You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

Jayant Singh 6 years 3 months ago

आदरणीय मुख्यमंत्री जी,
जैसा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का कहना है कि हमें आत्मनिर्भर बनना चाहिए। उसी तर्ज पर मेरा सुझाव है कि लॉकडॉउन खुलने के बाद हमें हमारे प्रदेश और सभी जिलों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए मेरा सुझाव है कि हमें अंतरराज्ीय इंपोर्ट सब्स्टीट्यूट हेतु कार्य करना चाहिए। हमारे जीएसटी डाटा से पता चल सकता है कि कौन सी वस्तुएं हम दूसरे राज्यों से मांगते हैं। उन्हीं वस्तुओं के उत्पादन के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। जिला स्तर पर उद्योग विभाग की टीम बनाकर योजनाएं चलाए।

Ramkishor Tripathi 6 years 3 months ago

आज कोरोना संकट से प्रदेश का मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोग सर्वाधिक प्रभावित हैं। शहरी क्षेत्रों में जाँच एवं उपचार की व्यवस्था है किंतु ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय छोटी मोटी बीमारियों का भी इलाज नहीं हो पा रहा है। कोरोना अब गाँव की ओर बढ़ चला है। लॉक डाउन में अधिक ढील से समस्या और अधिक बिकराल हो सकती है!

Anupam sundram nayak 6 years 3 months ago

सर् , भोपाल के रेड जोन एरिया में , पैरामिलिट्री फ़ोर्स लगाने और सख्ती से lockdown का पालन करवाना

GOXXXXXXIA 6 years 3 months ago

मान्यवर,
ग्रीन अथवा किसी भी जोन में , छूट की सीमा को पूरा खत्म नही किया जाना चाहिए। प्रातः 7 बजे से शाम 4 बजे तक ही पर्याप्त है।
व्यापारियों के लिए भी एक पैकेज होना चाहिए, जिसमे ब्याज पर छूट, टैक्स फाइलिंग के समय मे वृद्धि और किराये देने वालों को किसी प्रकार से राहत मिले।
उद्योग को बिजली के बिलों में फिक्स चार्ज पर आंशिक राहत मिले

Rachna mishra 6 years 3 months ago

माननीय मुख्यमंत्री मेरा नाम रचना मिश्रा है और ग्वालियर में रहती हो में जानती हो कि कोरोना बहुत फेल रहा है पर मेरा यह सुझाव है कि जिस अरिया में कम संक्रमण फेल रहा है बा पर ग्रीन ज़ोन कर दिया जाए हमारे अरिए में एक भी ऐसा इंसान नहीं है जिसे कॉरोना हुआ हो तो में आपसे विनती करती हो कि हमारा एरिया कि सारी दुकानें खोलने का आदेश दे धनबाद

RAVI KHAVSE 6 years 3 months ago

पीएचडी कोर्स को भी डिस्टेंस एजुकेशन में शामिल करना
करना चाहिए जिससे अधिक से अधिक लोग घर
बैठे पीएचडी कर सके।

Bhuvan Anand 6 years 3 months ago

I am a footwear retailer from Jabalpur and my suggestion would be to open shops outside the containment area while following social distancing and making use of masks and gloves along with sanitizer mandatory. It’s almost two months and now it’s time to adapt with this virus and open our shops but with precaution.

Rakesh patidar 6 years 3 months ago

प्रिय मुख्यमंत्री जी
हमारा सूझाव है कि किसान की सारी फसल का भाव नहीं मिल रहा सिर्फ मंडी बंद होने के कारण सिर आप मंडी को खुलवाए या ऐसा रास्ता निकले जिससे किसान अपनी फसल अच्छे रेट मै बेच ले
लॉकडाउन मै सबसे बुरा हाल किसान का है आज फसल फेकने की नोबात आ गई है
कृपया विचार करे

ABHAY KUMAR JAIN 6 years 3 months ago

COVID-19 महामारी ने यकीनन पूरे विश्व को झकझोर कर रख दिया है,यह एक दो माह में समाप्त नहीं होने वाली.हमें नियमों का पालन करते हुए इसके साथ जीना सीखना होगा.लॉक डाउन के समय में देश के कई करोड़ नौजवानों की रोजी-रोटी छिन गई है.गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोग अस्पताल नहीं जा पा रहे हैं.अस्पताल में उनकी दवाइयों उपलब्ध नहीं हैं. सैकड़ों लोगों की जान अपने घर पहुंचते पहुंचते चली गई है. जिन मजदूरों की वज़ह से हम अस्तित्व में हैं वे मजदूर अत्यंत दुःखद स्थिति में हैं.इन परिस्थितियों में लॉक डाउन खोल देना चाहिए.