You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

साथ मिलकर हम निश्चित ही कोरोना वायरस को हरा सकते हैं

Start Date: 25-03-2020
End Date: 19-05-2020

आज हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया COVID 19 - कोरोना वायरस की बढ़ती ...

See details Hide details

आज हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया COVID 19 - कोरोना वायरस की बढ़ती महामारी से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID 19 - कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है; साथ ही उसे हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसके लिए सभी आपातकालीन सेवाएं 24 * 7 काम करेंगी। स्थानीय रूप से इस वायरस के प्रसार को रोकने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका नागरिकों की है, ऐसे में आज हर नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वह सरकार द्वारा जारी सभी सलाह के अनुसार सावधानी बरते और बताए गए सभी नियमों का पालन करे।

एक नागरिक और समुदाय के रूप में, हम चाहते हैं कि आप 5 कामों के द्वारा, हमेशा आवश्यक सावधानी बरतें-

• घर पर रहें।
• नियमित रूप से अपने हाथ धोते रहें।
• छींकते समय हमेशा रुमाल या फिर अपनी बाजू का उपयोग करें।
• बिना हाथ धोए अपने चहरे को छूने से बचें।
• बात करते समय हमेशा एक निश्चित दूरी बनाएं रखें।

हम चाहते हैं कि इस वायरस से लड़ने में आपकी भी भागीदारी हो। हम चाहते हैं कि आप भी इस वायरस से लड़ने के लिए हमें समाधान सुझाएं और इसे समुदाय में आगे फैलने से रोकें। अपने सुझाव के साथ अपने जिले व शहर का नाम लिखना न भूलें।

निश्चित ही हम सभी के लिए यह एक मुश्किल घड़ी है; लेकिन साथ मिलकर हम यह मुश्किल घड़ी भी पार कर सकते हैं।
सावधानी व बचाव के उपायों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, यहां क्लिक करें

All Comments
Reset
932 Record(s) Found

Anjali Pesswani 6 years 6 months ago

Sir..aise mahol me bankers ko sabse zyada khatra h.. specially aise areas me jaha risk zyada h.. jaise Jehangirabad, char imli, atleast in areas ko band kraneki kripa karein. Jehangirabad me jo jamati positive paye Gaye h, we jin logo ke sampark me aye,wo log b anginat honge. Aise me jaha sab band h, ye log bank me aane wale grahak,staff, San ke liye bahut bada khatra hai. Please kuch areas k banks band kraiye.

purshottam abbi Azer 6 years 6 months ago

छोटे मुहँ बड़ी बात
दरअसल इस सब्जी का मैं वर्षों से हफ्ते दो हफ़्तों में सेवन करता आ रहा हूँ जो कि बहुत ही गर्म होती है और स्वादिष्ट भी इसके सेवन से घुटनों में दर्द नहीं रह सकता !
आभार सहित

purshottam abbi Azer 6 years 6 months ago

माननीय प्रधानमंत्री जी
सादर प्रणाम
जनऔषधि के साथ साथ ,अदरक ,लहसुन ,प्याज़ .टमाटर ,काली मिर्च ,हरी मिर्च, गर्म मसाला ! .प्याज को भून कर सब्जी बना कर खाने से सेहत बेहतर व् निरोगी रहती है तथा सब्जी स्वादिष्ट भी है !
छोटे मुहँ बड़ी बात
नमक सब्जी में अधिक न हो मुमकिन है यह सब्जी कोरोना वायरस को दूर भगाने में सक्षम हो !
आभार सहित

Kapil K Soni 6 years 6 months ago

में छिंदवाडा से कपिल सोनी मोदी जी से प्रेरित होकर कोरोना से बचाव के लिए एक प्रयाश मेरे प्यारे भांजे प्रियांश सोनी द्वारा श्रेष्ठ अभिनय !

Kapil K Soni 6 years 6 months ago

कोरोना में हम जैसे युवाओं की टोली पुलिस कर्मियों से लेकर हर उस आम आदमी की मदद कर रही है जिसकी सक्षमता मास्क और सेनेटाइजर लेने की नहीं है उसे हम मदद कर रहे है जो काम सरकार का है छिंदवाडा आदिवासी अंचल है जहां आज तक ये सामग्री पहुंची ही नहीं है तो इस बात ये समझ आता है कि आखिर सरकार फिर ध्यान दे कहाँ रही है सरकार को सर्वप्रथम आमआदमी की जरूरत एवं सुरक्षा के लिए मास एवं सेनेटाइजर की व्यवस्था करनी चाहिए या फिर आम तक संक्रमण न पहुंचे उसके लिए वॉलिएन्टीयर नियुक्त करने चाहिए जिससे ये सुविधा आमजन तक जा सके

Kapil K Soni 6 years 6 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी आज सबसे ज्यादा अगर किसी चीज की अव्यसक्ता है तो वो है बेहतर मेडिकल सुविधा जिसका अभाव है हर तीसरा व्यक्ति कोरोना की वजह से दूसरी बिमारियों का इलाज नहीं करा पा रहा है सर्वप्रथम आमजन की दूसरी बीमारियों का इलाज भी सुनिश्चित करवाये जिससे हमारा बाकी स्टाफ कोरोना की जंग आसानी से लड़ सके आज हमारे जिले छिन्दवाड़ा में हालात ये है कि यहां 2कोरोना मरीज शांत हो गया और जो उससे संपर्क में आये व्यक्ति भी संक्रमित हो गए इससे हमें ये समझ आया की सबसे पहले हमें लोगो को कोरोना से सुरक्षा के उपाय

Dileep Singh 6 years 6 months ago

माननीय प्रधानमंत्री जी से निवेदन करता हूं कि आज हमारे देश में विटामिन 12 की कमी से 74 प्रतिशत लोग है जो कि रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए बहुत उपयोगी है यदि हम विटामिन 12 की पूर्ति पर विचार करे या इस विटामिन के जरिए कुछ अनुसंधान करे तो हो सकता है कि कोरॉना बीमारी से लडने में सकती मिले। यही मेरा सुझाव है माननीय प्रधानमंत्री जी से

Akhil Mantri 6 years 6 months ago

Namaste PM sab
Hamare pass Corona se related
Ek medicine he jo ki abhi ke
Virus ko dekhte hue Manav Kalayan
Hetu Banaye Gaye he Me ye Cahata
Hu ki Is Medicine Ko ap test karwa
Ke ya kisi Vyakti ko dekar dekh sakte he
Mujhe lagta he ki Hamre Bhai isase thek ho
Sakte he
Kripya is msg. Ko modiji tak pahuchane
Ka Prayas kare

Dhanyawad
7999419012, 8109808636