You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

साथ मिलकर हम निश्चित ही कोरोना वायरस को हरा सकते हैं

Start Date: 25-03-2020
End Date: 19-05-2020

आज हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया COVID 19 - कोरोना वायरस की बढ़ती ...

See details Hide details

आज हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया COVID 19 - कोरोना वायरस की बढ़ती महामारी से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID 19 - कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है; साथ ही उसे हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसके लिए सभी आपातकालीन सेवाएं 24 * 7 काम करेंगी। स्थानीय रूप से इस वायरस के प्रसार को रोकने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका नागरिकों की है, ऐसे में आज हर नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वह सरकार द्वारा जारी सभी सलाह के अनुसार सावधानी बरते और बताए गए सभी नियमों का पालन करे।

एक नागरिक और समुदाय के रूप में, हम चाहते हैं कि आप 5 कामों के द्वारा, हमेशा आवश्यक सावधानी बरतें-

• घर पर रहें।
• नियमित रूप से अपने हाथ धोते रहें।
• छींकते समय हमेशा रुमाल या फिर अपनी बाजू का उपयोग करें।
• बिना हाथ धोए अपने चहरे को छूने से बचें।
• बात करते समय हमेशा एक निश्चित दूरी बनाएं रखें।

हम चाहते हैं कि इस वायरस से लड़ने में आपकी भी भागीदारी हो। हम चाहते हैं कि आप भी इस वायरस से लड़ने के लिए हमें समाधान सुझाएं और इसे समुदाय में आगे फैलने से रोकें। अपने सुझाव के साथ अपने जिले व शहर का नाम लिखना न भूलें।

निश्चित ही हम सभी के लिए यह एक मुश्किल घड़ी है; लेकिन साथ मिलकर हम यह मुश्किल घड़ी भी पार कर सकते हैं।
सावधानी व बचाव के उपायों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, यहां क्लिक करें

All Comments
Reset
932 Record(s) Found

Awadhesh Kumar Saxena 6 years 1 month ago

ताप हो खांसी उठे या, सांस भी भारी लगे,
नाक से पानी बहे या, कोइ बीमारी लगे ।
फोन करना डॉक्टर को, खुद दवा खाना नहीं ।
चीन से आया यहाँ पर, देश में चिंता विकट,
कर सकेगा क्या हमारा, आ नहीं सकता निकट ।
योग वालों को यहाँ हो, रोग कोरोना नहीं ।
की अगर यात्रा विदेशी, या मिला रोगी कहीं,
वो रहे घर साथ में ही, हो जिसे कोविड कहीं ।
हो अलग जाना सभी से, अब कहीं जाना नहीं ।
कुछ दिनों की बात है बस, तुम जरा धीरज रखो,
मानते जिसको उसी के, पैर पर नीरज रखो ।
कुछ बुरा होगा नहीं ये, मान घबराना नहीं ।
अवधेश

Awadhesh Kumar Saxena 6 years 1 month ago

कोरोना पर एक गीत-
चैन से सोना नहीं ।
आ गयी जो ये मुसीबत, तुम कभी रोना नहीं ।
हाथ पर रख हाथ तुम यूँ, बैठकर रहना नहीं ।
अब इसे भी है मिटाना, ठान लेना अब सभी,
जब तलक भी ये न भागे, चैन से सोना नहीं ।
हाथ धोकर तुम इसे भी, साफ करते ही रहो,
दूर अपनो से अभी तुम, डेढ़ मीटर पर रहो ।
गर जरूरी हो नहीं तो, काम पर जाना नहीं ।
छींकना तो बाँह पर ही, हाथ में रुमाल हो,
खाँसना तो सावधानी, साथ में हर हाल हो ।
अब नमस्ते ही करो बस, हाथ मिलवाना नहीं ।

aman choudhary 6 years 1 month ago

Respected CM sir,

Instead of this Red/Orange/Green zone,lockdown4 must focus on containment areas. Fight against corona is indeed different but we can't let our economy shattered anymore. As for now and in near future we have to live with corona on a daily basis and not seasonaly so its not anymore appropraite to keep whole city like Indore any many more completely lock affecting buisnesses further more. Also istead of centre, state/local authority must decide diff. zone henceforth.

