You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

Sourabh Dubey 6 years 3 months ago

नमस्कार माननीय मुख्यमंत्री महोदय
में सौरभ दुबे सिलिकॉन सिटी राऊ जिला इंदौर का रहवासी हूं। में पेशे से एक इंजिनियर हूं। मेरा आप से एक निवेदन है कि इंदौर में कंटेंटमेंट छेत्र को छोड़कर बाकी एरिया आप खोल सकते है,क्योंकि अब हमे लोकल बाज़ार की आवश्यकता महसूस हो रही है। आज वर्तमान में समस्या विकट है परन्तु lockdown खोलना भी आवश्यक है।सर सभी निर्देशों का पालन करते हुए आप lockdown खोलने पर विचार करे।
आर्थिक रूप से यह बेहद जरूरी है ताकि हम लोग भी अपने परिवार के लिए कुछ जरूरत की पूर्ति कर सके। धन्यवाद।

satyanarayan nagar 6 years 3 months ago

Dear sir
1.to be insure safety of immgriant worker food and accommodation at borderline or Intercity.
2. kadda to be provide in society for immunity boost
4. Red area supply only veg and milk another item only through online only otherwise it's create big cases.
5. In yellow and green zone people don't follow rules so strictness to be increase with some relaxation.
6.odd and even formula apply on market shop50% with alternative option.
7. Industry shift rotation formula with50% employees.

manish jain 6 years 3 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा नाम मनीष जैन और मै एक फुटकर विक्रेता हूं आपके पास बहुत से सुझाव आ रहे हैं मेरा सुझाव बाजार में अंदर प्रवेश के लिए एक ही मुख्य प्रवेश द्वार होना चाहिए जहां से आने जाने वालों की स्क्रीनिंग की जानी चाहिए साथ ही स्सैनेतैजेसं किया जाना चाहिए और जो भी बाजार में अंदर प्रवेश चाहता है तो उसे सुरक्षा संबंधी सारी शर्तों का पालन करना चाहिए

Mukesh Dhamania 6 years 3 months ago

Meri sujhav ye hai ki humain containment zone ko puri tarha band karke baki red zone city main bhi lockdown khool dena chahiye pura focus logo ko social distancing or plus sanitizing or saaf safai par dena hoga ,,hum ghar k andar lockdown hoke ish virus se nahe lad payenge.. Kabhi na kabhi ghar se nikalana he padega.. Ishliye bus humain ladkar he jitna hoga... samajik duri..saaf safai or muh par mask lagana he hoga...

Akshay adwalkar 6 years 3 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी, में इंदौर का रहने वाला हुँ , सीधे शब्दों में आपको सुझाव देना चाहता हूँ कि इस तरह लंबे वक्त तक शहर को lockdown में नही रखा जा सकता है इसलिए मध्यप्रदेश में भी दिल्ली जैसे ही मॉडल पर काम हो और जिला या शहर को रेड जोन न बनाते हुए केवल उस वार्ड या उस गली को ही सील किया जाए जिससे बाकी लोंगो को भी परेशानी न हो और आर्थिक गतिविधियों पर भी कोई असर न पड़े। क्यों की अमीर और गरीब लोगों को तो सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल जाता हैं पर मध्यम वर्गीय लोगों को भी अत्यधिक परेशानी हो रहीं है।

Ramkishor Tripathi 6 years 3 months ago

लॉकडाउन खोलने के लिए अभी कम से कम दो सप्ताह का और समय चाहिए! प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां सावधानी के साथ चालू होनी चाहिए। प्रदेश के बॉर्डर से दूसरे प्रदेशों से आने वाले प्रवासी नागरिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने हेतु साधन उपलब्ध कारवाएं। दूसरे प्रदेशों में फंसे लोगों को आने के लिए तत्काल अनुमति जारी की जाए। गाँव में कोरोना की दस्तक खतरनाक है जिसे नियंत्रित करने हेतु मेडिकल टीम गाँव गाँव भेजने की जरूरत है।

Dr Laxmanprasad Gupta 6 years 3 months ago

1.It is suggested that all csd canteens run by army may be opened for the benefit of personnel of defence forces & ex-servicemen.
2. Further it is suggested that shops selling Refrigerator, coolers, fans may be opened in view of summer.
3. E-commerce companies may be allowed
4. The use of personal conveyance within the city may be allowed without pass for essential work on the basis of personal Id card.
5. Auto riksha may be allowed in the city.
Thanks.

Satkar Jain 6 years 3 months ago

सेकंड हैंड फोर एवम् टू व्हीलर की दुकानें खोलना चाहिए जिससे लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट अवॉइड करने में सुविधा होगी।

JODHAN SINGH RAIKWAR 6 years 3 months ago

एक कहावत है कि हांथी निकल गया पूंछ रह गयी। और आप सभी जानते है यदि आप पूछ किसी भी जानवर की पकड़ लो चाहे वो शेर हो या सांप उसको अपने अपने वश में कर लेता है।
कोरोना की भी यही हालात है यदि lokdown खोला गया तो बुरा हाल होगा जैसे 2 माह रहे कुछ दिन ओर सही रहलेंगे अब सभी समझने लगे है कि घर मे रहने में ही भलाई है अभी भारत मे कही भी हालात काबू में नही है।
मेरे हिसाब से अभी और 4.0 होना चाहिए।
जोधन सिंह रैकवार
9826954672
सागर
जिला सागर
MP ONLINE KIOSK