You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

Mukesh Kumar Agrawal 6 years 3 months ago

माननीय से मेरा अनुरोध है कि ग्रामीण क्षेत्र अभी कोरोना से सुरक्षित है लेकिन लॉकडाउन खुलने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में संक्रमण की गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है । अतः माननीय से निवेदन है कि ग्रामीण क्षेत्रों को स्थानीय प्रशासन ग्राम पंचायत,आंगनबाड़ी ए एन एम या अन्य अधिकारियों कर्मचारियों के माध्यम से जागरूक कर इस महामारी को रोका जा सकता है। तथा उक्त संस्थाओ द्वारा जरूरी उपकरण मुहैया करा कर संक्रमण से बचाया जा सकता है
मुकेश कुमार अग्रवाल अध्यक्ष
संजीवनी सामाजिक जन कल्याण संस्था
मोब 8770272750

Praveen Singh Chauhan 6 years 3 months ago

माननीय जैसा कि सब जानते है लोक्दडाउन
3 से ग्रीन ओर ऑरेंज जोन में बहुत ही रियायत मिल चुकी है।
वहा कोरोना का संक्रमण नही बाद रहा है अगर तो रेड जोन में कंइंटेंमेंट एरिया को छड़कर अगर सभी प्रकार की दुकान ओर जनता को छूट दे सकते है। और संक्रमण बाद रहा है या उतना ही है,ये गड़ना कर सकते है।
जरुरी सेवाओ के साथ बहुत सी ऐसी सेवाएं है जो जरूरी है । क्योंकि जरूरी वस्तुएं भी नही मिल रही है।क्योंकि स्टॉक बहुत कम है।
बच्चो के डाइपर , स्टेशनरी , पेट्रोल पंप आम लोगो के लिए भी खुलना चाहिए।

shubham Jain 6 years 3 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी से मेरा विचारानुसार covid 19 के साथ ही हमें जीना सीखना होगा और हमें दूरी बनाके के सभी कार्य पहले की अपेक्षा धीरे धीरे सभी काम चालू करना चाहिए जिससे आर्थिक मंदि ना हो और लोगो के जीवन पर भी ज्यादा प्रभाव ना पड़े सभी स्टूेंट्स की पढ़ाई भी continue कर देना चाइए पर हमें कोविड 19 का खयाल रखके वरना कब तक घरों में कैद रह्नेगे और बेसे भी धीरे धीरे कोरेना फैल ही रहा है

Vivek kumar shukla 6 years 3 months ago

मैंने हाल ही मै गहराई से अध्ययन किया है तो पाया है कि अभी भी ग्रामीण इलाके में कोरोनावायरस को लेकर कई सारे झूठी अफ़वाहें है, साथ ही जो लोग बाहर से आए रहे है वो qurantine होने से बच रहे है और उनमें से किसी को भी अगर कोरोना हुआ इसका सीधा मतलब की उस गाव के बहुत से लोगो को होना है तय है,

मेरे सुझाव है

1) जो श्रमिक बाहर से आए रहे है उनकी मुकम्मल जानकारी व उनसे संपर्क जरू बना कर रखे जिस से उनकी हर एक्टिविटी का पता चल सके ।

उनसे भी संपर्क रखे जिसका परिवार गांव में है उन्हें जागरूक करना जरूरी

RAJKUMAR SEN 6 years 3 months ago

सर जी मध्यप्रदेश मे रेड जोन मे लाकडाऊन बड़ाया जाये ओर ग्रीन जोन मे पूरी तरह छूट मिले ओरेंज जोन मे भी छूट दी जाये। सभी जिलो के बॉर्डर सील रहे कोई भी एक
जिले से दुसरे जिले मे ना जाये ओर ।सर आप से एक विनती हे ।।शाराब की बजह से जो लड़ाई झगड़े हो रहे ।ओर अमीर लोग शराब पीकर गरीबो के साथ मारपीट कर रहे ।पुलिस भी शाराबियो से परेशान हे ।आप से निवेदन हे के जो भी शाराब पीकर मारपीट करे उसपर उचित दंड कार्रवाई हो ।हम पड़े लोगो पर भी सरकार विचार करे ।

Sampurna gour 6 years 3 months ago

Namaskar sir lockdown 4.0 ke liye decision apka hoga lakin kesa ap,sir hum apne logo se kese dur reh sakte ,positive case case aaenge Hume Milkar control karna hai ,air help Karni hai sabki kai bete apni maa se dur rehta kya kare bimaari hi virus aur chain vali lakin sir abh logo ke pass pesa khatam hone laga hai bahut pareshan mai hai red zone mai containment area ko dekh kar social distancing vha thoda khulna chaiye aur orange aur green zone mai kuch jadatatar taki paise bhi aaye ,ghar chale!

DHANANJAY_100 6 years 3 months ago

डियर सर
मेरा नाम धनंजय वर्मा है मै देवास से हूं। आज पूरी दुनिया कोविड 19 से लड़ रही है देवास में भी केस बढ़ते जा रहा है। अर्थवयवस्था थोड़ा बिगड़ेगा लेकिन ओ संभाल जाएगा।
परन्तु अगर जान जाए तो वापस नहीं आएगी।। अब केस बढ़ रहे है तो फैक्ट्री को बंद करना चाहिए।। क्योंकि फैक्ट्री में सब लोग अलग अलग क्षेत्र से आते है। इसलिए मेरा
आप से विनम्र निवेदन हैं कि लॉकडाउन का बढ़ाना चाहिए।
१- मैन मार्केट की सभी दुकानें बंद रखे
२- माल सिनेमा बंद रखे
३ - स्कूल बंद रखे
४- फैक्ट्री बंद रखे
धन्यवाद

Kamal Dutt Sharma 6 years 3 months ago

1.प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने पर अधिक जोर होना चाहिए।
२.corona का डर कोरोना से ज़्यादा नुकसान पहुंचा रहा है।
३.टीवी, समाचार पत्रों से नेगेटिव खबर दूर करना चाहिए।
४.बार बार आंकड़े नहीं दिखाना चाहिए
५. रोज़गार पर काम तुरंत हो नहीं तो अपराध बाद जाएंगे।
६.केवल स्कूल,सामाजिक ,धार्मिक उत्सव पर ही रोक लगना चाहिए।
७. यातायात भी खोलना चाहिए, सामाजिक दूरी के साथ।
८.सरकारी, निजी दफ्तर भी खोल देने चाहिए।
९.ज़्यादा से ज़्यादा स्वयंसेवक तैयार करने चाहिए जो कि इस के लक्षणों को पहचान पाएं व जागरूक करें

VIVEK SHRIVASTAVA 6 years 3 months ago

CONTENTMENT AREA OF RED ZONE MUST BE SEALED AND KEEP HARD LOCK DOWN UNTILL SITUATION BECOME NORMAL, NO PUBLIC TRANSPORT WILL PERMIT TO ANOTHER PLACE OF STATE FROM.RED ZONE AREA. PERSON/ORGANISATION/CITIZEN MUST FOLLOW MASK SENSITIZATION AND DISTANCING ROOLS TILL FURTHER INSTRUCTIONS , IF THEY DONT THAN HUGE FINE IMPOSED TO THE CONCERN THROUGH CCTV SERVILLANCE AND LOCAL TEAMS. PUBLIC TRANSPORT KEEP LIMITED AND ALLOW NO EPAAS NEEDED TO MOVE BETWEEN ALL DISTRICT ACCEPT RED ZONE DIATRICT.