भागदौड़ भरी जिंदगी और समय की जरूरत को देखते हुए हम सभी की दिलचस्पी ऑनलाइन खरीदारी की तरफ लगातार बढ़ती जा रही है। आज के दौर में online advertising websites पर कई प्रकार के फ्री विज्ञापन देने वाली कंपनियां भी मौजूद हैं। अक्सर हम ऑनलाइन एडवरटाइजिंग प्लेटफॉर्म जैसे OLX, Cars24, Quikr के माध्यम से सस्ती चीजें खरीदने या महंगे सामान को बेचने के चक्कर में धोखे का शिकार हो जाते हैं।
निम्नलिखित तरीकों से आप भी हो सकते हैं ऐसे धोखे का शिकार :-
1. डिजिटल हेराफेरी (Digital Manipulation):
• UPI Payment Links के माध्यम से आपको गुमराह कर ठग लिया जाता है।
• किसी अन्य व्यक्ति के विज्ञापनों का उपयोग कर आपको ठगा जाता है।
उपाय:
• यदि कोई आपके विज्ञापन को देखकर पेमेंट प्राप्त करने के लिए ई-वॉलेट या यूपीआई से आपको Request Money की लिंक भेजता है तो Pay / Send Money वाले ऑप्शन पर क्लिक करने से पहले पूणतः ध्यान से पढे।
• कोई भी सौदा करने से पहले या एडवांस पैमेंट करने से पहले संबंधित विक्रेता से व्यक्तिगत मिलकर ही सौदा करें।
2. फोटो मॉर्फिंग (Photo Morphing):
एडवांस पेमेंट के नाम पर प्रोडक्ट की फोटो बदलकर आपको गुमराह किया जा सकता है, जिस प्रोडक्ट को आपने पसंद किया हो असल में वह प्रोडक्ट दिखने में वैसा न हो।
उपाय:
यदि विक्रेता आपको सामान भेजता है तो सामान की बिना जांच पड़ताल किए ऑनलाइन एडवांस में किसी भी तरह की राशि का भुगतान न करें।
3. फर्जी पहचान (Impersonation):
वह आपको आर्मी या अर्धसैनिक बल का जवान बताकर आपसे एडवांस पेमेंट ले सकता है या फिर धोखाधड़ी कर व्हाट्सअप पर आपके पर्सनल दस्तावेज़ प्राप्त कर सकता है। वह आपको अपनी ऐसी पहचान बतायेंगे जिससे आप उनपर बिना किसी शक के आप आसानी से विश्वास कर सकें।
उपाय:
व्यक्ति से सामने मिलकर ही उसका विश्वास करें न कि WhatsApp पर होने वाली बात का भरोसा करें और सामान बेचते या खरीदते समय व्हाट्सअप पर अपने पर्सनल दस्तावेज़ किसी से शेयर न करें।
यदि आप भी ऑनलाइन एडवरटाइजिंग प्लेटफॉर्म से सामान खरीदते एवं बेचते हैं तो सावधान हो जाइये, कुछ ठग ऑनलाइन एडवरटाइजिंग वेबसाइट पर झूठे एवं लुभावने विज्ञापन डालते हैं और आपको ठगने का काम करते हैं। ऑनलाइन एडवरटाइजिंग प्लेटफॉर्म पर आपके द्वारा डाले गए विज्ञापन को देखते ही इच्छुक ख़रीदार के साथ-साथ ठग भी आपसे संपर्क कर सकते हैं।
उदाहरण के तौर पर OLX, Cars24, Quikr ऐसे ऑनलाइन माध्यम हैं जिसके प्रयोग से नागरिक अपना पुराना सामान बेचने या खरीदने के लिए फ्री में विज्ञापन अपने नाम एवं मोबाइल नंबर के साथ डाल सकते हैं। जिसका ठग द्वारा गलत फायदा उठाया जाता है और विज्ञापन डालने वाले व्यक्ति से फर्जी तरीके से एडवांस पैमेंट ले सकते हैं या फिर Test Drive करने के नाम पर वाहन लेकर भाग जाते हैं।
State Cyber Police, Madhya Pradesh को ऑनलाइन एडवरटाइजिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों से अलग-अलग ठगी करने संबंधी कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं, लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों की वजह से विशेष महानिदेशक राज्य साइबर पुलिस, मध्य प्रदेश श्री पुरुषोत्तम शर्मा (IPS) नागरिकों से इस संबंध में जागरुक और सावधान रहने की अपील करते हैं।
आम लोगों को ठगी का शिकार होने से बचाना चाहते हैं तो आप भी इस संबंध में अपने सुझाव एवं विचार mp.mygov.in पर साझा कर सकते हैं। आपके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझाव प्रदेश से क्राइम को काफी हद तक खत्म करने में सफल साबित हो सकते हैं।
सतर्क और सावधान रहिये!
