You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

नया रतलाम से नया मध्यप्रदेश

Start Date: 01-09-2017
End Date: 15-02-2018

देश में परिवर्तन की व्यापक लहर जारी है, हम सब एक नए भारत के निर्माण के ...

See details Hide details

देश में परिवर्तन की व्यापक लहर जारी है, हम सब एक नए भारत के निर्माण के लिए आगे बढ़ रहे हैं. इसमें हम एक नए मध्यप्रदेश के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं.
रतलाम जिला, प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रहा है. आइए हम सब मिलकर नए रतलाम से नए मध्यप्रदेश बनाने के लिए अपना योगदान दें.
जिला प्रशासन, रतलाम इस विषय पर आपके सुझाव आमंत्रित करता है. आपके सपनों का नया रतलाम बनाने के लिए विकास, अधोसंरचना, कृषि, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वच्छता, पेयजल, पर्यावरण, पर्यटन आदि अन्य विषयों पर अपने बहुमूल्य सुझाव दीजिये और जिले के विकास में भागीदार बनिए.....
अपने सुझाव देने के लिए कमेन्ट बॉक्स में - #(विषय) के बाद अपना सुझाव लिखें. उदाहरण - #पर्यटन -.............सुझाव

#(उक्त कंटेंट को एक आकर्षक फोटोग्राफ के साथ mp.mygov.in के डिस्कशन भाग में लगाया जायेगा, जिसपर नीचे कमेन्ट बोक्स में नागरिक अपने कमेन्ट दे सकेंगे)

All Comments
Reset
29 Record(s) Found

Aziz Bootwala 8 years 7 months ago

नया रतलाम बनाने के लिए सर्व प्रथम सम्माननीय नागरिकों को आगे आना होगा ,और अपने प्रिय नगर रतलाम को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लेना होगा I स्तानीय प्रशासन को शासन द्वारा प्रदान की जानेवाली सभी मुलभूत सेवाओं जैसे जल ,बिजली, सड़क,प्रदुषण नियंत्रण ,सुचारु यातायात,आप नागरिक को सुरक्षा जैसी सेवाओं को प्राथमिकता देनी होगी I

Sumit sharma 8 years 7 months ago

संकल्प से सिद्धि अभियान को सफल बनाने के लिए नगर विकास प्रस्फुटन समिति जवारा जिला रतलाम एवम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद रतलाम की पूरी टीम कंधे से कन्धा मिलाकर इस अभियान को सफल बनाएगी !!!!!!

Rahul Yadav 8 years 7 months ago

मामाजी आपके प्रदेश मे अभी पुलिस क्लर्क की भर्ती निकली है जिसके फार्म भरने की आखरी तारिक 15/09/2017 हैं । इसमें आपने सीपीसीटी सर्टिफिकेट आखरी तारिक तक होना जरूरी किया है यह कई बच्चों के हित मे नहीं है।
इसे जरूरी रखते हुए फाइनल वेरिफिकेशन तक जरूरी करे जिससे बच्चें परीक्षा में बैठ कर सीपीसीटी की परीक्षा देकर नवंबर में जो इसका सर्टिफिकेट प्राप्त कर ले वो भी इसे फाइनल वेरिफिकेशन मे लगा सके ।
जो फाइनल वेरिफिकेशन में भी न लगा सके उनकी उमीदवारी निरस्त कर दे जो लगा दे उनकों ले ले।

kamlesh gwaliory 8 years 7 months ago

Maanniy mukyamantri mahoday sabhi sarkaari afsar bhrast ho gaye hai har kam ko kar vane ke liye pesa dena padta hai patwari se lekar dusre sabhi vibhagon me bina pese ke kaam nahi hota hai
Bade pado par bethey siksha vibhaag KE karmchari attech ment ke jariye maal kamaane me lagey huye hai rti ka koi jawab samay par nahi dete horticulture department me drip yojnao ka faayda vyaapariyon ke khatey me mili bhagat se peyment kar diya jaa raha hai

punit malviya 8 years 7 months ago

logo ka bhi jagruk hona zaruri hai,Neta ko sahi raste pe lana janta k hi hath me neta hi sarkar tk baat pahuchata hai itne varsho me ek bhi neta ne vikas k sahi model ko nahi apnaya yha tak iske bare me socha hi nahi sabhi sirf bijli pani sadak me hi lage pade h jbki ye sab chize to sabhi nagriko ko pas he ab zarurat hai aage bad kar sochne ki,rojgar ke moke kaha se milenge kaha se tarsha jae.aaj lag bhag sabhi yuvao ko rojgar ke lie apne shahar ko chod kar dusre rajyo me jana hi patda he

punit malviya 8 years 7 months ago

kisi bhi shahar k vikas me sabse mahatvapurn hai udhyogo ka vikas ratlam aur uske aas pass ke jile jaise ujjain,mandsore,agar aadi malwa k lagbhag sabhi khestra me ek bhi badi odhyogik ikai nahi hai bade udhyag sthapit hote he logo ka avam shahar ka vikas hona shuru ho jata hai,isilie kisi bhi shahar k vikas k lie jaruri hai har vyakti tak rojgar pahoche.Sharab bandi bhi bahot had tak garibi dur karne me sahayak hai.ye chize sabse basic h agar in bato ko lkr aage bda jae to dusre raste khul jat

Ajay Patidar 8 years 7 months ago

हमारे रतलाम में स्वच्छता का स्तर सुधारा जाए एवं शहर काे स्वच्छ एवं निर्मल बनाकर सबसे सुन्दर बनाया जाए|
शहर में पर्यटन स्थल बनाएं जाए और शहर के धौलावाड़ डेम को और अच्छा बनाकर वहां पर और सुविधा प्रदान करके वहां पर जाने हेतु लोगों को आकर्षित करने का प्रयास करे|
शहर में नालियों का निर्माण करवाया जाए जिससे कि बारिश मे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े|
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारी जाए|
शहर में फुटपाथ का निर्माण कार्य करवाया जाए|
शहर की सड़को को सुधारा जाए अन्यथा फिर से निर्माण करवाया जाए|

  •