You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

Sanjay Singh Gaharwar 6 years 3 months ago

हजारों की संख्या में अब जो भी लोग जिलों में पहुंच रहे हैं वो अधिकांश उन इलाकों से आ रहे हैं जहाँ करोना विकराल रूप ले चुका है ऐसी स्थिति में प्रशासन को ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर स्क्रीनिंग व कोरेंटाइन सेंटर की व्यवस्था करनी चाहिए.

Ramkumar patel 6 years 3 months ago

जो ग्रीन जोन में है जो ऑरेंज में वहां अधिकतर छूट मिले और रेड जोन में कोई भी प्रक्रिया हो कोई भी कार्य हो सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही ,मास्क लगा के हो। क्यों कि रेड जोन में एकदम से खोल देना थोड़ा रिस्की होगा।
दूसरा मामाजी हम MPTET क्वालिफाइड लेकिन बेरोजगार लोगो का भी भला करे,हम हज़ारो लोगो के साथ हमारे परिवार भी बेरोजगारी मैं जीवनयापन कर रहे है,हमारी नियुक्ति की 80% प्रकिया पूर्ण होकर,बाकी की अधर में लटक गई है।इसलिये
MPTET सोशल distancing के साथ सत्यापन प्रक्रिया शुरू करनेकी कृपा करे।

Prem Shrivastava 6 years 3 months ago

लाकडाऊन मे इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है 1भोपाल मे जितनी किराना दुकान हे इनका समय पांच घन्टे तय हो एवं सब्जी बालों का भी टाईम पांच घन्टे तय किया जाय इससे लोग घर से नहीं निकले इस विषय लोगों को अवगत कर नियमों का पालन करने का आदेश जारी कर दिया जाय और ये सब वयवस्था एक दिन छोड़ कर कर देनी चाहिए इससे कोरोना महामारी जल्दी बचा जा सकता है धन्यवाद

NITIN KUMAR SHARMA 6 years 3 months ago

७. जरुरत के सभी बस्तुएं जैसे अनाज को सरकार दुवारा ख़रीदा जाना चाहिए उनकी आधी राशि किसानो को १५ दिनों के अंदर तथा बकाया राशि कोरोना के बाद प्रदान की जा सकती है
८. बैंक से एक निश्चित सिमा तक हो धन प्राप्त किया जा सके
९. ऐसे लोग जो ऑनलाइन ट्रांसक्शन सामान खरीदने के लिए इ-कॉमर्स के माध्यम से करते हैं उन पर एक निश्चित ट्रांसक्शन का प्रतिवंध लगाना चाहिए ( इससे एक अमीर व्यक्ति भी आबश्यकता से ज्यादा सामग्री नहीं खरीद सकता)
१०.अनुदान देने के लिए ट्रांसक्शन पर कोई लिमिट नहीं होनी चाहिए

Kailash Choudhary 6 years 3 months ago

1. शहर के मुख्य बाजार को सुबह 10:00 से शाम 7:00 बजे तक नो व्हीकल जोन बनाया जाए
2. पंजीकृत व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ प्रत्येक माह बैठक होना आवश्यक है जिससे शहर और नागरिकों के हितों के लिए समय-समय पर परिस्थिति अनुसार निर्णय लिए जा सके
By- Kailash Choudhary
Chairman chatrichok vyapari association
Ujjain (M.P.)

Vijay Jain 6 years 3 months ago

किसानों के मसीहा मुख्यमंत्री जी मैं विजय जैन निवासी बाबई(अध्यक्ष होशंगाबाद जिला कृषि आदान विक्रेता संघ आग्रह करता हूँ कि मूँग, धान, सोयाबीन की खेती के इस समय पर किसानों को खाद,बीज,दवा की सुलभ उपलब्धता के लिए कृषि आदान सामग्री की दुकानों को खोलने की अनुमति दी जावे।
दुकानों का समय बैंकों का समय 10 से 4 रहे ताकि बैंक ने वाले किसान और ग्राहक दिन में एक ही बार शहर में आएं।
शराब और अन्य दुकानों का समय भी 10 से 4 रखा जावे ताकि Law & Order व्यवस्थामें आसानी रहे।

Anshul sharma 6 years 3 months ago

सर जी प्रणाम
15 मई से कोरोना का प्रभाव, ग्राफ धीरे धीरे गिरने लगेगा
17 मई के बाद ग्रीन जॉन और ऑरेंज जॉन बाले जिलो को खोल दिया जाय रेड जॉन बाले जिलो में कुछ छूट दी जाय
क्योकि रोज कमाने बालो की हालत बहुत खराब
होती जा रही है
धन्यबाद
AnshuL sharma Bhind

NITIN KUMAR SHARMA 6 years 3 months ago

३. ऐसे सरकारी नौकरशाह जो कोरोना में काम नहीं कर रही उनकी सैलरी का कुछ भाग काटकर एंड नागरिकों को सरकार एक निश्चित अनुपात में दे सकती है जिससे सभी लोग इस संकट में अपना भोजन प्रबंध कर सके
४. कोरोना के जाँच के लिए ऐसे वाहन तैयार किये जाने चाहिए जो सभी जिलों के बार्ड के लोगों की जाँच कर सके
५. जो भी लोग बिना मास्क के घर से बाहर निकलते हैं उन पर जुरमाना लगाओ बरना लोग घरों से बहार आते रहेंगे
५. उन्ही गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल भरवाने की अनुमति मिलनी चाहिए जो जिला कलेक्टर के दुवारा अनुमति प्राप्त