You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

साथ मिलकर हम निश्चित ही कोरोना वायरस को हरा सकते हैं

Start Date: 25-03-2020
End Date: 19-05-2020

आज हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया COVID 19 - कोरोना वायरस की बढ़ती ...

See details Hide details

आज हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया COVID 19 - कोरोना वायरस की बढ़ती महामारी से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID 19 - कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है; साथ ही उसे हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसके लिए सभी आपातकालीन सेवाएं 24 * 7 काम करेंगी। स्थानीय रूप से इस वायरस के प्रसार को रोकने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका नागरिकों की है, ऐसे में आज हर नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वह सरकार द्वारा जारी सभी सलाह के अनुसार सावधानी बरते और बताए गए सभी नियमों का पालन करे।

एक नागरिक और समुदाय के रूप में, हम चाहते हैं कि आप 5 कामों के द्वारा, हमेशा आवश्यक सावधानी बरतें-

• घर पर रहें।
• नियमित रूप से अपने हाथ धोते रहें।
• छींकते समय हमेशा रुमाल या फिर अपनी बाजू का उपयोग करें।
• बिना हाथ धोए अपने चहरे को छूने से बचें।
• बात करते समय हमेशा एक निश्चित दूरी बनाएं रखें।

हम चाहते हैं कि इस वायरस से लड़ने में आपकी भी भागीदारी हो। हम चाहते हैं कि आप भी इस वायरस से लड़ने के लिए हमें समाधान सुझाएं और इसे समुदाय में आगे फैलने से रोकें। अपने सुझाव के साथ अपने जिले व शहर का नाम लिखना न भूलें।

निश्चित ही हम सभी के लिए यह एक मुश्किल घड़ी है; लेकिन साथ मिलकर हम यह मुश्किल घड़ी भी पार कर सकते हैं।
सावधानी व बचाव के उपायों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, यहां क्लिक करें

All Comments
Reset
932 Record(s) Found

Swati 6 years 6 months ago

Hi GoMP,

Please implement appropriate rapid testing technologies throughout the state to fight with the pandemic vigorously. The death rate in MP being high, please act with seriousness. Also, ask the travelers to have valid documentation and allow the migrants only in case of emergencies. Please ask people to volunteer to make others stay at home, support COVID-19 patients if they break the lockdown, also to support health workers and whoever being on the frontline facing issues.

Swati 6 years 6 months ago

Manyawar,
Kripya karke jo log bhi lockdown ya sarkar dwara diye gaye nirdeshon ka sahi se paalan nahi kar rahe hain, unko uchit roop se penalty bharne ke aadesh diye jaayein. Mai apne mummy-papa ke liye bhout chintit hun. Jis tareeke se coronavirus MP me fel raha hai, usko dekhte huye yahi kahungi chaahe officer ho ya koi aam naagrik, sabko aadesh diye jaayein ki apne asas-pas ya family me kisi me bhi thode lakshan dikhayi dein unhe fauran sarkari isolation me bheja jaaye.

Sushil 6 years 6 months ago

मान्यवर आपसे निवेदन है कि जो गरीब व्यक्ति, विद्यार्थी, वर्कर , प्राइवेट जॉब वाले लोग अलग अलग जिलों तथा राज्यो में फसे हुए हैं और अपने घर वापस जाना चाहते है उनकी मदद करिए और जो नंबर आप जारी कर रहे हो न उस पर मै खुद 700 से 800 बार कॉल कर चुका हूं परन्तु line busy आता है हमेशा मान्यवर महोदय जी आपसे निवेदन है जो भोजन गरीबो में बट रहा है आप एक बार उसे खाकर बता दीजिए आपको उसकी सुद्धता का अंदाजा हो जायेगा कोई क्वालिटी नही है कृपया इस बार को ध्यान में रखते हुए ठोस कदम उठाए जाए एवं भोजन की क़्वालिटी बड़ाई

Rakesh Nema 6 years 6 months ago

pandemic of this scale requires that site of origination of the virus shall be visited by international representative body to know full facts. China owes it to the world to allow such visit and inquiry by international body.It is surprising that the incident that is responsible for more than 15 lakh people affected and one lakh death is going without investigation

CHIRANJEEV JAISWAL 6 years 6 months ago

सर बहुत पढने के बाद यह पता लगा है कि ((क्लोरोक्विन)) टेबलेट के साथ (एस्पिरिन और एन्टीहिस्टेमीन) टेबलेट कोरोना वायरस से लडने के लिए कारगर साबित हो सकती हैं ।एक बार आप गोर करियेगा और डाक्टर की राय जरूर लीजियेगा हो सकता है इस महामारी की यही दवा कारगर साबित हो जाए

PUSHKAR KUMAR 6 years 6 months ago

Hum test badhane ke liye samples ka blende banaker testing kr sakte hai jisme ek sath 8-10 logon ke sample ko mix kiya jaye aur test kiya jaye agar report negative ati hai toh woh sare log corona negative hai..aur agar positive ati hai toh hum un samples ko do part me divide kr ke check kre..is prakar se hum corona test ke no. ko badha sakte hai jo is virus ko failne se rokne me madadgar sabit ho sakta hai.

Shri Mahaveer Higher Secondary School Alote 6 years 6 months ago

जैसा कि हम जानते हैं, ग्लोब वर्तमान में कोरोना वायरस की बड़ी समस्या का सामना कर रहा है इमेज फ़ाइल चेक कीजिये

Gopal Solanki 6 years 6 months ago

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते हुए आंकड़ों को देखते हुए लोक डाउन 2 सप्ताह तक बढ़ाना आवश्यक है लोक डाउन से ही हमारे प्रदेश की जनता स्वस्थ रह सकती हैं सभी से अपील है कि अपने घर पर ही सोशल डिस्टेंस का पालन करें एवं घर से बाहर ना निकले इसी में हम सबकी भलाई हैं

ABHISHEK CHOUHAN 6 years 6 months ago

जिस प्रकार नोबेल COVID19 फैला है उससे हम सब अपने अपने स्तर पर लड़ रहे है व अपना कर्तव्य निभा रहे है
मेने भी अपने स्तर पर विचार किए व अपनी अभी तक कि समझ से एक सुझाव देना चाहूंगा जिससे हम अभी व आगे भी इस तरह की भयानक virus से बचे रहे व सुरक्षित तरीके से रह सके ताकि कभी भी कोई वायरस इस तरीके से ना फैल पाए।

word limit...

#stayhome #staysafe #coronavirus #covid19 #sanitizer
please see attachments
i am sure you will think on that