You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

Yash kushwah 6 years 3 months ago

Dear sir, lockdown khola Jana chaiye kintu timing ke sath morning 7am to 2pm kiyo ki sabhi dukhano pur adhik Sankhya me log jama ho Jaye hai jisse sankraman ka khatra baad jata hai. Naste ki dukan ya thelo ko permission nhi di Jani chiye kiyoki ise bhi sankraman ka khatra baad jata hai. Sabhi logo ko social distancing ka palan krna shikana chaiye. yhe Ashoknagar Madhya Pradesh ki Kuch photo hai. I suggest lockdown Sahrto ke sath khola Jana chaiye. Kiyoki isse green or Orange zone red ho rahe hai

Shubham Soni 6 years 3 months ago

सर जिस हिसाब से पेसेन्ट्स का ग्राफ बढ़ रहा है कम से कम 30 मई तक लॉक डाउन रहना चाहिए।आ रहे मजदूरों अब स्क्रीनिंग जरूरी है क्योंकि अब उनसे गांवों में संक्रमण का खतरा बन गया है।सर शराब दुकानों को बंद कर स्विगी और जोमैटो से होम डिलीवरी की जा सकती है इससे शोशल डिस्टेंसिंग बनी रहेगी,राजस्व भी आ जायेगा,और लोगो को रोजगार मिल जाएगा।सर स्कूल में रिजल्ट तैयार करने और छात्रवर्ती क लिए खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए स्कूलों में बच्चे और अभिभावक प्रतिबंधित रहेंगे केवल 33%शिक्षक शोशल डिस्टेंसिंग के साथ उपस्थिति

aman dhote 6 years 3 months ago

अगर देखा जाए तो अभी कुछ जगहों पर बहुत ही भीड़ भाड़ चालू हो गयी है और निर्देशानुसार देखा जाए तो वह बिल्कुल गलत है जनता अभी भी समझ नही रही है कृपया जो भी ढील दी गयी है उसमें थोड़ी समय पाबंधी लगाए ऐसा मेरा मानना है वैसे तो कलेक्टर महोदय और एस.पी महोदय काफी कोशिश कर रहे है और जनता ने इसका पालन करना चाहिये।
धन्यवाद।

SANJAY GOMASTA 6 years 3 months ago

Except in the ed zone and containment area, the regular services and normalcy to be restored. We have sufficiently advocated about social distancing and safe practices, now its time to behave rationally by the citizen of India and Government should concentrate to bring back the economic activity in all spheres to be restored as prior to lockdown 1.0.
Government should encourage infrastructural growth and region specific growth module for sustainable and employability of common people.

Jaypal Singh Sisodiya 6 years 3 months ago

सर कोरोना को हराने के लिये हमें सोशल डिस्टेंसिन्ग का पालन करते हुए समस्त उपयोगी सेवाओ को जन हित के लिए शुरू करना चाहिये। कंटेन्मेंट एरिया को छोड़कर बाकी जगह सारे कार्य शुरू करने चाहिए। यूपी राजस्थान एवं अन्य राज्यों की तरह लोगो को रोजगार प्रदान करना चाहिए। रुकी हुई भर्तियों जैसे शिक्षक भर्ती को पूर्ण कर उन्हें जल्द से जल्द नियुक्ति प्रदान की जाए इससे एमपी के लोगों को रोजगार मिलेगा।शिक्षित व्यक्ति ही सभ्य समाज का निर्माण करता है।
नाम-जयपाल सिंह
मो.-9981394431
जिला-आगर-मालवा व्यवसाय-बेरोजगार

Ashok mehra 6 years 3 months ago

सबसे पहली बात इंदौर की स्तिथि बहुत ही ज्यादा खराब है सब्जी देखने को नही मिल रही और निगम150 का पैकेट बेच रहा है इतने पैसे कहा रखे है और न घर मे फ्रिज कूलर है जो सब्जी1 हफ्ते तक चल सके इंदौर में lockdown खोलने के आदेश दे मेरा मोहोल्ला काँटेन्मेंट ज़ोन से बाहर है फिर भी ना सब्जी मिल रही और ना शराब । जब केंद्र सरकार ने इज्जाजत दी है कन्टेनमेंट area के बाहर शराब बिक्री चालू कर सकते है तो क्यों नही करते चालू इंदौर कलेक्टर ना तो बढ़ते कोरोना के आंकड़े कम कर पा रहे है बल्कि लोगो को परेशान कर रहे है

Mayur 6 years 3 months ago

सर रेड ज़ोन मे यदि सब दुकानो को खोलने कि अनुमती दी जाती है तो उन्हेहफ्ते मे 2-3 दिन खोल्ने दिया जए ओर सब दुकानो कि टाईम सुबह 7 से 5 किया जाये ओर हो सके तो सर रेड ज़ोन मे हफ्ते मे दो दिन शनिवार ओर रविवार टोटल लोक डाउन रहे किसी भी तरह कि दुकाने ना खुले

vishal sahu 6 years 3 months ago

लॉक डाउन में निर्माण कार्य जैसे रोड प्रोजेक्ट को परमिशन दे दी गयी हे लेकिन जब एक जगह से दूसरी जगह नहीं जा सकते हे तो स्टाफ साइट पर कैसे जायेगा और नहीं जायेंगे तो सैलरी कटेगी प्राइवेट कर्मचारी की बहुत प्रॉब्लम हे जो डेली अप डाउन करते थे इनके लिए कोई गाइड लाइन जारी करे जैसे उज्जैन का कर्मचारी बड़नगर देवास इंदौर कैसे अप डाउन करेगा और वो भी रेड जोन में लॉक डाउन 4 में इस और जरूर ध्यान दे