You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

Abhishek Kumar sharma 6 years 2 weeks ago

Respected sir.such bat to ye h ki lockdown se bhot sari problems create ho Ra but iske bahot sare advantage bhi mil rha.lockdoean AGR htaya gya aut mp me kiss bhi prakar ka Corona se related koi problem create huaa to iski responsible only mp govt hoga.please don't open lockdown

Mayank Dwivedi 6 years 2 weeks ago

ग्रीन जोन ओर ऑरेंज जोन में भी ढील देना मूर्खता होगी अभी भी बहोत ग्रीन जोन ऑरेंज जोन में आ चुके। रेड जोन में कन्टेनमेंट एरिया को छोड़कर थोड़ी बहोत ढील दी जा सकती है। पब बार रेस्टोरेंट धार्मिक स्थलों पर पाबंदी रखी जाए। द.कोरिया ने इनमे ढील दी तो उनके यह संक्रमण का खतरा बहोत बढ़ चुका हैं। 7000 से ज़्यादा लोगो को अब खोजा जा रहा है। कोरोना से हमे बेचने के लिए रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ानी होगी।इसके लिए हमे फिटनेस सेंटर्स याने की जिम जल्द खुलवा देने चाहिए। हम जिम में सोशल डिस्टनसिंग का पालन करने को तैयार भी ह

Mohanlal Nandle 6 years 2 weeks ago

लाकडाउन सिर्फ cointaiment area में ही सख्ती से लागू रहना चाहिए कुछ cointenment area के कारण पूरे शहर को रेड झोन में रखना व्यवहारिक रूप से सही नहीं है जब कोरोना के साथ ही जीना है जब तक कि वैक्सीन नहीं आ जाती इसलिए कोई निश्चित नहीं है कि कोरोना का प्रभाव कब तक रहे इसलिए लंबे समय तक लाकडाउन नहीं होना चाहिए लाकडाउन के कारण आजकल उन मजदूरों की स्थिति खराब है जो चिलमिलाती धूप में नंगे पांव अपने बच्चों को अपने गांव ले जा रहे हैं उक्त मजदूरों को शीघ्रतिशीघ्र वाहनों से उनके गांव पहुंचाया जावे

SANMATI JAIN 6 years 2 weeks ago

आपके पास वैसे तो बहुत सारे बुद्धि जिवी ऑफिसर है फिर भी आप ने जनता से अपने सुझाव मांगे ये बहुत सराहनीय है, में एक व्यवसाई हूं मेरा कपड़े का व्यापार एवम् यात्रियो को रोकने की लॉज है,मेरे कुछ सुझाव मेरे व्यवसाय से संबंधित है
हर कपड़ा व्यवसाई जिसकी दुकान कांच से बंद हो वो इन्फ्रारेड थर्मोमीटर,हैंड सानेटाइजर,मास्क,कैप और ग्लव्स का उपयोग करें एवम् ग्राहकों से निवेदन करे की कपड़े को हाथ या पहन कर नहीं देखे

Shailendra singh lilhore 6 years 2 weeks ago

अभी तक के प्रयास सराहनीय है,लेकिन लॉकडाउन खुलना दुर्भाग्यपूर्ण होगा ,,इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली सही है वो उसी तरह चलती रहे ,, लेकिन जिंदगी का समझोता आर्थिक विकास से कभी नहीं किया जाना चाहिए ,,प्रवासी मजदूर की घर वापसी होने से ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सालय में सुविधाएं और स्टाफ की तैनाती बढ़ानी होंगी ,,कृषक वर्ग के लिए सहकारिता को मजबूत करना होगा ,,जो कि अभी कमजोर है क्योंकि वो ही कृषक वर्ग से सीधे जुड़े माध्यम है ,,कोरॉना की लड़ाई में सरकार की आर्थिक बल सहकारिता विभाग से ही हो सकता है

Shiv Kumar Raghuwanshi 6 years 2 weeks ago

I would like to bring to your notice the Licence period of Barat Ghar issued by Municipal Corporation and Cinema Licence issued by collector and all different licences whose validity period is only 1 year.One can not go on revising these every year. Pl increase validity period to 5 years for exciting licences fees can be levied for 5 years too.
We all will be greatful and will help in generation of more employment to locale people.
Shriram Homes
SK Raghuwanshi
Jabalpur
9425150904

AnilIiitm 6 years 2 weeks ago

Sir: COVID-19 will not go with lock down only, It's not a single cure that we are following, we have to start economic activities with some guidelines like, social distancing and maintaining hygiene at the workplace. It should be applicable for all the workplace.We also have to start Rail, Bus, and other modes of transportation with certain guidelines that defines Max. no. of people inside the Bus can travel, this will not only help money flow and also help our Migrant people. att. Doc Plz look

Prahlad Kushmaniya 6 years 2 weeks ago

Lockdown lockdown को खोलकर और लोगों को जागरूक कर सभी चीजों को खोल देना चाहिए ताकि लोगो का जनजीवन जो अस्तव्यस्त हो गया हैं, वो धीरे-धीरे पटरी पर आना शुरू हो जाये और प्रदेश औए देश तरक्की की और बड़े,एवं मैं सभी लोगों ने अपील करता हूँ कि हम लोग ही इस माहमारी को मिटा सकते हैं इसलिए अगर हम जागरूक होकर और लोगों को जागरूक बनाकर ही इस देश की तरक्की कर सकते हैं, और मजदूर भाई से मैं यहां कहना चाहूंगा कि देर है लेकिन अंधेर नही

abhay kumar jonwal 6 years 2 weeks ago

तात्कालिक उपायों के रूप में
मार्केट सप्ताह में पाँच दिन ही खोला जाए,सोशल पुलिसिंग के जरिए मास्क,सेनेटाइजर आदि के उपयोग पर दुकानदारों एवं खरीददारों पर नजर रखि जाए,सामाजिक समारोहों में कम्से कम व्यक्ति इकट्ठे हों,सभी निर्माण इकाईयों में सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करवाया जाए,सड़कों एवं सार्वजनिक जगहों को नियमित रुप से सेनेटाईज किया जाए,गाँवों में अभी तक यह बिमारी नहीं पहुँची है। अतः शहर से जाने वाली ट्रांसपोर्ट एवं गुड्स वेन एवं उसके चालक परिचालक सावदानी रखें। प्याऊ पर गिलास मग्गे नहीं हो।