You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

Prince Bhatia 6 years 3 months ago

इस बार छोटे दुकानदारों को ख्याल रखते हुए उन्हें दुकानें खोलने की इजाजत दी जाए आप किराना दुकानें खुलवा रहे हैं वहां भी भारी भरकम भीड़ लगती है बल्कि छोटे दुकानदारों के पास दिन भर में 10 से 15 ग्राहक आते हैं इस बात का विशेष ध्यान रखें मध्यमवर्ग का भी ध्यान रखें आप हंसते में किराना दुकान में 2 दिन भी खुलवा थे तो भी काम चल सकता था लेकिन आपने ऐसा नहीं सोचा अब आप छोटे दुकानदारों के बारे में भी सोचिए मैं स्टेशनरी दुकान का संचालन करता हूं और हमारे एरिया में अभी तक कोई को रोना केस भी नहीं है लेकिन उसके बा

Nikhil Dhingra 6 years 3 months ago

Hi,

There is suggestion that if could eliminate the condition for In-house labour accommodation facilities. Why?
Because we operate with a total capacity of 200 people but we have stay capacity for only 50 people, which has detrimental impact on productivity and revenues of the company and state. Also, some business dont even have accommodation facility. Second, higher management and labour who stay with families are not ready to leave their families and stay at the workplace.

Prakash Joshi 6 years 3 months ago

अब केवल कोरोना से ज़्यादा प्रभावित एरिया को पूर्ण बन्द करके शहर या गाँव के शेष भाग को प्रशासनिक नियमो के पूर्ण पालन के साथ पूरी तरह खोल दिया जाए। विशेष रूप से मज़दूरों से जुड़े कार्यों को जैसे भवन निर्माण,छोटी निर्माण संस्थाए को तुरंत पूरी क्षमता से शुरू किया जाए साथ ही कहीं सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य सुरक्षा सावधानियो के साथ काम हो रहा हो तो प्रशासन व्यर्थ उन्हें परेशान ना करे ।

Govind pal 6 years 3 months ago

अब लोकड्युन्न में धीरे धीरे छूट देनी चाहिए।सभी जिलों की सीमायें अभी कुछ दिन ओर बंद रखा जाये।जरूरी वस्तुओं और ज़रूरी काम बाले व्यक्ति को कुछ सरतो के साथ छूट दी जाये ।माक्स और समाजिक दुरी को अनिवार्य किया जाये।

AMOL KEDAR 6 years 3 months ago

जब हमें पता है कि कोरोना इतनी जल्दी नहीं जाएगा।तो ये लॉकडाउन ज्यादा दिन रख नेका क्या फ़ायदा इसे सिर्फ कंटेंटमेंट एरिया तक रखे बाकी जगह कुछ गतिविधियों को सुरू कर देना चाहिए।खाने पीने को लेकर बोहात प्रॉबलम आरही है।

Narendra Lalwani 6 years 3 months ago

आवश्यकस सामान की दुकान सुबह 7बजे से शाम 5बजे तक खोली जाये।4पहिया वाहनों की एंट्री बंद की जाए थोक बाज़ार मे लदान का काम शाम 5 बजे के बाद किया जाए।सब्जी मंडी सुबह 4बजे से 9बजे तक खोली जाए फ़ल मंडी सुबह9 से11 बजे तक आलु मंडी सुबह11से3बजे तक खोली जाए।3के बाद माल लदान किया जाये ।इस दौरान लगेज वह

LAL BAHADUR 6 years 3 months ago

जिन दुकानों पर 1 या 2 कर्मचारी काम करते हैं उन दुकोनो को खोला जा सकता है।और जो होटल और रेस्टोरेंट बन्द हैं उनको सिर्फ होम डिलीवरी की परमिशन दे सकते हैं निससे होटल और रेस्टोरेंट वालो का काम भी दोबारा शुरू किया जा सकता है और होम डिलीवरी के कर्मचारियों को भी रोजगार की समस्या नही होगी

Mashkur Alam 6 years 3 months ago

ऐसे में जब नागरिक आर्थिक संकट से जूझ रहा है बिजली कंपनियों द्वारा बिना मीटर रीडिंग लिए औसत के आधार पर भारी भरकम बिल दिए जा रहे हैं। जब सभी अत्यावश्यक सेवाओं से संबंधित व्यक्तियों को लॉक डाउन में आवागमन की छूट है तो बिजली कंपनियों के रीडरों को भी घर घर जाकर रीडिंग लेने को निर्देशित किया नाना चाहिए। जिससे उपभोक्ताओं को वास्तविक बिल ही भुगतान करना पड़े।

Prankur Joshi 6 years 3 months ago

Lockdown charano me khola jae. Saarvajanik sthal band rakhe. Containment area poori tarah seal ho shehri seema se bahar jana aur ana band rhe. Kirana sabzi aur medical shops roz chalu rhe. Samaan roop k vyapaar ki dukane ek din chod k khule usme bhi samay tay kiya jaye. Indore me sabzi kirana band hai use khola jana chahiye ise krib 1.5 months hgae h. School college udyaan malls kisi bhi stithi me nhi khole jana chahiye