You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

साथ मिलकर हम निश्चित ही कोरोना वायरस को हरा सकते हैं

Start Date: 25-03-2020
End Date: 19-05-2020

आज हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया COVID 19 - कोरोना वायरस की बढ़ती ...

See details Hide details

आज हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया COVID 19 - कोरोना वायरस की बढ़ती महामारी से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID 19 - कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है; साथ ही उसे हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसके लिए सभी आपातकालीन सेवाएं 24 * 7 काम करेंगी। स्थानीय रूप से इस वायरस के प्रसार को रोकने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका नागरिकों की है, ऐसे में आज हर नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वह सरकार द्वारा जारी सभी सलाह के अनुसार सावधानी बरते और बताए गए सभी नियमों का पालन करे।

एक नागरिक और समुदाय के रूप में, हम चाहते हैं कि आप 5 कामों के द्वारा, हमेशा आवश्यक सावधानी बरतें-

• घर पर रहें।
• नियमित रूप से अपने हाथ धोते रहें।
• छींकते समय हमेशा रुमाल या फिर अपनी बाजू का उपयोग करें।
• बिना हाथ धोए अपने चहरे को छूने से बचें।
• बात करते समय हमेशा एक निश्चित दूरी बनाएं रखें।

हम चाहते हैं कि इस वायरस से लड़ने में आपकी भी भागीदारी हो। हम चाहते हैं कि आप भी इस वायरस से लड़ने के लिए हमें समाधान सुझाएं और इसे समुदाय में आगे फैलने से रोकें। अपने सुझाव के साथ अपने जिले व शहर का नाम लिखना न भूलें।

निश्चित ही हम सभी के लिए यह एक मुश्किल घड़ी है; लेकिन साथ मिलकर हम यह मुश्किल घड़ी भी पार कर सकते हैं।
सावधानी व बचाव के उपायों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, यहां क्लिक करें

All Comments
Reset
932 Record(s) Found

gaurav sethi_2 6 years 6 months ago

Amazon can deliver goods and medicine to all homes by drone ,by drones ,call them to do so
Test kit should be given to all by local parshad and it enigeers trained b-pharma etc degree holders can take test on video call.
Immunity boosters supplements should be given to every one with help of local parshad ,like vitamin c,de,b12,b6,zinc ,e,arsenic album 30 ,

ARUN KUMAR TIWARI 6 years 6 months ago

"कोरोना क्राइसिस"
यह एक बहुत ही बड़ी महामारी है। जिसका न तो कोई इलाज है ना ही कोई वैक्सीन बस सिर्फ एक ही इलाज है घर पर रहे और सोशल डिस्टेंस मेंटेन करे। हमारी भारत सरकार और राज्य सरकार पर पूरा भरोसा बनाये रखे, किसी भी अफवाहों पर ध्यान ना दें। घर से बिना जरूरी कार्य बाहर न निकले और अगर निकले तो चेहरे पर कोई मास्क, रुमाल या गमछा लपेटकर निकले और जब वापस आये तो बिना किसी को छुए सभी कपड़ों को साबुन से अच्छे से धोये, हाथो को हर एक घण्टे में 20 सेकंड तक हाथों
को अच्छे से धोएं। बुजुर्गों का विशेष ध्यान

gaurav sethi_2 6 years 6 months ago

सर् देश में कोरोना की वैक्सीन बन गयी हे ,अभी पशु परीक्षण चल रहा है, अन्य देश ह्यूमन ट्रायल कर रहे,हमें भी करना चाहिए,सभी को लगा देना चाहिए
और प्लाज्मा ठीक हुए मरीज का सभी पोसिटिव पेशेंट्स को दिया जाना चाहिए
अगर सब इंजेक्टेड हो गए तो वैक्सीन असर नही करेगा,

Rakesh Mishra 6 years 6 months ago

To,
The Hon'ble Chief Minister of Madhya Pradesh
Dear Sir,
I am Suggesting a model plan for screening every individual residing in the state through a non-contacting Infra-red thermometer in a single day with the help of time tested pre-existing team. I am sure it will be the benchmark to combat the #COVID19 outbreak.
The PDF file carrying the model plan with details is attached herewith for your kind perusal.
Thanks & Regards
Rakesh Mishra

Santosh dhakad 6 years 6 months ago

सरकार को गाँवो मे ध्यान देना चाहीये अगर गाँव सँकृमित हो गये तो जो भी गाँवो ये आने वाला सामृर्गी सब्जी फल यहा तक की गेहु से भी सँकञमण फैलेगा जो घर मे है वो भी सँककृमित हो जायेँगे

Shyamababu Patra 6 years 6 months ago

Let's comes together to fight against Corona Virus. Ensure social distancing and safe sanitation, and frequently wash hands properly and wear mask. Stay home, and stay safe. Download Aarogya setu and check regularly and strictly follow the guideline of W. H. O.

Rakesh Mishra 6 years 6 months ago

To,
The Hon'ble Chief Minister of Madhya Pradesh
Dear Sir,
I am Suggesting a model plan for screening every individual residing in the state through a non-contacting Infra-red thermometer in a single day with the help of time tested pre-existing team. I am sure it will be the benchmark to combat the #COVID19 outbreak.
The PDF file carrying the model plan with details is attached herewith for your kind perusal.
Thanks & Regards
Rakesh Mishra

Dr Dharmendra kumar Satnami 6 years 6 months ago

सभी लोग अपने अपने घरों पर रहें और स्वस्थ रहें कोई कहीं भी भीड़ का जवाब ना करें शासन प्रशासन के नीति निर्देशक नियमों का पालन करें जिससे हम सभी को रोना से जीत हासिल कर सकें यह बहुत ही खतरनाक महामारी का रूप ले सकती है इसलिए हमें शासन के निर्देशों का पालन करते हुए सभी कार्य संचालन करना है