You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

Ankit soni 6 years 2 months ago

माननिये मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकडाउन खोलने के सम्बन्ध में राज्य की जनता से सुझाव मांगने एवं प्रजा को शासकीय कार्य में सहभागी बनाकर बास्तविक प्रजातंत्र का निर्वहनअभूतपूर्व है।चूँकिअब हमसभी को कोरोना के साथ एक लम्बे बक्त तकजंग लड़नी है इसलिए हमारी योजना ऐसी होना चाहिए जो प्रायोगिक हो,एकरूपता हो,लम्बे बक्त तक क्रियान्वित की जा सके,साथ ही साथ कोरोना से भी पूर्ण बचाव कर सके इस सब में प्रधानमंत्री मोदी जी के मूलमंत्र "तकनीक का अधिकतम उपयोग" हमारा प्रमुख अस्त्र होनाचाहिए।
लोकडाउन हटाने सम्बन्धी सुझाव

Pawan Kumar Lodhi 6 years 2 months ago

इस महामारी को सेंट्रलाइज्ड तरीके से मॉनिटर ओर जिला लेवल पर कलेक्टर को पूरे राइट्स देकर सारी जिम्मेदारी दी जाए और उससे पहले सभी लोगो को अपने घर पहुचाया जाए अपने ही जिलो में बहुत लोग फसे है epass पर सही से काम करना होगा ।और गांव लेबल पर सरपंच ओर सचिव को जिम्मेदारी दी जाए ,जिस गांव में ये लोग एक्टिव नही है बहा इनको हटा के बह पदस्त शिक्षक को दी जाए ।मतलब गांव लेवल ,परगना लेवल, जिला लेवल पर जिम्मेदारी दी जाए। रेड जोन में lockdown जारी रखना चाइये
Thankyou

Dinesh Thakur 6 years 2 months ago

महोदय महिला किसान हेतू अलग से बजट मे अतिरिक्त राशी का प्रावधान रखा जाना चाहिऐ जिससे माताओं बहनो का सम्मान आपकी सरकार मे और बढ़ाया जा सके

Ankit Sharma 6 years 2 months ago

Green, Orange zones red zones ki Tarah jaare he migrant workers aare he toh unke samples station pe hi liye Jaye kyuki screening Sahi se nhi ho ri he tabhi infection bd Ra he.masks social distancing must honi chiye
Shops odd even khulni chiye.trains me covid patients na phuch paye iske liye screening ache se honi chiye, stationaryshops open honi chiye,buses auto me 50% log travel krne chiye or section144 laagu rhe July tk,public gatherings 30 June tk bnd kardeni chiye

Avneesh kumar yadav 6 years 2 months ago

अभी सरकार को इतना कष्ट करने की जरूरत नहीं है पहले आम जनता का सफाया हो जाने दे,फिर रोज मर्रा की जरूरत की दुकानों को खोले, सरकार को क्या लगता है उनकी सुविधाएं उस आदमी तक पहुंच रही हैं जिसे जरूरत है।

Dushal Pąņĵwąņi 6 years 2 months ago

Mere foot wear ke shop he rajwada Indore me or me Chahta hu ke jese zometo swizy wale online gharo me Saman bhej rhe he wese humko bhi permission mile ke supply Kar sake bhot se logo ke phone arhe he sleepers chaiye garibo ko dena he or Ghar to me Chahta hu ke online Ghar bhejne ke suvidha he mil jaye

madhav singh 6 years 2 months ago

Lockdown शर्तो के साथ लागू रहे मगर जो लोग प्राइवेट कॉलेज मे नौकरी कर रहे है ऐसे लोगो को आर्थिक मदद के लिए कॉलेज प्रशासन को आदेश जारी करें की आपके जितने भी कर्मचारी है उनको पूरी नहीं तो आधी सैलरी दे ये सैलरी एडवांस के तौर पर रहेगी तो कॉलेज प्रशासन को भी दिक्कत नहीं होंगी साथ ही कर्मचारीयों को इस महामारी के दौर मे मदद मिल जाएगी

Sunil Kumar Jain 6 years 2 months ago

रेड जिले में सब्जी, फल, स्वास्थ्य, व्यापार, बैंकिंग आदि की जहाँ ज्यादा भीड़ होती को लिस्टिंग कर प्रशासन सख्ती से sanetization का ध्यान रखे। कंटेंटमेन्ट जोन का area population डेनसिटी के अनुसार होना चाहिए।

Santosh Singh 6 years 2 months ago

सर पुरे क्षेत्र में 22 मार्च से अब तक लॉक डाउन है,कुछ गरीब परिवार है जिन्हे राशन की बहुत किल्लत हो रही है यदि किसी प्रकार का कार्य प्रारम्भ किया जाए तो मेहनत मजदूरी कर अपनी आजीविका चला सकते है। 5 kg चाबल और 1 kg दाल से पुरे एक महीने का भोजन नहीं होता है। राशन की दुकान पर तीन महीने का आनाज प्रारम्भ में 25*3kg गेहू दिया गया जो कि सब समाप्त हो गया यदि अब कार्य करने के लिए लॉक डाउन नहीं खोला गया तो भूख मरने की नोवत आ सकती है। महोदय इस विषय पर उचित निर्णय लेकर एक अच्छा उधारण प्रस्तुत करें। धन्यवाद

VIJAY PRATAP TOMAR 6 years 2 months ago

नाई को घर घर जाकर लोगों के बाल काटने की पर्मिशन देदो सर अभूतपूर्व विकास हुआ है बालों का