हर व्यक्ति इतना भाग्यशाली नहीं होता कि वह जन्म से ही स्वस्थ शरीर के साथ पैदा हो। दुनिया भर में लगभग 650 मिलियन लोग विकलांगता के शिकार हैं। 2001 की जनगणना अनुसार चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं जिनके अनुसार हमारे देश में 21 मिलियन लोग किसी न किसी तरह की विकलांगता से पीड़ित हैं और यह हमारे देश की जनसंख्या के 2.1 फीसदी के बराबर है।
कल्पना कीजिए कि दिव्यांग व्यक्ति इतनी खूबसूरत दुनिया को देखने और प्रकृति की शांत ध्वनि को सुनने में अपने आपको असहज महसूस करता है। क्या आप जानते हैं कि शब्दों के माध्यम से अपनी बात को व्यक्त करने या अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में सक्षम नहीं होने पर कैसा महसूस होता है? हम कल्पना भी नहीं कर सकते कि विकलांगता के साथ किसी व्यक्ति का जीवन कितना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
भारत सरकार और राज्य सरकार दिव्यांगजनों के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी के लिए संकल्पित है। भारतीय संविधान दिव्यांगजनों सहित सभी नागरिकों को स्वतंत्रता, समानता और न्याय के संबंध में स्वतंत्रता के अधिकार की गारंटी देता है। परन्तु वास्तविकता में सामाजिक-मनोवैज्ञानिक और सांस्कृतिक कारणों की वजह से दिव्यांगजन भेदभाव और उपेक्षा का सामना कर रहे हैं। दिव्यांग लोगों के साथ भेदभाव के कारण दिव्यांगता की मात्रा दोगुनी हो जाती है। सार्वजनिक अनुभूति और पूर्वधारणा के कारण दिव्यांगजनों के कौशल और क्षमता को काफी हद तक कम आँका गया है, जिसके कारण उनमें हीन भावना उत्पन्न होती है और उनका विकास अवरूद्ध होने लगता है। जबकि ज्यादातर मामलों में, यह देखा गया है कि ऐसे व्यक्ति हमसे ज्यादा गुणवान हैं और अगर मौका दिया जाए तो वे हमसे आगे भी निकल सकते हैं। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 में सरकार द्वारा सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है।
संयुक्त रूप से विकास की ओर चलने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने निशक्तजनों के लिए नियम बनाये हैं। जिसके अंतर्गत मानव संसाधन विकास और उनका पुनर्वास शामिल है। निशक्तजनों पर सार्वजनिक जागरूकता पैदा करना, दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए सुविधाएं प्रदान करना और दूसरों के बीच उनके लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है कि ऐसे लोग दूसरों की तरह अपने अधिकारों का आनंद ले सकें। 6 से 18 वर्ष के बीच की विकलांगता वाले प्रत्येक बच्चे को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। उच्च शिक्षा, सरकारी नौकरियों, भूमि के आवंटन और गरीबी उन्मूलन योजनाओं में आरक्षण विशेष रूप से निशक्तजनों को प्रदान किया जा रहा है।
निशक्तजनों से जुड़े मिथकों और टीकाकरण के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम और अभियान चलाए जा रहे हैं। दिव्यांगों के लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सरकारी और निजी कार्यालयों तक आसान पहुंच बनाने के लिए सुविधायें सुनिश्चित की जा रही हैं।
सरकार अकेले ही दिव्यांगों के जीवन स्तर में सुधार व परिवर्तन नहीं ला सकती है। समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को निशक्तजनों के प्रति अपनी सोच बदलनी होगी और उन्हें स्वीकार करना होगा, इसके साथ ही उनके उत्थान के लिए काम करने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।समाज को दिव्यान्गता के प्रति दया और सहानुभूति दिखाने की आवश्यकता नहीं है बल्कि ऐसे व्यक्तियों को समुचित अवसर प्रदान करने की ज़रूरत है। हमें यह याद रखने की जरूरत है कि कोई देश केवल तभी ऊपर उठ सकता है जब समाज के हर वर्ग को सशक्त होने का अवसर मिले और सामूहिक रूप से समावेशी विकास की ओर एक कदम बढ़ाया जाए।
आयुक्त निशक्तजन, मध्यप्रदेश नागरिकों से निशक्तजनों के उत्थान की दिशा में आपके मूल्यवान विचार एवं सुझाव MPMYGov पर एक डिजिटल अभियान के माध्यम से आमंत्रित करता है। क्या आपके पास ऐसे विचार हैं जो दिव्यांग लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने में अहम योगदान दे सकते हैं या उनके जीवन को परेशानियों से मुक्त बना सकते हैं? हमारे साथ अपने सुझाव एवं विचार साझा करने के लिए mp.mygov.in पर लॉग इन करें।
AMIT SHARMA_893 5 years 11 months ago
ped lagane wale ka samman kiya jana chaiye taki dusre logo ko bhi prerna mile. dusro ka bhi utsahvardhan bade.kisi ke dwara janhit me accha kaam kiya ho unko especially samman dena chaiye.
