You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

Amazing Videos Sachin Badjatya 6 years 2 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी । मे इंदौर से सचिन बड़जात्या में कहना यह है कि आज lockdown को 40 दिनों से ऊपर हो गया है। आम आदमी के पास ओर छोटे दुकानदारो के पास सारे पैसे खत्म होने आ गए है नोकरी वालो को यह कहा जा रहा है कि बिज़नेस ही नही चल रहा तो सेलेरी कहा से दे। और किराये की दुकान वालो को भी किराया एक साथ कैसे दे। इसी लिए निवेदन है कि भले सुबह 6 से 12 बजे तक नियमो का पालन करते हुए बाजार खोलने की छूट दी जाए ओर ऐसा करने से आर्थीक व्यवस्था धीरे धीरे सुधरने लगेगी। दूध ढेरी , किराना ,फल ,सब्जी जरूरत आदि।

chanchlesh nagwanshi 6 years 2 months ago

मेरा सुझाव है कि राष्ट्रीय उद्यान, खेल तथा मनोरंजन स्थल को बंद रखा जाए और उद्योग, कृषि, सार्वजनिक परिवहन, वित्तीय संस्थाओं में कुछ छूट दी जाए क्योंकि हमारे देश व राज्य की अर्थव्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए इनकी शुरुआत जरूरी है किन्तु इन्हें भी कुछ शर्तों तथा नियमों के साथ चालू करे
किसी भी ऑफिस या उद्योग को पुनः शुरू करने से पहले वहां कार्यरत सभी अधिकारी तथा कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की जाए
सार्वजनिक परिवहन को भी पूरी छूट ना दी जाए
Covid-19 से पूरे भारत में

lokesh singh 6 years 2 months ago

मुख्यमंत्री जी
मेरा सुझाव निम्नलिखित है:-
1)बेरोजगार युवाओं के लिए कोई योजना निकाले जिस से उनको रोजगार मिले या फिर आर्थिक मदद देना चाहिए।जैसे कमलनाथ सरकार ने युवाओं के लिए युवा स्वाभिमान योजना निकाला था।
2) प्रदेश में आपने BPL कार्ड धारकों को राशन 2 महीने का दिला दिया, ये अच्छी बात है लेकिन white card धारको को अभी तक सरकार से किसी प्रकार की सरकारी सेवा नही मिली है।कृपया उनका भी ध्यान रखे।
3)प्रदेश में संचालित डायग्नोस्टिक सेंटर खोलना चाइये ताकि लोग अन्य बीमारी शुगर,थाइरोइड आदि की जांच कराए।

Kamlesh kumar vaish 6 years 2 months ago

Lockdown खोलना अभी ठीक नही होगा क्यों कि अभी लोग अन्य प्रदेशों से वापस आ रहे है और उनसे संक्रमण होने का खतरा बढ़ सकता है।
इसके लिए यदि कुछ बेहतर हो सकता है तो वह यह होगा कि जो मजदूरों का पलायन रोकना उसके लिए कुछ सुझाव
1 मजदूर वर्ग जिस काम मे लगा है वह काम सोशल distancing के साथ खोल दिया जाए। चुकी लोग अपने काम Kके लिए जगह में रुक जाएंगे ओर यदि उनमे से किसी को संक्रमण भी हुआ तो वह एक सीमा में ही रहेगा।
2ओर जो पढ़े लिखे युवा वर्ग है उन्हें सोशल distancing के लिए आगे लाया जाए।

GOPAL AGRAWAL 6 years 2 months ago

कुछ समय सीमा के लिये ऑफ़िस / शॉप जाने की permission दे तो अच्छा होगा . ज़रूरी Safty नियमों के साथ जैसे मास्क , gloves etc. , पूरी तरह का लाक्डाउन मानसिक रोगी बना देगा .ख़रीदी बिक्री ना भी हो तो एक बार व्यवस्थित तो कर ही सकते हे .

sanjesh chadar 6 years 2 months ago

माननीय जी म.प्र. सरकार पूरी तरह से फेल होते नज़र आ रही है कोरोना में कोई उचित व्यवस्था नही हैं Epass नही मिल पा रहे हैं पहले तो जो बाहर मज़दूर हैं उनके लिए उचित व्यवस्था कीजिये उन्हें अपने गन्तव्य तक बिना किसी परेशानी के भेजिए कंट्रोल रूम में जो नम्बर दिए हैं उनपर कॉल करते रहते हैं तो कोई रिसीव नही करता क्या यही सिर्फ व्यवस्था है कोरोना से लड़ने की माननीय जी पहले उचित प्रयासों के साथ कोरोना से लड़ने के लिए ििइंतेजाम किये जायें

संजेश आठिया
ग्राम झिला तह.राहतगढ़ जिला सागर म.प्र
मोब.- 9926544340

Rajeshwar Jat 6 years 2 months ago

"पारी-पारी मे दुकान"
जैसे
आज सोमवार को दोप 12 से 4 बजे तक सिर्फ किराना दुकाने चालू रहेगी।
आज मंगलवार को दोप 12 बचे से 4 बजे तक इलैक्ट्रिक,मोबाइल,हार्डवेयर।
इसी तरह एक दिन छोड़कर अलग अलग व्यवसाय का दिन तय किया जाय
क्यूकी इस वक्त बाजारो मे अनावश्यक भीड़ है।
ग्राम,कस्बो,वार्डो मे वीडियो ग्राफी की जाये ताकि जनता मे और दुकानदारो मे ये संदेश जाये की शासन की नियमो का पालन अनिवार्य है।
समय समय पर पुलिस की गस्त होती रहे
व्यापारी/व्यक्ति पर चालानी कार्यवाही जो सामाजिक दूरी/मास्क का पालन नहीं करे

atul mishra 6 years 2 months ago

आदरणीय मुख्यमंत्री जी (मामा जी), कोरोना संकट की इस घड़ी में सभी देशवासी साथ मिलकर इसका सामना कर रहे हैं। प्रिय महोदय मेरा आपसे सविनय अनुरोध है कि जिम इंड्स्ट्री जो कि लोगो को स्वास्थ्य बनाने एवं व्यक्ति के आत्मविश्वास को दृढ़ करने में सहायक होती है, को खोले जाने के बारे में विचार करें। एक स्वयस्थ्य शरीर में एक स्वयस्थ्य मन का परिवेश होता है और स्वयं की प्रतिरक्षी शक्ति बढ़कर कोरोना से लड़ने में मददगार होगी। कृपया आवश्यक निर्देशों के साथ इसे खोलने पर एक बार विचार करें। धन्यवाद।

GIXXXXXXHG 6 years 2 months ago

लॉक4 खोलने का टाइम सुबह 6.30से11.30तक सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जरूर खोला जाए अलग अलग टाइम जो अभी खोला जा रहा है किसी समय कृषि मशीनरी किसी समय किराना किसी समय इलेक्ट्रिक या अन्य को भी सभी का टाइम अलग है मेरी राय अनुसार सभी का समय एक ही होना चाहिए क्योंकि आज मुजकों उदरहन किराना भी लेना है कृषि दवाई कृषि मशीनरी और इलेक्ट्रिक जौनरल स्टोर सामान भी लेना है मैं एक ब्बार ही मार्केट जाकर सारी सम्मन की खरीदारी कर ली अलग अलग समय से भक्योकी हर ब्बर अलग अलग समय मुजको बाहर जाना होगा