You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

Anil Kumar Choubey 6 years 2 months ago

ग्रीन जोन में सोशल डिस्टेंसिंग और सख्त नियमों के साथ बाजार खोले जाने चाहिए परंतु सभी का अलग अलग समय निर्धारित होना चाहिए जैसे किराना,सब्जी और फल सुबह 7 से 10,इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल सुबह 10 से 1 और अन्य इसी प्रकार।
ऑरेंज और रेड जोन में पूर्ण लाॅकडाउन लगा रहे परंतु जरूरी वस्तुओं के लिए सख्त नियमों के साथ कुछ छूट दी जाए।
कंटेनमेंट एरिया पूर्णतः लाॅक रहे और जरूरी वस्तुओं की होम डिलेवरी की जाए।
शराब के ठेकों पर सख्ती से नियमों का पालन हो।
अनिल कुमार चौबे
8966886690
जबलपुर

Rachna Trivedi Jain 6 years 2 months ago

Containment areas should be locked down totally and the activities in areas Which are not in containment. I am a woman entrepreneur handling a micro level industry, but due to lockdown, now facing total loss. We are left with mere depression and demoralised due to the loss of business opportunities. The micro level industries like us should be allowed to work. We promise to follow all the precautionary measures needed to be away from the COVID - 19. Jai Hind !!!

DILIP MARATHE 6 years 2 months ago

सर्वप्रथम शहरों में जहाँ अनायश्यक रूप से कर्फ्यू लगाया गया है उसमें समयबद्ध छूट दी जाय प्रदेश के भीतर की सीमाएं प्रदेश्वासोयों के लिए खोल दी जय एवं आम जन में जो डर का माहौल बन गया है एवं इसके कारण कई लोग अवसाद के शिकार हो रहे है उनके बारे में सकारात्मक कार्य किये जाये कंटेन्मेंट क्षेत्र के बहार एक निश्चित समय के लिए कारोबारी गतिविधियां शुरू की जाय खासकर सभी तरह के मरम्मत एवं रख रखाव कार्य करने वाले लोगो को अपने कार्य करने की छूट दी जय

Deepa Santore 6 years 2 months ago

मुख्यमंत्री जी नमस्कार
जहां मरीज नहीं है वहां लाख डाउन को खोलना चाहिए सभी व्यक्तियों के
लिए कानूनन मास्क पहनना अनिवार्य हो इसके लिए सख्ती से पालन हो आवश्यक हो तो आर्थिक व शारीरिक दंड भी दिया जाना चाहिए इससे मास्क पहनना लोगों की जीवन शैली में आ जाएगा।

deepesh kapasiya 6 years 2 months ago

शराब की बिक्री केवल शहर के बाहर से करना सही होगा जिसमे भीड़ होगी गुटखा बंद करने का निर्णय बहुत अच्छा हैं लेकिन उसमे आप ने शब्दों का चयन गलत किया है उसमे आपने तम्बाकू गुटखा पर प्रतिबन्द लगाया है ना की सभी प्रकार के पान मसालों पर. जिससे कम्पनी चोरी छिपे गुटखा उत्पादित कर रही है. आप पूर्णतया सभी प्रकार के पान मसाला, मीठी सुपारी, तम्बाकू उत्पाद प्रतिबन्द लगाये . नहीं तो सहर या ग्राम बासियो को अधिकार दे जो उसे बंद करा सके. लॉकडाउन का मुख्य असर मिडिल व लोअर क्लास के व्यक्तियों पर अधिक पड़ा है क्योंकि वो

ARVIND RAJPUT 6 years 2 months ago

सर,
जो ग्रीन जोन ऑरेंज जोन मे आ गये हे वन्हा पर सम्पुर्ण लोकडाउन का पालन करवाया जए क्युंकि ऑरेंज जोन धीरे-धीरे रेड जोन बन जायेगा।
सिहोर मे पहले एक भी कोरोना का केस नही था अब 5 दिन के अन्दर 4 कोरोना के केस आ गये है।

ishan sharma 6 years 2 months ago

सप्ताह में निश्चित दिन कर के दुकान व्यवसाय खोलने की अनुमति दी जाए । एक दम से lockdwon खोलना सही नही है । जहाँ ग्रीन जोन में छूट दी है वह किसी भी प्रकार का सोशल डिस्टेन्स य मास्क का उपयोग नही किया जा रहा है । न पुलिस न प्रशासन ध्यान दे रहा है । कस्बो और छोटे शहरों में भयंकर लापरवाही सामने आ रही है । कोई भी नियमो का पालन नही किया जा रहा न करवाया जा रहा है ।सख्ती के लिए आपके पास कोई उपाय नही है । इसलिए अभी तक का lockdown फैल हो जाएगा ।

Akhilesh Singh Narwaria 6 years 2 months ago

मैंने यही सुझाव माननीय मोदी जी को दिये हैं यही ट्वीट आपको भेज रहा हूँ कृपया LD को और आगे न बढ़ाकर खोला जाए अब कोरोना और देश साथ साथ चलेगा। हमने काफी हद तक नियंत्रित कर लिया है।
अखिलेश सिंह नरवरिया, ग्वालियर
8770250886

Adarsh jain 6 years 2 months ago

माननीय मेरा यह मानना है कि lockdown रहने में ही भलाई है क्योंकि lockdwon खुलते ही कई स्कूलों कॉलेजों में exam start होने की संभावना है और स्कूलों कॉलेजों में काफी दूर दूर से छात्र छात्राएं आते है।