspur (c.g.)

SUNEEL KUMAR SAKET 5 years 9 months ago

To govt organization skill driving licence training on the road ways and to provide safety standards on drive together that is good quality maintain the time to time rural village s road and made by speed bracker speed limit to sign board display and show the turn on display board and limited passenger traveling.

MANISH GANGSAR 5 years 9 months ago

नमस्कार , हमने देखा है की आज भी यदि गाव मे किसी की भी शादी होती है तो पूरा परिवार बारात जाने को उमड़ पड़ता है , ओर यही नहीं वह बच्चो को भी ले जाते है ओर बुड़ो बड़ो को भी ले जाते है लेकिन केसे ले जाना है ओर किस प्रकार से अनुमति होना चाहिए यह नहीं होता यदि मेरा विचार मनाए तो जिस भी व्यति के यह मांगलिक कार्य हो उसको एक लिस्ट आदि बनाना चाइए ओर साधन रूपी यदि ट्राली आदि करते हो तो उस मार्ग को पूर्व मे सुनिश्चित करना चाहिए की यदि मेन रोड के अलावा कही ज्यादा टाफीक नहीं हो वही से ले जाना उचित मार्ग हो ।

  •