You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्राली की आवाजाही से होने वाली दुर्घटनाओं से कैसे बचा जाए?

Start Date: 13-07-2020
End Date: 31-10-2020

अक्सर यह देखा गया है कि लोग शादी-बारात, मेले, धार्मिक स्थलों पर होने ...

See details Hide details

अक्सर यह देखा गया है कि लोग शादी-बारात, मेले, धार्मिक स्थलों पर होने वाले आयोजनों में, फसलों को लाते-ले जाते समय असुरक्षित तरीके से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बड़ी संख्या में बैठ कर आवागमन करते हैं। वर्तमान समय में प्रवासी मजदूर भी अपनी जान जोखिम में डालकर अपने घरों तक पहुंचने के लिए किसी भी संभावित माध्यम का उपयोग कर रहे हैं। जिसके कारण कुछ दुर्घटनाएं भी हुईं हैं।

निश्चित ही जीवन की हानि सबसे बड़ी हानि है, ऐसे में यह जरूरी है कि ऐसे उपाय किए जाएं जिससे ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके, साथ ही लोगों की सुरक्षा भी की जा सके।

राज्य सड़क सुरक्षा सेल सभी नागरिकों को इस विषय पर अपने सुझाव देने के लिए आमंत्रित करता है।
♦ चालक को किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए?
♦ ऐसे में नागरिकों को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

पीटीआरआई, पु.मु. भोपाल, द्वारा प्रदेश में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु समय-समय पर विशेष अभियान संचालित किये गए है।

सड़कों पर आवागमन कर रहे लोगों के लिए सर्वोत्तम व्यवस्था स्थापित करने हेतु अपने विचार हमसे साझा करें। अपने सुझाव के साथ अपना नाम और अपने शहर / जिले का नाम लिखना ना भूलें।

हमें इस स्थिति को बेहतर बनाने में आपका सकारात्मक सहयोग चाहिए। आप से यह भी अनुरोध है कि अपनी अन्य शिकायतों को दर्ज करने के लिए कृपया इस माध्यम का उपयोग न करें।

All Comments
Reset
174 Record(s) Found

Mohinuddin mansuri 5 years 11 months ago

इस प्रकार की घटना से बचने के लिए हमें यातायात में कानून बनाना चाहिए जिसके
कृषि यंत्र ट्रेक्टर ट्रॉली को सिर्फ कृषि कार्य के लिए ही उपयोग किया जाना चाहिए/
नाम मोहीनुदीन
गांव डोराना तहसील दलौदा जिला मंदसौर मध्य प्रदेश

akshat jain 5 years 11 months ago

organise a public awareness program at gram level. also give prizes for those who follow road safty rule. some accident due unfit conditions of vehicle so organise a vehicle check fair where we provide certified good conditions vehicle . we frequent check on road and find the vehicle which not follow road rule and fine it.
e

Aspak Khan 5 years 11 months ago

Sir ji Mera sujhao yeh hai ki kuch v na kare bus Avi jo korona kal Mai jo byaktiyo or maal jis sima Mai lane le jaante ki permission hai use hi tractor balo ke liye hamesha ke liye lagu kerwa dijiye or eisa na Karne per jurmana dawal ker dijiye fir dekhiye ye tractor bale sawari v Kam or maal v sima se jyada nahi bharenge

Nilesh vishwakarma 5 years 11 months ago

ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेडियम लगाना चाहिए
ट्रैक्टर ट्रॉली को सिर्फ फसल के लाने ले जाने के साधन के रूप में
के रूप में देखे सबको समझाए कि इस में यात्री सवारी ना करें अगर कोई
लापरवाही करता दिखे तो जुर्माना लगाएं

Ashish Nayak_5 5 years 11 months ago

महोदय सुझाव है कि सड़कें सकरी है, मात्र दो ही वाहन एक साथ निकल पाते हैं, स्पीड तेज होने से दुर्घटना हो जाती है, साथ ही लोगों का सड़कों पर कब्जा है मुझे लगता है सड़कों का अधिक चौड़ीकरण किया जाना चाहिए भले ही वह पक्की बनाई जा सकें। अधिक चौड़ीकरण होने के पश्चात दोनों और पेड़ पौधों का रोपण भी किया जाना चाहिए,

ABHIJIT KUMAR BARAL 5 years 11 months ago

As tractor trolley is a removable part of main engine that's why the potentialltity of accident is much higher than other vehicle. But in rural area this is one of the easiest and affordable transport option for villagers. So local government should aware people about this vehicle. And if necessary then a limited passenger should travel at a time and also driving by professional driver.

Satyana93553534 5 years 11 months ago

Hum logo ko milkar jo log tractor chalate h unse baat krni chahiye or ek abhiyan chalana chahiye jisme unko hmee batana chahiye ki aap aram se tractor chalaye or over loading na kre sath me her ek panchayat me achha tractor chalane walo ko prize dena chahiye jisse log sabhal krr tractor chalaye

Dr Neha Sharma 5 years 11 months ago

आप ट्रैक्टर ट्रॉली को सिर्फ फसल के लाने ले जाने के साधन के रूप में
के रूप में देखे सबको समझाए कि इस में यात्री सवारी ना करें अगर कोई
लापरवाही करता दिखे तो जुर्माना लगाएं

Jitendra Kumar 5 years 11 months ago

टेक्टर ट्रोली की दुर्घटना से बचने के लिए सबसे एक्सीडेंट शराब पीने से होते है कियों की ड्राइवर जब नाइट में ड्राइव करता है तब वह शराब पीकर करता के सबसे ज्यादा एक्सीडेंट इसी से होते है

Mohit Verma 5 years 11 months ago

सड़क हादसे लापरवाही ओर आ सावधानी के कारण ज्यादा होते है क्षमता से ज्यादा ओवर लोडिंग करना, संतुलित परिचालन ना करना, अत्यधिक गति से चलना, यह सब कारण हादसे का एक रूप ले लेते है । इससे बचने का एक ही उपाए ट्रैक्टर-ट्राली के आगे ओर पीछे रेडियम लगा देना चाहिए । अत्यधिक गति मे अचानक ना मोड़े,सड़क पर गड्डे ज्यादा हो तो धीमे चलाये ।