Mandar Das 6 years 5 months ago
If you are still hacked and you come across any fraudulent transaction regarding your account and you see that the transaction is not done by you, immediately report it to your bank to minimise the damage. The sooner you inform the more better it will be for you.
Mandar Das 6 years 5 months ago
Beware of phishing sites.Fraudulent emails contain links of look-alike websites to capture your credentials. Bank will never send such communications and ask about your personal/confidential data. Please remember to always visit Bank's site instead of clicking on the links provided in emails/third party websites. Also do not respond to popup window asking for your confidential or financial information.
Mandar Das 6 years 5 months ago
You should not click on any unsolicited links on your email and should immediately mark that email as SPAM.
Mandar Das 6 years 5 months ago
Never share confidential information listed below about your Debit/Credit card though email/links seeking such details.
• Your Card number
• Your CVV number on the back of the Card
• Your Online Account Password
• Your Card PIN
• Your OTP sent to your registered mobile/email for an online transaction
MANISH KUMAR KORI 6 years 5 months ago
Manish kumar kori
Dr Harisingh Gour Central university sagar mp
ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सबसे बड़ी जरूरत है,हर एक नागरिक का पूर्ण रूप से शिक्षित होनाI हर घर साक्षर और सतर्क होना चाहिए ये माननीय मोदी जी की डिजिटल इंडिया जैसी योजना से सफल हो सकेगी Iआज हर कोई इस योजना से साक्षर होकर डिजिटल हो रहा है Iहमें कहीं भी कोई गोपनीय जानकारी फोन कॉल मे देने से बचना होगा Iकोई अगर मांगे तो उसकी जानकारी साइबर सेल को तुरंत देना होगा । education is the powerful weapon to change the worlt
Devendra Baghel 6 years 5 months ago
ऑनलाइन एडवरटाइजिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों से अलग-अलग ठगी करने संबंधी किसी अन्य व्यक्ति के विज्ञापनों का उपयोग कर आपको ठगा जाता है।कोई भी सौदा करने से पहले या एडवांस पैमेंट करने से पहले संबंधित विक्रेता से व्यक्तिगत मिलकर ही सौदा करें।कुछ ठग ऑनलाइन एडवरटाइजिंग वेबसाइट पर झूठे एवं लुभावने विज्ञापन डालते हैं और आपको ठगने का काम करते हैं। ऑनलाइन एडवरटाइजिंग प्लेटफॉर्म पर आपके द्वारा डाले गए विज्ञापन को देखते ही इच्छुक ख़रीदार के साथ-साथ ठग भी आपसे संपर्क कर सकते हैं।
Parag 6 years 5 months ago
One more thing i feel is that, we should use keep two cards (Credit/Debit); always keep low balance on the card that you use for online transactions or you can make use of virtual cards.
Always use your own system/device and internet while using online banking.
Parag 6 years 5 months ago
Awareness and regular session on cyber awareness is vital and should be made mandatory to avoid various frauds.
Parag 6 years 5 months ago
Technology makes
it easy for scammers to fake caller
ID information, so the name and
number you see aren’t always real. If
someone calls asking for money or
personal information, hang up. If you
think the caller might be telling the
truth, call back to a number you know
is genuine.
Parag 6 years 5 months ago
Someone might ask you to pay
in advance for things like debt relief,
credit and loan offrs, mortgage
assistance, or a job. They might
even say you’ve won a prize, but
fist you have to pay taxes or fees. If
you do, they will probably take the
money and disappear.