You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

shiv shankar malviya 6 years 2 months ago

लोकडाउन सख़्ती से बढ़ाना चाहिए पर ये कोशिश की जाए कि गरीबों की तरफ भी देखा जाए कुछ जगहों पर किराना सामान की हेराफेरी। हो रही है अतः महोदय से कहना चाहूंगा ki जो आपके। कार्यकर्ता है पहले वो उनका घर भर रहे हैं कारण वो सोचिये सब इनको दे देंगे तो हम क्या खाएंगे मेरा मानना है की जो राशन आप लोग भेज रहे हों वो गरीबो तक बपहुंचे और बात करे लॉक डाउन की तो इसका पालन तो होता। कही दिख नहीं रहा

Bk Tiwari 6 years 2 months ago

जननायक परम सम्मानीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान
मध्यप्रदेश सरकार
महोदय फिलहाल अपने प्रदेश और देश की स्थिति को देखते हुए लॉक डाउन की अवधि को बढ़ाना सभी के लिए उचित व सार्थक होगा l क्यूँकि ये एक ऐसी वैश्विक महामारी है जिसका कोई ना तो अभी तक निचोड़ है और ना ही कोई अंत है l
साथ ही आपके द्वारा 2018 में निकाली गई शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया को भी स्थगित रखें क्यूँकि उस भर्ती पे लगभग जबलपुर हाई कोर्ट मे 50 याचिकाएं दायर हैं l इस वक़्त पैसे को लेकर आपकी हालत भी नाजुक है l

Anshul Gour 6 years 2 months ago

Shri.Shivraj Singh Chauhan ji Ab lockdown khulna chahiye.Kyuki Corona 1-2 saal india mein rahega aur isse hume deal karna sikhna hoga aur public ko khud apni shurakhsha rakhni hogi.Indore city red zone hai.Hum middle class families ko jo takleef uthani padh rahi hai uska aap andaza laga sakte hai.containment zone ko chhod kar baki city ko aur city se 8 k.m. dur ke area ko open kiya jaye. ek district se dusri district me jane ki suvidha ko bhi shuru kiya jaye.kripya ucchit kadam uthaye

Dileep Kumar Sahu 6 years 2 months ago

ग्रामीण क्षेत्रों मे 5से10 ग्राम पंचायत का क्लस्टर बनाते हुये प्रत्येक क्लस्टर मे corona सम्बन्धी कार्यों की निगरानी हेतू विभिन्न विभागो के प्रथम/द्वितीय श्रेणी के अधिकारियो की ड्यूटी लगाकर जिला/संभाग/राज्य स्तर पर पाक्षिक समीक्षा की जा सकतीं है (आम चुनाव की तरह)

aman raj sahu 6 years 2 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी
कैंटेंटमेंट ज़ोन पूर्ण लोकडाउन रहे
रेड ज़ोन में केवल आवश्यक बस्तु की ही दुकानें खोली जाए कुछ समय के लिए
ऑरेंज ज़ोन में सभी प्रकार की दुकानें शिफ्ट में बाट कर खोली जाए
ग्रीन जोन को पूर्ण रूप से खोला जाए सुबह 7 से शाम 7 तक
सिनेमा हाल, पार्क, मनोरंजन इस्थाल,सभी ज़ोन में बंद रहे
पब्लिक ट्रांपोर्ट केवल ग्रीन ज़ोन में खोला जाए 70% चमता के साथ ऑरेंज ज़ोन में केवल निजी वाहन की अनुमति हो

omprakash malviya 6 years 2 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी
रेड जोन वाले शहरों में भी कंटेनमेंट एरिया छोड़कर दुकानें खोलने की अनुमति देना चाहिए क्योंकि लगभग 2 महीने से लॉकडाउन चल रहा है और जिस वजह से व्यापारी वर्ग के सामने परिवार चलाना बहुत मुश्किल हो गया है,ओर साँथ ही साँथ सरकारी कार्यालय में कोविद-१९ से लड़ने के लिए उचित ब्यबस्ता करबाई जाये

Anil Meena 6 years 2 months ago

मुख्यमंत्री जी, हर चीज़ को ध्यान मे रखते हुए निर्णय ले, आज आर्थिक तंगी से हर इन्सान जुझ रहा है, काम नही वेतन नही, जितना काम उतना दाम्ं, कोई किसी को कुछ नही बोल सकता है, हर वर्ग का ख्याल रखें, लॉक डाउन तो खुलेगा यह सब को विदित है, , लेकिन परिस्तिथियों के आधार पर । धन्यवाद
Anil Meena
Mansaya Shajapur
7828736448

POORAN LAL NAMDEO 6 years 2 months ago

सर जी मै एक छोटी सी टेलरिंग शॉप चला कर अपने परिवार को पलता हू मै अपनी दुकान का किराया, बिजली का बिल, और अपने परिवार जानो को खाने पीने की व्यवस्था कैसे करू और मै खुद एक शुगर का पेसेंट हू मेरी 1 महीने की दावा 1500/- की आती है मै ये सब खर्चे हेतु पैसे कहा से लाऊं मध्यम वर्ग का होने की सजा मिल रही है सर हमारे जैसे कई परिवारों को क्योकि बड़े बड़े बिजनेस वालो के पास पैसो की कोई कमी नहीं और गरीबो को आप राशन और पैसे की सुविधा दे रहे है लेकिन मेरे जैसे कई बीच वाले परिवार या तो भूख से मरे या फिर कोरोनासे

Govind Goyal 6 years 2 months ago

मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल सहित उन सभी शहरों तथा जिलों में कड़ाई से लाक डाउन उन्हीं क्षेत्रों में किया जाए जो कोरोना के हॉट स्पॉट हैं। जैसे भोपाल में जहांगीराबाद,मंगलवारा, तलैया आदि। इन क्षेत्रों को सील्ड कर वहाँ व्यवस्थित तरीके से जांच कर कोरोना संक्रमित लोगों को चिन्हित कर उनका इलाज किया जाए। कुछ क्षेत्रों में फैले संक्रमण के कारण पूरे भोपाल को लॉक डाउन करना न्यायसंगत नहीं लगता है। गरीब और मध्यम वर्ग के निजी व्यवसाय या जॉब से जुड़े लोगों की पीड़ा पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उदाहरण के लिए पुरान

Jeetendra kumar soni 6 years 2 months ago

24 hours open market and particularly come market in quantity .rules guide line follow
Work for home 1year and 30 percent come office.
Follow other countries trick:(herd immunity)work
What is herd immunity?
When most of a population is immune to an infectious disease, this provides indirect protection—or herd immunity (also called herd protection)—to those who are not immune to the disease