You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

chandni bajaj 6 years 2 months ago

respected sir, it is hightime that we must ease down the restrictions and open the lockdown in a phased manner to spur economic growth.
suggestions:
1)various shops can be allowed to open on different days of the week. Categorising all the shops and fixing alternative days for each category of shop to open will ensure social distancing ex: kirana shops-monday,wed,friday,sun
shoes,clothes,general items-tues,thrus.
2)time frame can be set up for opening of the shops.
"lives and livelihoods"

SHANKARLAL DHINGRA 6 years 2 months ago

पालदा औद्योगिक क्षेत्र इंदौर ग्रीन जोन में है यहा लगभग 500 उद्योग हे ।पालदा क्षेत्र में एक भी करोना संक्रमित नहीं है
आपसे मेरा यह सुझाव है कि औद्योगिक इकाइयों में 1 किलोमीटर पालदा क्षेत्र की जितनी भी लेबर है उनको फैक्ट्री आने की और घर पर जाने की अनुमति दी जाए

Sourabh Agrawal 6 years 2 months ago

Dear Sir,

Currently we are allowing shops to open for few hours or specified shop on specified day...which have few drawbacks
1. Due to limited time availability , crowd in markets get increased
2. Due to different shops on different days people have to visit market again and again for different purpose

So..what I think we should allows shopes for all time all dadays ...except big markets or hat bazar
Which will reduce frequency of people's coming shops

R
Sourabh
Seoni
8587029465

Divyansh Trivedi 6 years 2 months ago

Dear Sir,
My suggestions are as follows.
1.All zones except containment areas, should be open till permissible limits, Very strictly no movement to and from containment areas.
2. Restaurants and cafes should be allowed to open on alternate days with all necessary measures strictly followed mask and social distancing.
3.home delivery of liquor so it will help governtment to earn revenue.
4.free masks and sanitizers to construction works which can help in preventing virus.

Vaibhav wani 6 years 2 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी
मेरा मानना है कि कफ्यू पूरे देश में लगना चाहिए जिसमें कोई भी बाहर नहीं निकल सके ये १जून तक उसके बाद पूरे देश को खोल देना चाहिए क्यों की जो रोज कमाने वाला है उसके पास खाने को पैसे नहीं और जो हाठ बाज़ार वाले,किसान,मजदूर और फैक्ट्री है उनका भी ध्यान रखा जाए और बैंकिंग सेक्टर और कृषि मंडी को भी खोल दिया जाए जिससे किसानों को भी परेशानी नहीं होगी क्यों की कोरोना की लड़ाई लंबी है और इसके साथ जीना ही होगा सबको और लोकडाउन नहीं खोला तो इससे परेशानि और बढ़ेगी कम नहीं होगी।

Sanjay kakwani 6 years 2 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी
रेड जोन वाले शहरों में भी कंटेनमेंट एरिया छोड़कर दुकानें खोलने की अनुमति देना चाहिए क्योंकि लगभग 2 महीने से लॉकडाउन चल रहा है और जिस वजह से व्यापारी वर्ग के सामने परिवार चलाना बहुत मुश्किल हो गया है

Uday Agrawal 6 years 2 months ago

सिगरेट,गुटखा एवं चाय-नाश्ता की दुकानों को कुछ समय के लिए प्रतिबंधित रखा जाए, गुटखा क्योंकि गुटखा एवं सिगरेट से संक्रमण फैलने का डर है ।

amit garg_7 6 years 2 months ago

आपको ,सभी सरकारी अधिकारि कर्मचारी और कॅरोना वारियर्स को सादर प्रणाम
मेरा सुझाव है की अभी बैंको में या कही भी जनता लाइन लग कर खड़ी होती है वहाँ उन्हें टोकन दे और अलग अलग खड़े कर दे या ताकि सोशल डिस्टेंस का पालन हो सके