AMIT SHARMA_893 5 years 11 months ago
Jisne kam se kam 100 ped lagaye hain ese logo ko sarkar dwara Prasasti Patra dekhar samman karna chahiye. iski report van vibhag dwara submit karna hogi. Har panchayat ko 500 Ped lagana jaruri hai. jiski maintanance jimmedari janpratinidhi ki hogi. us panchayat ko bhi prasasti patra dekar sammanit kiya jaye.
AMIT SHARMA_893 5 years 11 months ago
Gram Van Samiti Ka Adhyakshya ki Qualification 12 hona chahiye aur usko har saal 2100 Ped lagana padenge. jinme se kam se kam 60% Jinda hona chaiye. Uska management ki samiti me kam se kam 10 pass member hona chaiye. Ye hi Paryavaran ki raksha hogi.
Aakash yadav 5 years 11 months ago
Paytm eKYC Agent कैसे बने ? पूरी जानकारी हिंदी में पाए
https://www.janehindime.com/paytm-ekyc-agent/
Aakash yadav 5 years 11 months ago
Pradhan Mantri Awas Yojana Kya Hai Complete Jankari Hindi me
https://www.janehindime.com/pradhan-mantri-awas-yojana/
Kamal singh 5 years 11 months ago
meri sarkar, jo bhi divyang person hai, sabhi ko ek saman paise milne chahiye. sabhi ko form apply karne ki permission honi chahiye. ye jo sarkar ka rules hai jo ki gareeb ho or 80 percent hi divyang ho usi ko paise milege. kya kisi ke pas jameen hai paise hai gareeb nahi hai to kya kar sakta hai. wo kam to nahi kar sakta hai. kam karwane ke liye paisa chahiye. tabhi to koi uski kam karega. jitne bhi divyang log hai sabko paisa milna chahiye, job milni chahiye, unke liye koi bhi rules lagu na ho
Islamic Talks 5 years 11 months ago
Great article I really like it Similar articles are my website.
For more info plz visit- https://shuddhinashamuktikendra.com/
Ganesh rathor 5 years 11 months ago
माननीय मुख्यमंत्री महोदय आपसे निवेदन है की दिव्यांग व्यक्ति कामा नहीं सकता इसलिए उसकी पेंशन ₹600 की बजाय ₹3000 हो जिससे अपना पालन पोषण कर सके जिससे उसे किसी भी तरह की परेशानी ना उठानी पड़े बहु विकलांग व्यक्ति को भी ₹3000 पेंशन होनी चाहिए और विधवा कल्याणी को भी ₹3000 पेंशन होना चाहिए क्योंकि पति की मृत्यु हो जाने के बाद वह खर्चे के लिए बहुत परेशान रहती है वह कम उम्र में विधवा हो जाने पर बच्चों का बोझ भी उनको पर रहता है इससे परिवार में बच्चों की परवरिश शिक्षा आदि में परेशानी आती है इसलिए ₹3000
Priya Parihar 5 years 11 months ago
sir please provide employment for disabled people.
please provide some kind of loan money so they start their own bussiness.
sir mera brother apne dono pairo se polio he, meri apse request he ki wo apne pairo par to nhi chal sakta lekin apne dreams ko to pura kar sakta hena. uske liye use apki ar apki govt ki help chahiye jo bina risvatke use support kare
pankaj sahare 5 years 11 months ago
ग्रामीण छेत्रो में