Mohit Choudhary 6 years 1 month ago

माननीय मुख्यमंत्रीजी
कोरोना की रोकथाम के लिए कंटेन्मेंट जोन के अलावा भी मध्यप्रदेश के हर नागरिक की स्क्रीनिंग करना आवश्यक हैं,स्क्रीनिंग के लिए आवश्यक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के अलावा प्राइवेट डॉक्टर्स, रजिस्टर्ड AYUSH चिकित्सक एवं मेडिकल स्टूडेंट्स ki मदद ली जा सकती हैं।

KISHOR TILLU 6 years 1 month ago

Indore has been categorised in red zone based on number of cases since beginning. The local administration has implemented lockdown strictly and deserves appreciation for it. The people in general have very well responded to the local administration barring few incidents.
However in doing so they have been harsh on curbing necessary aspects of day today life. This has put citizens in great difficulty.
1. The supply of vegetables has been badly paralysed for almost a month.

Suresh Prajapati 6 years 1 month ago

मे कोलार की धड़कन से आम नागरिकों का ध्यान रखते हुए मे निशुल्क मास्क का वितरण कर रहा हूँ मे प्रति दिन 120से 150 मास्क आम नागरिकों को बाँट रहा हूँ मेरा ये एक छोटा सा प्रयास कोरोना को रोकने मे सहायक होगा -कोरोना हारेगा तभी तो भारत जीतेगा आओ --9630236031--

Akarsh gupta 6 years 1 month ago

हेलो सर,
मै छतरपुर रहना वाला हूं और अभी तक मेरे छतरपुर मै एक भी संक्रमित नहीं है मुझे बहुत खुशी थी मेरे छतरपुर की व्यवस्था कितनी अच्छी है पर आज मैंने एक आर्टिकल पढ़ा की इसमें लिखा था कि छतरपुर मै तो सिर्फ बाहर से आए लोगों का तापमान बस जांच हो रहा है और कुछ नहीं और तो और डॉक्टर लोग भी बाहर नहीं। आ रहे तो मै आपसे यह गुशारिश करना चाहूंगा कि आप यहां पर भी नजर डाले नहीं तो यह भी ऑरेंज य फिर रेड जॉन मै बदल जाएगा कृपया इस समस्या को भी देखे
धन्यवाद

PRIYAL PANDEY 6 years 1 month ago

मुख्यमंत्री जी,
कृपया करके लाँक डाउन को सख्ती के साथ आगे बढ़ाया जाए जिससे आम जन के साथ सभी सुरक्षित रहे
यह समय कठिनाई का जरूर है लेकिन हम भारतीय संयम और सद्भाव के साथ इससे जीत सकते हैं आप पर हमें पूरा भरोसा है कि आप इसे गंभीरता से विचार करेंगे और आवश्यक वस्तुओं को छोड़ कर सभी तरह के व्यवसाय बंद कर गरीब एवं असहाय लोगों को आर्थिक सहायता दे।
जान रहेगी तो जरूर मध्यप्रदेश आसानी से उभर जाएगा लेकिन अगर लाँक डाउन मे सख्ती नहीं की गई तो स्थिति बहुत ही भयावह होगी ।
प्रियाल पाण्डेय
युवा व्यवसायी
रीवा

Sachin Bharate 6 years 1 month ago

Sir me hospital system per baat karna chahta hun ki jo aap ne green yellow or rad jhon banaie he usse logon ko aur pareshani ho rahi hai Kyonki green aspataal Mein Jaane per ki green Hospital Jaane pe wo hame corona he ya nahi ye pat kiye bagar yellow hospital me corona sandigt peshant ke sath rakhdete he to green hospital me bhi test ho or postive ho to darekt red ya yellow me bhej de or negtive ho to green me hi admit kar le log hospital ghum gum kar postive ho rahe he