You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

जश्न-ए-आजादी : स्वतंत्रता संग्राम में मध्य प्रदेश का क्या योगदान रहा? विचार व्यक्त करें!

Start Date: 14-08-2018
End Date: 17-09-2018

देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम यानि सन् 1857 की क्रांति ने देश ...

See details Hide details

देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम यानि सन् 1857 की क्रांति ने देश की आजादी के लिये एक अहम भूमिका अदा की थी। इस क्रांति में मध्य प्रदेश का बहुत बड़ा योगदान रहा है। मध्य प्रदेश का एक ऐसा जिला जिसे आंदोलनकारियों के लिए सैन्य मुख्यालय का रूप दिया गया और उस जिले को CRPF की जन्मस्थली बना दिया गया। आपको ज्ञात होगा कि ब्रिटिश शासन के दौरान इस जिले में एक छावनी स्थापित की गई थी। आजादी के बाद इस छावनी को भारत की पैरामिलिट्री सेना की छावनी में परिवर्तित कर दिया गया।

1857 की क्रांति भले ही अंग्रेजों को देश से बाहर निकालने में कामयाबी हासिल न कर पाई हो लेकिन इस क्रांति की वजह से पूरे मध्यप्रदेश में अंग्रेज़ों के विरुद्ध विद्रोह का ऐलान हो चुका था। ऐसे में आंदोलनकारियों का एक ही लक्ष्य था अंग्रेज़ों को कमजोर कर उन्हें मध्य प्रदेश की मातृभूमि से बाहर का रास्ता दिखाना। परिणामस्वरूप क्रांतिकारियों ने एक बड़ी तादाद में इकट्ठा होकर मध्य प्रदेश के जिले में स्थित ब्रिटिश सरकार की तत्कालीन सैन्य छावनी पर हमला कर दिया। छावनी में अंग्रेज़ों के अधीन काम करने वाले भारतीय सैनिकों ने भी क्रांतिकारियों के साथ हाथ मिला लिया और उन्होंने अपने ब्रिटिश अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

इस क्रांति के समय जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देशभर में घूम-घूम कर आजादी की लड़ाई के लिए लोगों में जज्बा पैदा कर रहे थे उसमें मध्य प्रदेश जिले के कई कांतिकारियों औऱ सेनानियों का अहम योगदान रहा। इस लड़ाई में कई महान गायक, संगीतकार, कलाकार, राष्ट्रीय कवि, चित्रकार, समाजसुधारक, नेतागण, स्थानीय राजा, महाराजा, महारानी और नवाबों का योगदान भारत देश कभी नहीं भुला पाएगा।

72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आजादी के प्रति मध्यप्रदेश का क्या योगदान रहा और किन-किन महान आंदोलनकारियों और क्रांतिकारियों ने आपके जिले से देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई उनसे जुड़े विचार mp.mygov.in पर साझा करें।

All Comments
Reset
11 Record(s) Found
290

Rajendra Singh Jhala 5 years 7 months ago

अमझेरा (धार) के महान क्रान्तिकारी शहीद राणा बख्तावर सिह जिन्होंने अंग्रेजी सेना से लोहा लिया व उन्हे छलपूर्वक कैद कर 10 फरवरी 1958 को महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय परिसर मे फासी पर लटका दिया ।अमझेरा स्थित उनके किले को मप्र शासन ने राज्य संरक्षित स्मारक घोषित किया है ।यह जिला मुख्यालय से 27 किमी इन्दौर- अहमदाबाद मार्ग पर स्थित है ।
महाराणा बख्तावर सिंह की शहादत को शत-शत वंदन ।

15360

Naresh verma 5 years 8 months ago

प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम में मध्यप्रदेश का विशेष योगदान रहा। सन 1824 में प्रथम बार राजगढ़ के नरसिंहगढ़ के कुँवर चैनसिंह ने अंग्रज़ों के विरूद्ध धावा बोला,यह घटना एक चिंगारी के समान प्रतीत हुई जिसने 1857 की क्रांति की मशाल जला दी। अंग्रेज़ो के लिए यह विद्रोह था,परंतु हमारे लिए यह क्रांति थी। जिसने पहली बार लोगो मे मन राष्ट्रभाव जगाया। मध्यप्रदेश के मालवा में यह क्रांति प्रारंभ हुई जो धीरे धीरे संपूर्ण में फैली । इस तरह तात्या टोपे , टंट्या भील आदि क्रांतिकारियो में प्रमुख योगदान दिया।

33580

ramapati sahu 5 years 8 months ago

भारत की आज़ादी में मध्य प्रदेश का विशेष योगदान रहा है जैसे की चंद्रशेखर आज़ाद तात्या टोपे रानी दुर्गावती कई वीरो ने अपनी जान देकर देश को आज़ाद करने में अपना विशेष योगदान दिया .

19320

sourav singh yadav 5 years 8 months ago

भोज ओपन यूनिवर्सिटी देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मध्य प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर रिसर्च करेगा। प्रदेश से जुड़े सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर रिसर्च करने के साथ ही उनकी जीवन पर किताबें भी प्रकाशित करेगा। यह काम अटल बिहारी वाजपेयी चेयर के माध्यम से किया जाएगा।
भोज विश्वविद्यालय देश के पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर एक चेयर स्थापित करने जा रहा है। इस पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है।

320

Madhvi raikwar 5 years 8 months ago

1857 ke ajadi andolan ki mahan shovtantrta shenahi maharani laxmi bai jhashi ki rani jo aj bhi hamare dilo me jinda he.inhone 1857 ki ajhadi ki ladai me kushalta purvak netratv kiya tha.evam mahan kranti kari tatya tope ji ne is ajadi ki ladai me shahid huye.in mahan ajad kranti kariyo evam unsare amar shahido ko mera naman jin ke ish balidan ke karn aj hab bharat vashi shotantr bau me shash lerahe he.shesh nirmad abhishesh he nhi doshi keval gati avrodhi jo tathshth shamaye kare ga una aprad do

14480

Bharat Dubey 5 years 8 months ago

मध्य प्रदेश के स्वतंत्रा सैनानी
-शाहगढ़ के राजा बख्तबली
-रामगढ़ की रानी अवंती बाई।
-अमझेरा के राजा बख्तावर सिंह
-इंदौर के सादत खां और भागीरत सिलावत
-मनकहरी के रणमत सिंह।
-अजयगढ़ के फरजंद अली।
-दिमान देसपत बुंदेला।
-बड़वानी के खाज्या नायक।
-दबोह के दौलत सिंह कछवाहा।
-सोहागपुर के गरुल सिंह।
-अंबापानी के नवाब आदिल मोहम्मद खां और फजल मोहम्मद खां।
-हिंडोरिया के किशोर सिंह।
- महीदपुर के सदाशिवराव अमीन।
-जबलपुर के राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह।
-विजयराघवगढ़ के राजा सूरज प्रसाद।
आदि....