You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

Manendu Pahariya 6 years 2 weeks ago

मनेन्दु पहारिया, संपादक, दैनिक जनहित दर्शा, छतरपुर मो 9425146164
लॉकडाउन अभी काम से कम 30 मई तक रहे
1. इसके बाद संक्रमित संख्या के आधार पर जैसे जोन बने है उसी आधार पर अधिकतम सुरक्षा न्यूनतम पाबंदी का सिद्धान्त लागू किया जावे। जैसे जो भी संक्रमित परिवार पाया जाए उसका 100% आइसोलेशन किया जावे लेकिन ये पावंदी उसके घर से लगे अधिकतम 5 घरों तक सीमित हो।
2. मोबाइल ऑपरेटर को तत्काल 100% आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने हेतु निर्देशित करें ना होने की दशा में मोबाइल सिम बंद किया जावे।
3

palash prabhakaran 6 years 2 weeks ago

Respected sir,
In redzone area other containment zone give relaxation in other area which is minimum 1km away from that zone. If you planning to open shops than open it as alternate shop a day or like opening ac/fridge/tv shop a day nd mobile shops other day or vehicle repair shop a day like dat in a timetable manner and fruits/vegetable/grocery/healthcare services daily please dont open cigratte gutka shops as they are non useful self harming sops. reduce price of handwasg/sanitizer/mask.

Hariom 6 years 2 weeks ago

आदरणीय मामाजी नमस्कार वर्तमान त्रासदी से निपटने के लिए प्रदेश सरकार का प्रयास सराहनीय है, तथा लॉकडाउन में रेड जोन से इतर अन्य क्षेत्रों में थोड़ी और छूट की आवश्यकता है।इसके साथ-साथ जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री की व्यवस्था तथा च विगत कई वर्षों के बाद हुई शिक्षक भर्ती की आधे से ज्यादा पूरी हो चुकी प्रक्रिया इस महामारी की वजह से उत्पन्न हुई बाधा के कारण बाधित है, अतएव सोशल डिस्टेंस मेन्टेन करते हुए इस प्रक्रिया को पुनः आरम्भ करने की आवश्यकता है,जिससे प्रतीक्षारत भावी शिक्षकों को उनका कार्यक्षेत्र,

Sandeep gupta 6 years 2 weeks ago

Mai daily wages worker ko ghar jane k liye - hm cycle Or 3wheeler riksha Use kr skte h 250-300 km tk jane k liye .
City mai un logo k name registered kiye jaye jinhe riksha/cycle chahiye. Or jha tk jana h use vha ka address lekar booking ki jaye and destination pr pahuchne k bad usse cycle le li jaye isse aas pass k log jo honge vo ghar chale jayenge . Cycle/riksha bulk mai company se le li jaye ya khi or se arrange krayi jaye or rent pr scheme chalayi jaye

Samarth dhingra 6 years 2 weeks ago

Acc to my pov, first of all there will strictest lock down in containmemt area, many people are coming from red to green Zone without police information. This should stop. Gym, public gathering places, religious places should not be opened.

shweta shukla 6 years 2 weeks ago

Sir mere sujhav h
1. Red zone me lockdown strictly follow Hona chahiy par jarooratmando ka bhi Dhyan rakha jana chahiy
2. Green zone or Orange zone me bahar se aa rahe majdoor Bhai bahano k test ki suvidha ka Bina kisi dheel k Palan Hona chahiy
3.Sharab ki bikri band nahi ho sakti y samjhate h Kyoki rajshav ka vishay h parantu iski home delivery agar ho paye to jyada behatar hoga
Name Shweta Shukla Chaturvedi
Mob 8839742332
Houses Wife

snx flash 6 years 2 weeks ago

मध्यप्रदेश की सम्मानित सरकार,
सर मुझे पता है कि हम वास्तव में महामारी में हैं, लेकिन सबसे बुरी महामारी है जो आप जानते हैं कि,
राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सीमा को सील करना, यह ऐसा है जैसे हम भारत-पाक विवाद के आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई द्वारा सील किए गए हैं। लोगों को लगता है कि यह राज्य उनका एकमात्र देश है और बाकी राज्य अन्य देशों की सीमा की तरह हैं।
दयालु महोदय, मध्यवर्गीय और निम्न वर्ग को लग रहा है कि, वे अपने देश में नहीं हैं। यह समय एकजुट होने का है, सील करने का नहीं

Praveen Gour 6 years 2 weeks ago

मेरे विचारो से राज्यों को जिला स्तर पर मॉडल बना कर काम करना चाहिये
ओर जिलो को तहसील स्तर पर काम करना चहिए ।
अर्थात - सर्वप्रथम तो सभी जिलो को अपनी सीमा बना कर लोगो से अपने जिले में रहने का आदेश देना चाहिए
ओर जिस प्रकार से जिलो को रंगों के आधार पर विभाजन किया है. . . उसी तरह तहसील का भी विभाजन हो
ओर जिस जगह खतरा कम हो वह आम जनजीवन को वायरस के साथ रहने वाले सुरक्षतम्क तरीकों का पालन करते हुये जिंदगी जीने ओर व्यापार चलना सीखने होगें ।
ओर जह खतरा हो वह पूरी तरह प्रतिबंध लगाना होगा।

Naveen Dwivedi 6 years 2 weeks ago

१.सार्वजनिक परिवहन के लिए दिल्ली जैसी ओड-इवन लागू किया जाए ताकि वाहनों की भीड़ में नियंत्रण पाया जा सके । बाजारों के अंदर निजी या सार्वजनिक वाहन प्रवेश निषेध किया जाए जिससे जाम की स्तिथि ना हो ।

२.मनोरंजन के क्षेत्र में सिनेमाहाल,टॉकीज इत्यादि में पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाए एवं क्षमता से 50% ही लोगो को सुरूआत में अनुमति दी जाए।