You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

बाढ़ सुरक्षा उपाय हेतु नागरिक अपने सुझाव दें

Start Date: 17-07-2020
End Date: 31-10-2020

राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (SDERF), मध्य प्रदेश, भोपाल MP MyGov के सहयोग से ...

See details Hide details

राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (SDERF), मध्य प्रदेश, भोपाल MP MyGov के सहयोग से सभी नागरिकों से बाढ़ सुरक्षा उपाय पर अपने विचार साझा करने के लिए आग्रह करता है; जिससे प्रदेश में बाढ़ सुरक्षा उपायों को और बेहतर एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

हम जानते हैं प्राकृतिक आपदा जैसे- बाढ़ कभी भी घटित हो सकती है और ये आपदाएं कभी-कभी इतनी भयावह और बड़ी होती है कि इसे रोक पाना असंभव हो जाता है। लेकिन ऐसी आपदाओं में छोटे-छोटे एहतियाती उपाय हमें खुद को सुरक्षित रखने में काफी हद तक मदद कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर-

बाढ़ के दौरान...
✦ घबराएं नहीं, आपातकालीन टोल फ्री न. जैसे डायल 100, 1079, 108 पर जलभराव की सूचना दें।
✦ नदी के किनारों से सुरक्षित दूरी पर रहें।
✦ बच्चे, महिलाओं व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
✦ पुल पर पानी रहने की स्थिति में उसे पार ना करें / अनावश्यक आवागमन से बचें।
✦ पुलिया / चट्टान के पास सेल्फी ना लें।
✦ ऐसे स्थान जहां पानी का तीव्र वेग हो वहां पिकनिक मनाने ना जाएं।
✦ ग्रामीण क्षेत्र के निवासी बारिश के समय मवेशी चराने ज्यादा दूर स्थान पर ना जाएं।
✦ ग्रामीण जन अपने घरों में आपातकालीन सामान जैसे- हवा भरे ट्यूब, रस्सियाँ, टार्च, बांस, सीटी इत्यादि अवश्य रखें।

राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (SDERF) मध्य प्रदेश, आपदाओं की रोकथाम, आपदा के समय राज्य में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाने के लिए निरंतर अपना कर्तव्य निभा रहा है।

बाढ़ जैसी आपदा के समय एहतियाती और सुरक्षात्मक उपायों पर लोगों में जागरूकता के लिए राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल, मध्य प्रदेश आपके सुझाव आमंत्रित करता है।

आप हमें बताएं कि-
1. बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय किस तरह के सुरक्षात्मक उपाय किये जाने चाहिए?
2. बाढ़ के समय बचाव कार्य में नागरिक किस तरह से सहयोग कर सकते हैं?

विस्तार में पढ़ें: बाढ़ एवं जलभराव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां

All Comments
Reset
165 Record(s) Found

HIMANSHU MURKUTE 5 years 4 months ago

बाढ़ का पानी आबादी तक न पहुंच सके कुछ ऐसा प्रयास करें
इसके लिए बढ़ी नदियों का छोटी-छोटी नदियों से जोड़ दिया जाए ।

Amit Kumar Tiwari 5 years 4 months ago

बहते पानी में पैदल न चले। ६ इन्च (आधा फुट) पानी में आप गिर के बेह जा सकते हैं।
पानी में डूबा रास्ते में गाड़ी न चलाये। कोइ दूसरा रास्ता ढुडें। एक फुट पानी में आप गाड़ी पे नियन्त्रन खो सकते हैं।
बढ़ते पानी में आपकी गाड़ी अगर रुक जाये तो तुरंत गाड़ी छोड़ के ऊंचे इलाके की और जाये।
गिरे हुए बिजली के तार से बहुत सावधान रहे। अगर यह पानी में गिर जायें तो उस पानी में हर वय्क्ति मौत का शिकार हो सकता है। घर में डूबे हुये बिजली के तार से भी यह खतरा सकता है,

Amit Kumar Tiwari 5 years 4 months ago

2) dranage system repair, naliyo ki safai
3) apshit prabandhan
4) water harvesting, ke liye awareness program
5) plant, lagaye jaye nadi kinare
6) nadi, nalo ke bahav chetra ka river map database
Banaya jaye, doplar radar ka use kiya jaye
7) water conservation ke liye school, College
Gov. Office, university, private school Mai awerenes program chalaya jaye
8) flood wali naale, river ko two parts Mai divide kre jisse bahav ki power kam ho

Amit Kumar Tiwari 5 years 4 months ago

नदी,तालाबो व नहरो को गहरा किया जाए,तथा उनको हर तरफ से ऊँची मेंढ़ बनाकर सुरक्षित किया जाए। बाढ़ प्रभावित क्षैत्रो के लोगो को उचित प्रशिक्षण दिया जाए ताकि आपातकाल मे सहायता मिलने तक वे खुद व दूसरो को सुरक्षा दे सके।My suggestion is to build Dam according to length of all such rivers. For small rivers connecting canals can be built to avoid flood like situations.

Arjun kumar 5 years 4 months ago

नदी,तालाबो व नहरो को गहरा किया जाए,तथा उनको हर तरफ से ऊँची मेंढ़ बनाकर सुरक्षित किया जाए। बाढ़ प्रभावित क्षैत्रो के लोगो को उचित प्रशिक्षण दिया जाए ताकि आपातकाल मे सहायता मिलने तक वे खुद व दूसरो को सुरक्षा दे सके।

Akash rajpoot 5 years 4 months ago

1) nadi ki chodai, gahrikaran, nadi ki safai
2) dranage system repair, naliyo ki safai
3) apshit prabandhan
4) water harvesting, ke liye awareness program
5) plant, lagaye jaye nadi kinare
6) nadi, nalo ke bahav chetra ka river map database
Banaya jaye, doplar radar ka use kiya jaye
7) water conservation ke liye school, College
Gov. Office, university, private school Mai awerenes program chalaya jaye
8) flood wali naale, river ko two parts Mai divide kre jisse bahav ki power kam ho