You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

महिला सुरक्षा और हम सब - चर्चा

Start Date: 03-02-2018
End Date: 03-04-2018

महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुनिया भर के बुद्धिजीवियों और सरकारों में ...

See details Hide details

महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुनिया भर के बुद्धिजीवियों और सरकारों में चर्चा जारी है। मध्यप्रदेश शासन इस दिशा में गंभीर प्रयास कर रहा है। पुलिस प्रशासन अपने जमीनी अधिकारीयों की तैनाती और नवाचारों से इस विषय पर गंभीर प्रयास कर रहा है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रमुख प्रयास निम्न हैं -

महिला डेस्क - हर थाने में एक महिला डेस्क जहाँ महिलाओं की शिकायत मिलते ही त्वरित कार्यवाही की जाती है।
महिला हेल्पलाइन - महिला हेल्प लाइन 1090 पर महिलाओं को निडर होकर कॉल करने की सुविधा
सोशल मीडिया - महिला अपराध शाखा के फेसबुक पेज, ट्विटर हेंडल और मैत्री एप में लोकेशन दर्शाने की सुविधा।
निर्भया पेट्रोलिंग - प्रदेश के सभी स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टल, पार्क, मार्केट क्षेत्र के पास महिला पुलिस की पेट्रोलिंग।
महिला थाना - प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, सतना, सागर, जबलपुर, रीवा, रतलाम और कटनी में महिला थाना।
सेल्फ डिफेंस ट्रैनिंग - इस प्रशिक्षण के अंतर्गत स्कूल-कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है ।
जनसंवाद शिविर - महिला सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता और जानकारी देने के साथ समस्या समाधान के लिए स्कूल-कॉलेजों में शिविरों का आयोजन।
फास्ट ट्रेक कोर्ट - महिलाओं पर अपराधों की त्वरित सुनवाई के लिए सभी 51 जिलों में फास्ट ट्रेक कोर्ट।
परिवार परामर्श केंद्र - घरेलू हिंसा और पारिवारिक विघटन रोकने के लिए प्रदेश में परामर्श केंद्रों की स्थापना।
MPeCop मोबाइल एप - मुसीबत के समय इस एप से 5 परिजनों एवं डायल 100 को SMS पहुंच जायेगा
मैत्री एप - विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए; मुसीबत के समय इस एप से 5 परिजनों एवं डायल 1090 को कॉल पहुँच जायेगा।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए जहाँ एक ओर पुलिस और प्रशासन की सतर्कता आवश्यक है वहीँ दूसरी ओर घर, परिवार, मोहल्ला, शहर और पूरे समाज को भी उतना ही जिम्मेदार और संवेदनशील होने की आवश्यकता है. आपके विचार और सुझाव प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए विमर्श को और प्रभावी बनाने में योगदान देंगे. प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं और प्रयासों पर आप अपने महत्वपूर्ण सुझाव/विचार देकर इस विमर्श में भागीदार बनें.

All Comments
Reset
147 Record(s) Found

mazid mohammad 7 years 9 months ago

It is completly possible to ensure full safety of girls N women.please note most of the offenders who commits this crime come in the age of between 15 to 45/50.So it is very easy to identify these people with the help of AADHAR Data.. Aadhar could help... I know exactly how would it work... I urge to honable CM and MP govt. Please if u agree or understood my intentions contact me i m confident about this. mazidmohammad7@gmail.com

Devi Prasad Patel 7 years 9 months ago

समाज में जागरूकता के सफल प्रयास होना चाहिए एवम शिक्षा की गुणवत्ता उच्च कोटि की होना चाहिये,जिससे महिलाये स्वयं सवल बने एवम खुद को सुरक्षित महसूस करे ,

श्वेता माहेश्वरी 7 years 9 months ago

विद्यालय स्तर पर ही आवश्यक व अनिवार्य विषय के रूप में जुडो कराते मार्शल आर्ट जैसे साधन का १ माध्यम तय कर दिया जाए तो जीवन पर्यन्त शायद सुरक्षा के लिए महिलाओं को किसी पर निर्भर न रहना पड़े

Deepak Joshi 7 years 9 months ago

शहरी क्षेत्रो में सुनसान राहो पर विधुत व्‍यवस्‍था होना चाहिए मेरे शहर में ही कई गलीया ऐसी है जो शहरी क्षेत्र में है परंतु वहा अक्‍सल अधेरा ही रहता है जिसके कारण भी अपराध बढते है ।

Rajni Rohira 7 years 9 months ago

Immediate punishment hona chahiye, chorahe pe khada karke shoot kardo, gunahgaron k man me dehshat hona chahiye itna worst punishment hona chahiye. humare yahan decision aane me hi saalo lag jate hai, what a shame?

Shailendra Agrawal 7 years 10 months ago

Mahilao ki suraksha tabhi ho sakti hai jab apradhio ke man me police and kanoon ka dar ho aaj 8month ki bachchio ka bhi darinde rape kar rahe hai ise rokne ke liye kanoon badal ke saja ke roop me doshi vyakti ka ling kat dena chahiye taki jaise bachchi taumra us dard ko nahi bhool pati vaisi hi saja apradhi ko bhi mile katna possibe na ho to ling ko medically use less kar de fir dekhte ha koun rape karta hai upay amanveey jarur lag sakta par tatkal prabhavi hai

shadab khan 7 years 10 months ago

sir, niyam sakht hone chahiye , logo me dehshat honi chahiye, decision jaldi aane chahiye, jaisa ki rap ke case mujrim khud hi accept kar leta hai uske bavjud 4-5 sal case chale or wo bari ho jaye kaun darega aise niyam se....... rap jaise case me balig nabalig wala issue bhi nahin hona chahiye rapist is only rapist ..... hang till death publicly usko support karne wale family members samaj jan ko bhi aise logo ko kisi bhi prakar se support nahin karna chahiye.......

EXLDE BATTERY MANUFACTURING 7 years 10 months ago

सिवनी 18/02/2018 माननीय शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश द्वारा कहां गया कि सिवनी की महिला उद्यमी के बंद पड़े उद्योग को जल्द से जल्द चालू करवाएंगे सीएम साहब