You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

साथ मिलकर हम निश्चित ही कोरोना वायरस को हरा सकते हैं

Start Date: 25-03-2020
End Date: 19-05-2020

आज हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया COVID 19 - कोरोना वायरस की बढ़ती ...

See details Hide details

आज हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया COVID 19 - कोरोना वायरस की बढ़ती महामारी से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID 19 - कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है; साथ ही उसे हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसके लिए सभी आपातकालीन सेवाएं 24 * 7 काम करेंगी। स्थानीय रूप से इस वायरस के प्रसार को रोकने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका नागरिकों की है, ऐसे में आज हर नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वह सरकार द्वारा जारी सभी सलाह के अनुसार सावधानी बरते और बताए गए सभी नियमों का पालन करे।

एक नागरिक और समुदाय के रूप में, हम चाहते हैं कि आप 5 कामों के द्वारा, हमेशा आवश्यक सावधानी बरतें-

• घर पर रहें।
• नियमित रूप से अपने हाथ धोते रहें।
• छींकते समय हमेशा रुमाल या फिर अपनी बाजू का उपयोग करें।
• बिना हाथ धोए अपने चहरे को छूने से बचें।
• बात करते समय हमेशा एक निश्चित दूरी बनाएं रखें।

हम चाहते हैं कि इस वायरस से लड़ने में आपकी भी भागीदारी हो। हम चाहते हैं कि आप भी इस वायरस से लड़ने के लिए हमें समाधान सुझाएं और इसे समुदाय में आगे फैलने से रोकें। अपने सुझाव के साथ अपने जिले व शहर का नाम लिखना न भूलें।

निश्चित ही हम सभी के लिए यह एक मुश्किल घड़ी है; लेकिन साथ मिलकर हम यह मुश्किल घड़ी भी पार कर सकते हैं।
सावधानी व बचाव के उपायों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, यहां क्लिक करें

All Comments
Reset
932 Record(s) Found

Aman Khan 6 years 6 months ago

I can make a website for online shopping

नमस्ते सर मेरा नाम अमान खान है

सर मै एक online store website बना सकता हु ताकि लोग अपने घर बैठे ही अपने लिए सामान मागे सकते है जिससे लोगो को आसानी होगी पर इसके लिए मुझे आपकी मदद चाहिये तोह क्या मेरी मदद करेगे ताकि लोग आपने घर पर ही अपने लिए सामान बुला सके 

इसके लिए मुझे बस सब्जी वाले की मोबाइल नंबर और 

YourName Rekha 6 years 6 months ago

Respected CM Sir when the only method to prevent covid 19 from spreading is social distancing it is suggested that we should apply our ancient method of administration of gram Swaraj for atleast one month .Each village and each ward to self quarantined in there own location.When everything is closed money is not the need .The only need is food and medicine for every family .It could be provided at their door step and then make mandatory to stay at home

Kiran Dwivedi 6 years 6 months ago

Mp gov should provide door service of needy food items and vegetables with proper protection mask/dress gloves , other. It will the source of income of farmers, villagers and business and from this we can protect corona to spread.
2. Sanitize with hot and preventive gas or anti bacterial/ micro bacterial gas that helps t cure from corona
virus.

deepesh vishwakarma 6 years 6 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी covid-19 महामारी से बचाने के लिये लॉक डाउन सराहनीय कदम है लेकिन इसका उल्लंघन जारी है , अतः निवेदन है कि कर्फ़्यू लगा कर उसका कठोरता से पालन कराया जाए।

Krishankant Agrawal 6 years 6 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी लाकडाऊन सराहनीय कदम है लेकिन लाकडाऊन का पालन करवाना भी बहुत मुश्किल हो रहा है लेकिन प्रदेश और देश के हित के लिए ऐसा करना अनिवार्य है फिर भी कुछ लोग इसमें बाधा उत्पन्न करने में लगे। मेरा आपसे निवेदन है कि यदि हमें जल्द इस माहवारी को बढ़ने से रोकना है तो कठोरतम कदम उठाने चाहिए अब हमें लाकडाऊन नहीं कर्फ्यू लगाना चाहिए जोकि पूर्ण रूप से बंद रहे किसी प्रकार की कोई रियायत न बरती जाए शुरू के दिनो में कर्फ्यू में कोई छूट न दी जाए। प्रदेश के हित में ऐसा करना अनिवार्य है।