You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

Ankit Patidar 6 years 1 week ago

माननीय मुख्यमंत्री जी रेड जोन मैं बहुत मध्यमवर्गीय परिवार अपना व्यवसाय करते हैं आप 1 जून से कंटेंटमेंट क्षेत्र को छोड़कर बाकी सभी जगह व्यवसाय करने की अनुमति प्रदान करें इसके साथ आवश्यक नियम भी लागू करने का निर्देश दे सभी व्यवसायिक जगह पर कार्य करते समय मास्क लगाना अनिवार्य होगा, व्यवसायिक संस्थानों में sanitizer अनिवार्य होगा, social distancing का पालन करना अनिवार्य होगा,employees के शरीर का तापमान रोजाना चेक करना होगा. इसके साथ किसी भी व्यवसायिक संस्थानों में भीड़ लगाना प्रतिबंध होगा धन्यवाद.

Vandana 6 years 1 week ago

मेरा निवेदन है हम सभी को लॉक डाउन को खोलना तो पड़ेगा ही लेकिन हमें अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए योग विज्ञान का सहारा लेना चाहिए योग विज्ञान के द्वारा हम अपने शरीर को मजबूत कर सकते हैं प्राणायाम करके आलोम विलोम योग विज्ञान द्वारा बताए गए इन आसनों को करके हम अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं इसलिए हमें अपने जीवन में योग विज्ञान के द्वारा बताए गए आसनों को करना चाहिए प्रतिदिन करना चाहिए जिससे हमारा शरीर मजबूत हो और हम इस महामारी से बचे रहें

Rubi Jha 6 years 1 week ago

पूरे मार्केट में सोशल डिस्टन्सिंग के लिए मार्किंग होना चाहिए और सभी दुकाने खुलना चाहिए, शुरुआत में पब्लिक वाहनो की आवाजाही बंद होना चाहिए जिससे लोग सीमित मात्रा में घर से निकले तथा मार्केट सिर्फ़ दिन में खुलना चाहिए क्योंकि दिन में सिर्फ़ ज़रूरत वाले लोग घर से बाहर निकले।

Prashant Singh baghel 6 years 1 week ago

Do gaj ki duri sabse jayada jaruri dusre prades aane wale logo ko kam se kam 1 month quernteen kiya jaye sabhi Vidhayak jamini star par kaam Kare aur dheere dheere shop open kiye jaaye prashant Singh Baghel Sidhi m.p. m.n.8319201216

Devendra singh Rajput 6 years 1 week ago

मध्य प्रदेश के भोपाल इंदौर एवं उज्जैन शहर में जो रेड जोन हैं उन स्थानों पर लॉक डाउन का पालन बहुत ही शक्ति के साथ करवाना चाहिए अन्यथा स्थिति बहुत ही भयंकर रूप ले सकती है इन स्थानों पर बाजार ऑफिस खोलना बहुत ही बड़ी नासमझी होगी जब तक यह स्थान ग्रीन जॉन में नहीं आ जाते हैं तब तक रिस्क लिया जाना और अदूरदर्शिता होगी

IGXXXXXXBG 6 years 1 week ago

नमस्कार सर जी हम लोगो को लाकडाउन खोलने से पहले बहुत सी बातो पर विचार करना होगा
1red जोन पूरी तरह बंद ही रहे जिले का दुसरे जिले मे प्रवेश विजय हो
2. डिजिटल पेमेंट को बढावा दिआ जाए दुकानदार कैश पेमेंट के लिए जिद करते है
3. सभी लोग मास्क लगाकर ही घर से बहार जाए
4. पुलिस द्वारा लोगों को परेशान ना किया जाए
5. प्राईवेट कंपनी द्वारा अप्रैल माह का वेतन रोक दिया गया है जिसके लिए सरकार को शिकायत करने के लिए एक टोल फ्री नं दिया जाए
6.अगर कोई व्यक्ति लाकडाउन मे अपने घर पर चला गया था उसको ग्रीन ज

Rajeev Khare 6 years 1 week ago

सर MP में काँटेन्मेंट ज़ोन को छोड़कर बाकी शहर को खोल दिया जाना चाहिए। हम ज्यादा दिनों तक जनता को बांधकर नही रख सकते। काम धंधा नही चलेगा तो लोग भूख से मारने लगेंगे या फिर लूटपाट करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। पुलिस भी कब तक 24 घंटे सड़क पर खड़ी रहेगी। 2 माह में जनता को कोरोना से बचाव के सभी तरीके अच्छी तरह से बता दिए गए हैं। जनता अपना बचाव स्वयं कर सकती है। सोशल डिस्टेंसिनग और sanitisation की जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। सभी कामगारों को मास्क और senitiser उपलब्ध कराना नियोक्ताओं की जिम्मेदारी हो।

aditya raman 6 years 1 week ago

For job in whole M.P we want the model of gujarat to attract the industries in M.P.Then some IT companies in Bhopal, Indore . Because when the IT company comes in the city the growth of the city rise up . My suggestion is that make the M.P , is the hub of IT and Manufacture so that people will get benefited more ..
Bring the Institute IIM, IIT in the Bhopal . In whole India Bhopal should one city Where IIM, IIT , IIIIT should be there.

Peeyush Jyotishi 6 years 1 week ago

थोड़े-थोड़े करके अलग-अलग दुकानों को खोलने में हमेशा अधिक भीड़ होने की संभावना है अतः अधिक समय के लिए पूरी दुकानें खोली जाएं इस पूरे तरीके में इस बात पर खास ध्यान रखा जाए की सरकार द्वारा निर्धारित सारी प्रक्रियाओं का पूर्णरूपेण पालन किया जाए हमारे पोल्ट्री व्यवसाय को ध्यान में रखते हुए यह बहुत आवश्यक है के अंडे और मुर्गियों की दुकानों को भी खोलने की इजाजत दी जाए|