You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

साथ मिलकर हम निश्चित ही कोरोना वायरस को हरा सकते हैं

Start Date: 25-03-2020
End Date: 19-05-2020

आज हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया COVID 19 - कोरोना वायरस की बढ़ती ...

See details Hide details

आज हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया COVID 19 - कोरोना वायरस की बढ़ती महामारी से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID 19 - कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है; साथ ही उसे हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसके लिए सभी आपातकालीन सेवाएं 24 * 7 काम करेंगी। स्थानीय रूप से इस वायरस के प्रसार को रोकने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका नागरिकों की है, ऐसे में आज हर नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वह सरकार द्वारा जारी सभी सलाह के अनुसार सावधानी बरते और बताए गए सभी नियमों का पालन करे।

एक नागरिक और समुदाय के रूप में, हम चाहते हैं कि आप 5 कामों के द्वारा, हमेशा आवश्यक सावधानी बरतें-

• घर पर रहें।
• नियमित रूप से अपने हाथ धोते रहें।
• छींकते समय हमेशा रुमाल या फिर अपनी बाजू का उपयोग करें।
• बिना हाथ धोए अपने चहरे को छूने से बचें।
• बात करते समय हमेशा एक निश्चित दूरी बनाएं रखें।

हम चाहते हैं कि इस वायरस से लड़ने में आपकी भी भागीदारी हो। हम चाहते हैं कि आप भी इस वायरस से लड़ने के लिए हमें समाधान सुझाएं और इसे समुदाय में आगे फैलने से रोकें। अपने सुझाव के साथ अपने जिले व शहर का नाम लिखना न भूलें।

निश्चित ही हम सभी के लिए यह एक मुश्किल घड़ी है; लेकिन साथ मिलकर हम यह मुश्किल घड़ी भी पार कर सकते हैं।
सावधानी व बचाव के उपायों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, यहां क्लिक करें

All Comments
Reset
932 Record(s) Found

Mohammad Faijan 6 years 5 months ago

अर्योगसेतु अॉप के फीचर्स अगर हम फेसबुक और whatsapp पर शुरू कर दे तो बहुत ज्यादा संख्या मे लोग इन application से जुड़े हुए हैं। हमे लोगो को जोड़ने की समस्या का बेहतरीन उपाए मिल जाए गा।

Suresh Chandra 6 years 5 months ago

प्रिय महोदय,

मास्क पहनना 02 साल तक अनिर्वाय होना चाहिए। हाथ धोने की आदत का प्रचार होना चाहिए (क्योंकि इस पर सरकार नियंत्रण नहीं कर सकती). महानगरों से वापस आये लोगों को उसी खेत्र में कृषि आधारित रोजगार उत्पन्न कर वंही रहने के लिए प्रेरित करें। कर जिले में आवश्यकता अनुसार कोल्ड स्टोरेज, भंडारण भवन बनाये व उत्पादों को सनरीक्षित करे। उत्पादों के नष्ट होने से बचाने के लिये त्वरित कार्यवाही करें। ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट एवं RAC की सुविधा समाप्त हो। झोपड़पट्टियों का प्रचलन समाप्त हो।जनसंख्या रोकें

Brijmohan Agarwal 6 years 5 months ago

लेवे ये संकल्प हम एक दूजे के संग।
कोरोना से मिलके ही जीतेगे हम जंग।
घर में रह लड़ना है इस दुश्मन से अब।
साथ निभाये सबका दूर रहे पर अंग।

ADITA SAXENA 6 years 5 months ago

Daily sanitization of each colony of the state should be sanitized by the Nagar Nigam or gram panchayat we can collect nominal charges for the same from the residents of the colony it should be continued for at least one week. Alongwith this people will be asked to burn Kapoor and Dhoop in their own home. To improve the immune system people will be asked to do yoga and meditation.

Shashank Shukla 6 years 5 months ago

As this lock-down days, bank other office have less work, as people not going out. So bank staff may increase mobile banking info. to customer. Where as now earning stopped. So mobile number validity has to be extended with very less amount for yearly basis. As people lost earning, mobile no. as not recharged, after few days mobile company may allot number to other person, and by this some one get bank details of poor person & he may loose bank fund.So for recharge up to 100 may 100% talk value

SHUBHAM SAWANLIYA 6 years 5 months ago

Here I address brief of my project that to control coronaviruses spreading in different situations. Here I classify three different situations and solutions for each, I also describe how to run the market, transport, factory, school and how to manage the deviation of people.i also cover how to give various services to people, if you like my project then, please contact to me it's my pleasure to work with you.