You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

महिला सुरक्षा और हम सब - चर्चा

Start Date: 03-02-2018
End Date: 03-04-2018

महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुनिया भर के बुद्धिजीवियों और सरकारों में ...

See details Hide details

महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुनिया भर के बुद्धिजीवियों और सरकारों में चर्चा जारी है। मध्यप्रदेश शासन इस दिशा में गंभीर प्रयास कर रहा है। पुलिस प्रशासन अपने जमीनी अधिकारीयों की तैनाती और नवाचारों से इस विषय पर गंभीर प्रयास कर रहा है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रमुख प्रयास निम्न हैं -

महिला डेस्क - हर थाने में एक महिला डेस्क जहाँ महिलाओं की शिकायत मिलते ही त्वरित कार्यवाही की जाती है।
महिला हेल्पलाइन - महिला हेल्प लाइन 1090 पर महिलाओं को निडर होकर कॉल करने की सुविधा
सोशल मीडिया - महिला अपराध शाखा के फेसबुक पेज, ट्विटर हेंडल और मैत्री एप में लोकेशन दर्शाने की सुविधा।
निर्भया पेट्रोलिंग - प्रदेश के सभी स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टल, पार्क, मार्केट क्षेत्र के पास महिला पुलिस की पेट्रोलिंग।
महिला थाना - प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, सतना, सागर, जबलपुर, रीवा, रतलाम और कटनी में महिला थाना।
सेल्फ डिफेंस ट्रैनिंग - इस प्रशिक्षण के अंतर्गत स्कूल-कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है ।
जनसंवाद शिविर - महिला सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता और जानकारी देने के साथ समस्या समाधान के लिए स्कूल-कॉलेजों में शिविरों का आयोजन।
फास्ट ट्रेक कोर्ट - महिलाओं पर अपराधों की त्वरित सुनवाई के लिए सभी 51 जिलों में फास्ट ट्रेक कोर्ट।
परिवार परामर्श केंद्र - घरेलू हिंसा और पारिवारिक विघटन रोकने के लिए प्रदेश में परामर्श केंद्रों की स्थापना।
MPeCop मोबाइल एप - मुसीबत के समय इस एप से 5 परिजनों एवं डायल 100 को SMS पहुंच जायेगा
मैत्री एप - विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए; मुसीबत के समय इस एप से 5 परिजनों एवं डायल 1090 को कॉल पहुँच जायेगा।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए जहाँ एक ओर पुलिस और प्रशासन की सतर्कता आवश्यक है वहीँ दूसरी ओर घर, परिवार, मोहल्ला, शहर और पूरे समाज को भी उतना ही जिम्मेदार और संवेदनशील होने की आवश्यकता है. आपके विचार और सुझाव प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए विमर्श को और प्रभावी बनाने में योगदान देंगे. प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं और प्रयासों पर आप अपने महत्वपूर्ण सुझाव/विचार देकर इस विमर्श में भागीदार बनें.

All Comments
Reset
147 Record(s) Found

kush kumar sharma 7 years 9 months ago

Sabse pehle to hame mahilao ke prati logo ki Jo soch hai use badlna chahiye Aur mahilao ko saksham bnane ke liye fighting training center bdane chahiye Aur mahilao ko aage bdane ke liye kai tarah ke avhiyan chalaye Jane chahiye

mohit soni 7 years 9 months ago

self defense jaruri hai sath hii badte zihad ke madhyam se bahut sari pareshaniya bad rahi hai dhyaan se smjha jaye to crime aaj ke samay wohi kar rahe hai ek crime karne ke baad jamanat par chod diya jata hai or kisi sahi insaaan par glti se koi mukadma kayam ho jata hai to waah jail me ek vyakti dwara operation blade se ghyal ho jata hai ek din pehle hii ek behen sucide karti hai or dusri din mp nagar me ek journalist ke sath chedchad hoti hai IN sb ke liye up ki tarah those kadam uthane hoge

NEEL 7 years 9 months ago

शासन द्वारा एक और महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए ढेर सारी गतिविधियां दिखाई जा रही है ....हकीकत में प्रदेश में महिलाओं की दुर्दशा का उदाहरण स्वास्थ विभाग में देखनो को मिलता है ..विभाग प्रमुख सचिव महिला ...कमिश्नर महिला होते हुए भी यहां हर वर्ष अप्रैसल के नाम पर महिला संविदा कर्मचारियों का मानसिक एवम शारीरिक शोषण किया जा रहा है ..ओर आज जब इन महिला कर्मचारियों द्वारा अपने बचाव में .अपनी रक्षा में शाषन से हक मांगा तो शाशन ने 19000 कर्मचारियों की नोकरी ही समाप्त कर दी.इस अनूठे उपहार लिए बधाई

mahakal photo center 7 years 9 months ago

सबसे पहले तो महिलाओं के लिए अलग से थाने हो जहाँ सिर्फ महिला पूलिस हो। 24×7 मोबाइल नम्बर डायल सुविधा हो जिसे डायल करने पर ही महिला सुरक्षा की तुरंत ग्यारंटी मिले । सिविल ड्रेस मे कुछ महिला पुलिस हर भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में वाच करें और मनचलो का तुरंत इलाज करें । और सबसे बड़ी बात महिला पुलिस पुरुष पुलिस की तरह ना हो जो अपराधी पर कार्यवाही करने की बजाय निर्दोष व पिड़ित व्यक्ति को थाने से थाने घुमाय केवल ये बोलकर की यह क्षेत्र हमारे थाने में नही आता । यह समस्या बड़ी ही विकट और दुखद हैं ।