You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

लॉकडाउन खोलने संबंधी आपके सुझाव दें

Start Date: 12-05-2020
End Date: 13-05-2020

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही ...

See details Hide details

आज पूरी दुनिया COVID-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID-19 के हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है; साथ ही सरकार को हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस लॉकडाउन के साथ हमें कोरोना वायरस के संक्रमण की दर को कम भी करना है और धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है।

अतः मदद करें और निम्नलिखित क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी अपने सुझाव दें -

• उद्योग
• कृषि
• सार्वजनिक परिवहन
• वित्तीय संस्थाएँ
• राष्ट्रीय उद्यान
• स्पोर्ट्स सेंटर
• मनोरंजन क्षेत्र
• अन्य क्षेत्र

अपने सुझाव अधिकतम 200 शब्दों में दें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, जिला व अपने व्यवसाय का नाम अवश्य लिखे।

All Comments
Reset
2590 Record(s) Found

IHXXXXXXAB 6 years 2 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी आज की स्थिति को देखते हुए लॉक डाउन खोलना एक बेवकूफी भरा कदम होगा कि की इन्फेक्शन बहुत तेजी से बढ़ रहा है इसलिए लव टोन को और सख्ती से पालन करवाना चाहिए कुछ जगहों पर मार्केट सुबह 8:00 बजे से शाम को 6:00 बजे तक खुल रहा है और वहां पर लगातार नए मरीज भी मिल रहे हैं ऐसी स्थिति को देखते हुए लॉक डाउन को और बढ़ाया जाना चाहिए जिन लोगों ने होम लोन वगैरा लिया हुआ है उसकी भी किसको 3 महीने के लिए और बढ़ाई जानी चाहिए

Ghanshyam Rathore 6 years 2 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी सादर नमस्कार। में मध्यप्रदेश इंदौर का निवासी हूं । इंदौर के लोग करीब पिछले 2 माह से ‌‌‌‌‌‌‌करफूय की वजह से घरों में बंद हे ।मेरा सुझाव है कि कंटेनमेंट एरीया को छोड़कर बाकी शहर को खोलने ‌‌‌की योजना बनाई जाई क्योंकी इंदौर शहर ‌‌‌पूरे मध्यप्रदेश का व्यवसाय का‌ केंद्र है अन्यथा सारे प्रदेश में अव्यवस्था फ़ैल जायेगी एवं व्यवसाय चोपट हो जायेगा। धन्यवाद।

YourName_5461 6 years 2 months ago

राजस्व के लिए आप शहर से बाहर के दारू ठेके खोल सकते है हर जिले की सीमा को सील रखे जिस इलाका में केस है सिर्फ व्हा की गतिविधि पर रोक लगाए बाकी जगह काम शुरू हो। रेड जोन में बहुत सखती से लॉकडॉउन का पालन हो जो कि नहीं हो रहा है मास्क ना पहनें तो उस पर कार्रवाई हो। उद्योग चालू करे कंपनी अगर शर्त नहीं मानती है तो उसका मान्यता रद्द हो

DR. P. C. KOTHARI 6 years 2 months ago

माननीय सीएम साहब पूरे प्रदेश की जिला अदालते विगत 18 मार्च से लोकडौन की वजह से बंद है जिससे पूरे प्रदेश के अधिवक्तागण के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है इसलिए आप नियमित रूप से 11 से 2 बजे तक कोर्ट खोलने का आदेश जारी करे क्योंकि अभी जो कोर्ट 1 घंटे v c के माध्यम से चल रही है वह पर्याप्त नही है या कर नहीपाते इसलिए बहुत परेशानी उत्पन्न हो रही है सुझाव कोर्ट में जज अधिवक्ता स्टाफ को ही अनुमति मिले पक्षकार की जब ज़रूरत हो उसे अनुमति से प्रवेश मिले
डॉ पी सी कोठारी अधिवक्ता 9826053871
पूर्व भोपाल

Sachin kushwaha 6 years 2 months ago

जब तक कोरोनावायरस का
एक भी नया केस है
तब तक लोकडाउन नहीं हटना चाहिए
और कोरोनावायरस का टेस्ट जल्दी से जल्दी होने चाहिए
हमारे पथरिया में 2 सैंपल भेजे गए
हैं टेस्ट के लिए लेकिन अब तक उनकी रिपोर्ट नहीं आई है इसलिए सभी लोग दहशत में हैं

B L Dwivedi 6 years 2 months ago

Locklock dowen खोलने के पहले सार्वजनिक बस परिवहन सेवा को खोलने के पूर्व सभ परिवहन सेवा के टैक्स 30/09 /2020 तक के माफ किया जाना आवश्यक है भी 30 नौ 2020 तक किया जाना है साथ ही सभी दस्तावेज जैसे रजिस्ट्रेशन परमिट फिटनेस और बीमा की वैधता 30 /09/2020 तक की जाए

GOURAV GUPTA 6 years 2 months ago

छोटे एवं माध्यम व्यापारी जिनकी आय केबल बिज़नेस से है (सैलरी और पेंशन के अलावा या फिर घर के रेंट से ) ऐसे व्यापारी के lockdown पीरियड का दुकान/Office का किराया माफ़ किया जाये जिससे वह lockdown के बाद अपना बिज़नेस सुचारू रूप से चला पाए चुकी इनके उपर पहले से ही बैंक का interest लग रहा है भले है उनको बाद में जमा करना है monitorium के कारण
साथ है जिन person की आय केबल दुकान या commercial premisis के RENT से है उनको यदि सहायता की जरुरत है तो उनके आवदेन सुविधा प्रदान कर सहायता प्रदान की जाये

Taher rajgarh wala 6 years 2 months ago

Namaste cm
Indore red zone me hain lekin m.p 60% indore pe nirbhar hai apni commerce activities ke liye
Aur abhi agriculture hardware ke vepariyo ka season bhi hai isliye aapse darkhwast hain ke siyaganj me loha vepariyo ko maal nikalne ki chut di jaye kyoki agriculture market nut and bolts ki zyadatar dukaane siyaganj hathipala per hi hai aur godown bhi wahi hai sashart conditions ke adhar per hi sahi kuch suvidha di jaye

Ruchi Srivastava 6 years 2 months ago

I would suggest that lockdown should be continued atleast for next 15 days and afterwards it can be open for once in a week for offices and other necessities.State govt offices should also be closed, in my view community spread has already started when people with no symptoms are coming more in numbers now.Atleast , govt should keep the citizens safe at home which is the best policy for this pandemic.Let the careless citizens suffer why to put on risk who really cares about India.