You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

YourName siddhant jain 6 years 3 months ago

आज हमारे जिले सतना में कोरोना के 7 से भी ज्यादा पेसेंट हैं,जो कि 4 मई के पहले एकएक भी केस नही थे,जैसे जैसे लॉकडाउन में रियायत मिलती जा रही है वैसे वैसे केस बढ़ते ही जा रहे हैं,जिन जिलों में कोरोना का नामोनिशान नही था वह वहां भी पहुच गया पलायन कर रहे मजदूरों को सही जांच के साथ ही शहर में घुसने दिया जाए ,और सरकार स अनुरोध है कि अब लॉक डाउन और ज्यादा सख्ती से किया जाए ,मानता हूंजनता को कुछ परेशानी होगी परन्त जान बची रहेगी।

Ravikant maheshwari 6 years 3 months ago

श्री मान जी , तहसील कार्यालय ओर लोकसेवा केंद्र में कोरोना से बचने, भीड़ कम करने का मेरा सुझाव है कि पुरानी व्यवस्था नामांतरण पंजी फिर से शुरू की जाए , जिससे तहसील में भीड़ भाड़, पेंडेंसी ओर लोगो का पेसी के लिए चक्कर काटना एवं परेशान होना बंद हो जाएगा । किसान भी यही चाहते है ।

Arpit jain 6 years 3 months ago

महोदय,

मेरा सुझाव है की सभी ज़ोन में पहले वो व्यवसाय खोले जाए जँहा भीड़ कम रहतीहै साथ ही साथ ऑनलाइन डिलिव्री जेसे ऑप्शन को उपयोग में लाने का प्लान बनना चाहिए

Vinod Sawda 6 years 3 months ago

जिस संकट से देश गुज़र रहा है उस से भी बड़ा संकट है यह सोचना कि मुझे कुछ नहीं होगा महोदय इसलिए लोग जागरुक हैं पर उतने भी नहीं जितना होना चाहिए नहीं तो पुलिस को मास्क पहनने और social distancing के लिए checking ना करनी पड़ती जिस प्रकार अब हमें इस बीमारी के साथ ही जीवन गुज़र करना है तो दुकान खुलने की समय सीमा ६ बजे से बढाने का निर्णय नहीं लेना चाहिए और proper quarantine और चेकिंग के बाद ही बाहर से प्रवेश किसी भी शहर में होना चाहिए नाके पर दुरुस्त चेकिंग बहुत जरूरी है।

Parmod Kumar Sharma 6 years 3 months ago

मैं प्रमोद कुमार शर्मा ग्वालियर से हूं एवं में एक प्रॉपर्टी डीलर और बिल्डर का काम करता हूँ ।।
मोबाइल नंबर -8839592104.

में चाहता हूं कि प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री निगम मंडल एवं gda हाउसिंग बोर्ड आदि के दफ्तर जो कि खुल रहे है पर कार्य नही हो रहा है ।।इन कार्यो को शुरू किया जाये क्योकि वर्तमान में ई रजिस्ट्री ई स्टाम्प आदि का कार्य होता है जिससे की सोशल डिस्टेंस भी रखी जा सकती है एवं सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी एवं इन कार्यो से जुड़ी हुई लेबर को भी काम मिल सके ।।

Ravikant maheshwari 6 years 3 months ago

श्री मान जी , तहसील कार्यालय ओर लोकसेवा केंद्र में कोरोना से बचने, भीड़ कम करने का मेरा सुझाव है कि पुरानी व्यवस्था नामांतरण पंजी फिर से शुरू की जाए , जिससे तहसील में भीड़ भाड़, पेंडेंसी ओर लोगो का पेसी के लिए चक्कर काटना एवं परेशान होना बंद हो जाएगा । किसान भी यही चाहते है ।

Akhilesh Gupta 6 years 3 months ago

Jai Hind, Sir in my opinion we should go for smart containment for every zone and rest of area should open for economic activity.we don't know when virus will end so we can not go easy option of lockdown everytime.which is already seems failure.Smart containment is the only solution to this problem as Delhi, Gujarat is doing.in spite of having high cases they are not closing economic activity which mp is doing.we are already beemar state how will we become samradha state.

Vikas sahu 6 years 3 months ago

Hame sabhi zone me sirf jin kshetro me positive case h unhe band karke baki sabhi business chalu karna chahiye sabhi ko sabdhani k sath work karne ka adesh ho. Kyuki itne samay me sabse jaida problem middle class family ko ho rhi h garib ko government help kr rhi h and Udyog ko government help degi but chhote dukandar barbad ho gye h. Abhi dukan open nhi hui to unki financial condition or bhi kharab ho jyegi. Jab lockdown me mp/mla/minister apni salary ki bina nhi rah sakte to fir public ka hal

Harish 6 years 3 months ago

Great gritting sir
Lock down m kuch market kuch Dino k antral se kholne chahiyeaur unke instance per police adhikari hona chahiye agar wo notice karte h ki public jayada ho rahi h to unke wo rasta band kar dena chahiye Jb tk public Kam nahi ho jati.