You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

साथ मिलकर हम निश्चित ही कोरोना वायरस को हरा सकते हैं

Start Date: 25-03-2020
End Date: 19-05-2020

आज हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया COVID 19 - कोरोना वायरस की बढ़ती ...

See details Hide details

आज हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया COVID 19 - कोरोना वायरस की बढ़ती महामारी से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID 19 - कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है; साथ ही उसे हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसके लिए सभी आपातकालीन सेवाएं 24 * 7 काम करेंगी। स्थानीय रूप से इस वायरस के प्रसार को रोकने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका नागरिकों की है, ऐसे में आज हर नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वह सरकार द्वारा जारी सभी सलाह के अनुसार सावधानी बरते और बताए गए सभी नियमों का पालन करे।

एक नागरिक और समुदाय के रूप में, हम चाहते हैं कि आप 5 कामों के द्वारा, हमेशा आवश्यक सावधानी बरतें-

• घर पर रहें।
• नियमित रूप से अपने हाथ धोते रहें।
• छींकते समय हमेशा रुमाल या फिर अपनी बाजू का उपयोग करें।
• बिना हाथ धोए अपने चहरे को छूने से बचें।
• बात करते समय हमेशा एक निश्चित दूरी बनाएं रखें।

हम चाहते हैं कि इस वायरस से लड़ने में आपकी भी भागीदारी हो। हम चाहते हैं कि आप भी इस वायरस से लड़ने के लिए हमें समाधान सुझाएं और इसे समुदाय में आगे फैलने से रोकें। अपने सुझाव के साथ अपने जिले व शहर का नाम लिखना न भूलें।

निश्चित ही हम सभी के लिए यह एक मुश्किल घड़ी है; लेकिन साथ मिलकर हम यह मुश्किल घड़ी भी पार कर सकते हैं।
सावधानी व बचाव के उपायों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, यहां क्लिक करें

All Comments
Reset
932 Record(s) Found

Paras Kumar Satanker 6 years 6 months ago

माननीय महोदय
मेरा यही सुझाव है कि अन्य देश जैसे साउथ कोरिया जापान जहा रैपिड टेस्टिंग ओर सीरियस लॉक-डाउन से केस काबू में आये है मगर हमारे यहां केस 29 मार्च के बाद बढ़े है जिसमे जमातियों के असहयोग से संक्रमण बढ़ा है ओर अन्य असहयोग की घटनाएं भी सामने आयी ऐसे जगह स्वास्थ कर्मी ओर सुरक्षा बल की टीम के जरिये कड़ी कार्यवाही के साथ घर घर रेपिड टेस्टिंग अपना के पीड़ितो को क्वारंटाइन कर संक्रमण में कमी लायी जा सकती हैजो कि आसानी से वोलंटियर की मदद से घर घर राशन दिया जा सकता है जिसे सीमित मूल्यों पे दिया ज

Pawan Ghogare 6 years 6 months ago

आरोग्य सेतू app में नागरिक सही जानकारी भरनी भी चाहिए इसलिए हम सभी को हर एक नागरिक को ऐप के बारे में बताना होगा क्यू की ऐप में अगर कोई ग़लत जानकारी डालेंगे तो ऐप का लाभ अच्छे से नही मिल पाएगा इसलिए सभी से निवेदन है कि ऐप में सही जानकारी ही भरे
करोना को हम ही स्वयं हरा सकते है ओर हम अपने परिवार ओर अपने देश को इस करोना से बचा सकते
हमेशा mask पहने रहे हैंड वास करते रहे ओर टाइम टाइम पे senitaizer का उपयोग करते रहे ओर गर्म पानी का सेवन करते रहे

Pawan Ghogare 6 years 6 months ago

लाकडाऊन के चलते जो हमारे प्रदेश के कुछ लोग बाहर फसे हुए है उनको अपने अपने घर तक पहुचाने का कार्य भी किया जाना चाहिए कम से कम जो प्रदेश के अंदर अलग अलग शहर में है ओर जो अपने घर जाना चाहते है उन्हें तो जाने दिया जाए मेडिकल करा के ओर एक बात आप एक आम नागरिक बन के किसी goverment ऑफ़िस में जा के चेक करिए वह social distance का कितना पालन कर रहे हैं

Samyak Sethi 6 years 6 months ago

Please start immunity check of police and doctors as Itly is doing and appoint police personels accordingly. Like police person with high immunity should be appointed at high risk zone area and same with doctors. This will help our doctors and police man from getting infected/ fast cure.
Also,cost of immunity check is not much and also it gives results in few hours.

purshottam abbi Azer 6 years 6 months ago

चिंतन
हरियालियाँ भी देखो खेतों में चुप पड़ी हैं
लहरा उठेंगी फ़िर से गीतों को गुनगुना के

महकेगी फ़िर से खुशबू मिट्टी में इस वतन के
चारो तरफ शज़र भी गायेंगे गीत मिल कर
शज़र --पेड़

पुरुषोत्तम अब्बी "आज़र"

purshottam abbi Azer 6 years 6 months ago

माननीय प्रधानमंत्री जी
सादर प्रणाम
चिंतन
बादल दुखों के इक दिन छट जाएंगे सभी ये
लौटेगीं फ़िर बहारें चेहरे खिलेंगे सब के

हिन्दू ,इसाई .मुस्लिम,सिख़ हों कि पारसी हों
सब देश के निवासी इस जंग से लड़ेगें
पुरुषोत्तम अब्बी "आज़र"