You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

Ajay Verma 6 years 2 months ago

लॉकडाउन 4.0 छूट देने संबंधी सुझाव
1. हर सेक्टर जैसे किराना कपड़े
ज्वेलरी हार्डवेयर आदि दुकानों
की प्राथमिकता तय की जाए और इनके
लिए सप्ताह के दिन तय कर दिए जाएं। जैसे
किराना दुकाने सोमवार, गुरुवार और हार्डवेयर दुकाने
मंगलवार और शनिवार। इसी तरह से बाकी दुकानों
के लिये दिन निर्धारित किये जायें

2. नगर ,गांव ,कस्बे और तहसील के स्तर पर
लॉक डाउन खोला जाए। और उन्हें अलग अलग
जोन में बांटा जाए। मतलब जिस जगह में कोई मरीज
न हो, उसे ग्रीन सिटी या गांव बनाकर उसे पूरी तरह
खोला जाय।

sanjay lodha jain 6 years 2 months ago

रात्रि कर्फूय नहीं होने चाहिए अनयथा स्टेशन/एयरपोर्ट आने जाने वाले कैसे आएंगे /जायेंगे ?
LOCKDOWN इस तरह से खुलना चाहिए -17 & 18 complete open.
०१.मंदिर आदि स्थान खोलें जाये { सोशल डिस्टन्सिंग मेन्टेन किया जाना आसान है }
०२.मॉल खोलें जाये व् फ्लाइट/train शुरू की जाये {नियम व् सोशल डिस्टन्सिंग मेन्टेन किया जाना आसान है }
०३.मार्किट खोलें जाये {''''''' }
०४.सिनेमा घर ,होटल,रेस्टॉरेंट खोलें जाय
०५.स्कूल शुरू हो
०६.कॉलेज,कोचिंग शुरू हो

Raman Jain 6 years 2 months ago

मामा जी आप ने प्रदेश मे आपने जो निर्णय लिये वे सराहनीय हैं लेकिन हम यह चाहते है कि जो शिक्षक भर्ती नहीं की गई उसे जल्दी से जल्दी RTI के नियमो के तहत की जाये ऐसी हमारी इच्छा है जिसे हमारे मामा जी अवश्य पूरी करेगें।

Sudhesh Badkul Jain 6 years 2 months ago

लोकडौन का मकसद महामारी को फैलने से रोकना था लोगो मे जागरूकता फैलाना था । दोनो मकसद कुछ हद तक पूरे हुए है । अन्य देशों की तुलना में संक्रमण भी नियंत्रण में है और लोग भी जागरूक हुए है ।अब कुछ नियमों के साथ सामान्य गतिविधियों को शुरू करना ही होगा। साथ ही ऐसे असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखना होगा जो सरकार के सुझावों / आदेशो को नही मानते है । अब गतिविधियों को ज्यादा देर बंद रखना घातक हो सकता है । लोगो का धैर्य जबाब दे रहा है ।

Chetan Tamrakar 6 years 2 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी
नमस्ते... मैं पिछले दो माह से निरंतर आपने काम पे जा रहा हूं और मेरे देखने में आया है की बड़ी गाडियां पूर्ण रूप से बंद है परन्तु दो पहिया वाहन रोड में दौड़ रहे हैं अतः आप पेट्रोल देना बंद करवा दीजिए और केवल डीजल ही वाली आवश्यकता गाड़ियों को रोड पर चलने की परमिशन दीजिए इससे आप भोपाल एवम् मध्य प्रदेश को बचा सकते हैं।
देखने में आया है की दो पहिया वाहन बे वजह ही सड़कों और गलियों में घूम रहे है कुछ लोग तो यह देखने निकलते है कि कहा से पुलिस ने बंद कर रखा है। अतः पेट्रोल बंद हो।

Hitesh Jain 6 years 2 months ago

मा.मुख्यमंत्री श्री शिवराज जी
में यह जानकारी इंदौर शहर के लिए दे रहा हूँ। ज़रूरी है कि लाक्डाउन पूर्णतः ना खोलें में कुछ राहत दे। कारण यह है की कुछ गुमराह लोगों के कारण समस्थ इंदौर वासियों को ख़तरे में नहीं डाल सकते। अतः विनम्र निवेदन - लगाए गए चित्रा में बताई गयी रणनीति पर एक बार विचार विमर्श कर अमल में लाया जाए। जिसे भी मूव्मेंट पास चाहिए उन्हें आरोग्यसेतु अपने और अपने परिवार में नियमित इस्तेमाल करना है। मूव्मेंट पास का ग़लत इस्तेमाल हो रहा है (शराब और नशा) इसलिए GPS ट्रैकिंग शुरू की जाए।

Ravi Meena 6 years 2 months ago

क्या आप स्कूल शिक्षा विभाग से जानकारी हासिल कर सकते हैं?कि सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए उच्च माध्यमिक शिक्षकों के दस्तावेज सत्यापन के लिए कुछ सोच रहे हैं क्या?
अगर सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए किसानो से फसल खरीदी हो सकती है तो एग्जाम क्वालीफाई कर के बैठे हुए शिक्षको का दस्तावेज सत्यापन क्यो नहीं हो सकता?
अगर पूरे 49 जिलों में 2700 शराब दुकाने खोली जा सकती है तो फिर 52 जिलों में 52 जगह दस्तावेज सत्यापन क्यों नहीं करवा सकते हैं?
क्या स्कूल शिक्षा विभाग और मंत्रालय इसके लिए बिल्कुल भी गंभीर नहीं है?