You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

प्रदेश में महत्वपूर्ण नागरिक सेवाएं सिर्फ एक दिन में...समाधान एक दिवस पर राय शुमारी

Start Date: 29-05-2018
End Date: 16-07-2018

मध्य प्रदेश सरकार ने लोक सेवा गारंटी ...

See details Hide details

मध्य प्रदेश सरकार ने लोक सेवा गारंटी कानून लागू कर लोक सेवा प्रदाय को प्रभावी बनाने का सार्थक प्रयास किया। विगत वर्षों में इस कानून के अंतर्गत 45 विभागों की 446 महत्वपूर्ण नागरिक सेवाओं को शामिल किया गया है। इस प्रकार लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम नागरिक अधिकारों को सशक्त बनाने का अभिनव प्रयास है। प्रशासन द्वारा लोक सेवाओं के सरलीकरण के लिए प्रयास और आपका कीमती समय बचाने के लिये त्वरित निदान करने का संकल्प भी लिया गया है।

जिसके फलस्वरूप प्रदेश में नागरिकों के लिए महत्त्वपूर्ण 34 लोक सेवाओं का समाधान अब सिर्फ एक दिन में किया जा रहा है। इन सेवाओं की सूची (लिंक) आपके नजदीकी लोक सेवा केंद्र पर भी उपलब्ध है। इसके लिए लोक सेवा केंद्र पर एक जिम्मेदार अधिकारी की तैनाती भी की गई है। जिसके तहत आवेदनकर्ता को नागरिक सेवा का लाभ आवेदन के दिन ही प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा नागरिकों को सेवा प्रमाणपत्र अब ई-मेल और व्हाट्सएप के माध्यम से भी प्रदाय किया जा रहे हैं।

समाधान एक दिन” व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिये आपके सुझाव आवश्यक हैं, अपने सुझावों में जिन नागरिकों ने समाधान एक दिन के अंतर्गत नागरिक सेवाओं का लाभ लिया हो वे अपने अनुभव हमसे साझा कर सकते हैं या आप हमें राय दे सकते हैं कि कौन-सी औऱ नागरिक सेवाओं को समाधान एक दिन के दायरे में लाया जा सकता है या समाधान एक दिन की 34 नागरिक सेवाओं को नागरिकों तक पहुंचाने के और बेहतर तरीके क्या हो सकते हैं?

आपके सुझावों का हमें इन्तजार रहेगा, आप अपने सुझाव नीचे लिखे कमेन्ट बॉक्स में लिख सकते हैं. आपके सुझाव सम्बंधित विभाग को उचित कार्यवाही के लिए भेजे जायेंगे.

All Comments
Reset
111 Record(s) Found
680

Sunil Chouhan 7 years 1 month ago

सर, जाति के प्रमाण पत्र के लिए 50 वर्ष के रिकॉर्ड की अनिवार्यता को संशोधित करे । इसमें कम से कम 10 वर्ष का रिकॉर्ड अनिवार्य होना चाहिए ।

370

harsh_800 7 years 1 month ago

सर आपके द्वारा जो आय एवं मूल निवासी सर्टिफिकेट की सेवाए एम पी ऑनलाइन प्र उपलब्ध हे सराहनीय हे और मेरे गाँव पिपलोन तह नीमच जिला नीमच बहुत से लोग इसका लाभ उठा उठा रहे हे इसके लिए में तहे दिल से आभारी हु परन्तु मेरा एक और निवेदन हे की जाती का सर्टिफिकेट बनाने की सुविधा चालू हो जाये तो लोगो को और भी आसानी हो जाएगी

140

Dilip raghuwanshi 7 years 1 month ago

1.Samadhan Ek divas ki main volume Seva revenue Dept ki service khasra,khatoni and naksha ke avaden he is Seva ko LSK ko Lena ko Mana Kiya ja Raha he .kripya is Seva ko jaldi chalu kareya
2.lsk ki RFP ke anusar prachar prasar ki jimadari govt Dept ki he lakin unke dware Seva ka prachar prasar nahi Kiya ja Raha he kripya Seva ka prachar prasar karwaye.

140

Dilip raghuwanshi 7 years 1 month ago

1. Samadhan Ek divas aadhikari ko koi power nahi Diya Gaye he bo kewal ek rubber stamp he example -ager khasra nakel tehesil office see nahi aaygi to samadhan Ek divas adikari Kya ker sakta he.
2. Samadhan Ek divas ki Seva ko LSK per hi liya Jaye department officer offline nahi le sake . please complusury all services provided through lsk
3. Main volume Bali services ko samadhan Ek divas me joda Jaye
1 birth and death registration
2 Learning licence registration
3 gumoustha

120

vikas pandey 7 years 1 month ago

मध्यप्रदेश में 457 महाविद्यालय है इन सभी कॉलेज में बीकॉम, बी ए, साइंस, के पाठ्यक्रम पढे जाते है और मध्य प्रदेश के सभी छात्रों को हिंदी इंग्लिश के साथ कंप्यूटर का विषय अनिवार्य रूप से पढ़ना पड़ता है।लेकिन मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा में सहायक प्राध्यापक के पद का सृजन तक नही किया गया मध्यप्रदेश कई कॉलेज ऐसे भी है जहां कंप्यूटर का विषय पढ़ने के लिए जनभागीदारी से भी शिक्षक नही मिलते होंगे और हम बात कर रहे डिजिटल इंडिया और डिजिटल मध्यप्रदेश

220

Anshu Arele 7 years 1 month ago

sarkaari yojnaaye bahut suvidhajanak hone k baad bhi jarroratmand logo ko unka laabh nahi mil pata .. iske liye nivedan ye hai ki har vibhaag k kisi ek ko gaao m jaakar ek nischit tithi ko logo ko jaagrook karne ka abhiyaan chalana anivaarya ho jaay .. taaki us vibhaag se judi jitni bhi suvidhhaay hai unse graameenjan ko laabh mil paay..

360

rajiv kant goswami 7 years 1 month ago

lok seva kendra main aapki saari yojnay online hona chahiye.ek diwas samadhan ke tahat pension wali seway ki swikriti se lekar pension a/c main aane tak ki time limit hona chahiye.jo lagatar 2 term se kam kar rahe hai unhe hi lagatar kam karne ka awsar dena chahiye .taki ve bagair dabab ke kam kar sake.