You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

DEEPAK KUMAR BAIRAGI 6 years 2 months ago

माननीय मुख़्यमंत्रीय एवं सभी आदरणीय को मेरा प्रणाम, सुझाव भी हे और छोटा सा उपाय भी जरूर पढ़े रिक्वेस्ट...
मैं प्रदेश का देश में लॉकडाउन बढ़ने के पक्ष में हु क्युकी जहा जहा देशो में संक्रमण दर को कम देखते हुए लॉकडाउन में छूट दी गयी आज पुनः हालत बेकाबू हुए है 1 संक्रमित व्यक्ति से अब तक एक देश में लॉकडाउन खुलने के बाद बार में जाकर दोस्तों के साथ पार्टी करने पर 150 से ज्यादा लोगो को हुआ उसी प्रकार से अगर प्रदेश में लॉकडाउन को छूट दी जाती हे तो संक्रमण का खतरा बढ़ेगा

Vishal meena 6 years 2 months ago

मनीय मुख्यमंत्री जी
आप से एक विनती है लगड़ावन मे जो मार्केट और लोगो की जरुरत की चीजे खरीद ने ka समय है उसे कृप्या कर के दोपहर का करदिया जाये जो की 11 से 5 का हो यही समय बैंक का और यही समय सभी तरह के सामान खरीदी का उसके बाद पूरा बाजार बंद बाजार मे सभी दुकाने खोल दो समय 11 से शाम 5 तक का रखो जिसे गर्मी के चलते वही व्यक्ति घर के बाहर निकलेगा जिसे वाकई जरुरत है बाजार के सामान की बैंक से पैसे की अन्यथा कोई नहीं निकले गा गर्मी के कारण दूसरा फायदा यह होगा गर्मी के चलते वायरस फैलने की छमता भी कम

Laxminarayan SALLAM 6 years 2 months ago

माननीय महोदय जी अभी तक कोविड 19 के खिलाफ हमारा प्रयास सफल रहा है। और आगे भी हम। इस। महामारी के खिलाफ सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे परंतु भविष्य को। ध्यान में रखते हुए। हमारी शिक्षा व्यवस्था एवं उद्योग व्यवस्था को सामाजिक दूरी के साथ। संचालित करने। का? प्रयास। करें। ताकि भविष्य में हम एक अच्छी शिक्षा एवं अर्थव्यवस्था को बना सकें। धन्यवाद!।

Abhishek chadokar 6 years 2 months ago

काँटेन्मेंट एरिया को छोड़ कर बाकी सभी जगह लॉक डाउन में ढील दी जानी चाहिए और सभी तरह की गतिविधियां शुरू की जानी चाहिए ।

Mahatwakankshi singh 6 years 2 months ago

सर जी,सभीआरेंज जोन के सरकारी कार्यालय मे कर्मचारियो को alternate day में आने देना चाहिए।

Lavesh Sharma 6 years 2 months ago

माननीय cm महोदय आप से अनुरोध है की जिस प्रकार आप गरीबो की सेवा कर रहै है उसी प्रकार मध्यम परिवार व छोटे कारो बारी की तरफ भी ध्यान दे वै क्यो की 50दिन कै उपर lokdone को हो गए है हम इंदौर कै वासी हो नै पर जो रेड ज़ोन मै है उस मै कुछ समय कै लिये छोटे करो बरी ओर व्य्व्सारियो को धूट प्रदान करे ऑर
कटेंमेंट arya को पूरी तरह सिल कर दिया जाए क्यो की अब कुछ दिन का ही राशन ओर रुपये बचे है

Ankit Shrivas 6 years 2 months ago

जो ग्रीन जोन में है जो ऑरेंज में वहां अधिकतर छूट मिले और रेड जोन में कोई भी प्रक्रिया हो कोई भी कार्य हो सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही ,मास्क लगा के हो। क्यों कि रेड जोन में एकदम से खोल देना थोड़ा रिस्की होगा।
दूसरा मामाजी हम MPTET क्वालिफाइड लेकिन बेरोजगार लोगो का भी भला करे,हम हज़ारो लोगो के साथ हमारे परिवार भी बेरोजगारी मैं जीवनयापन कर रहे है,हमारी नियुक्ति की 80% प्रकिया पूर्ण होकर,बाकी की अधर में लटक गई है।इसलिये
MPTET सोशल distancing के साथ सत्यापन प्रक्रिया शुरू करनेकी कृपा करे।

Chandan Kumar Thakur 6 years 2 months ago

प्रदेश के शहरों एवं नगरों गांव में स्थित उन बेजुबान जानवरों के लिए भी विचार करना चाहिए जो खाने के लिए तरस रहे हैं जहां-तहां बिना खाए मर रहे हैं या उनकी हालत कमजोर होती जा रही है उनके लिए भी कुछ विचार करना चाहिए

Abhishek chadokar 6 years 2 months ago

सभी ट्रेनों को चालू किया जाए लेकिन उनमें जनरल डिब्बे ना हो केवल a.c. और sleeper डिब्बे हो जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन हो ।