भागदौड़ भरी जिंदगी और समय की जरूरत को देखते हुए हम सभी की दिलचस्पी ऑनलाइन खरीदारी की तरफ लगातार बढ़ती जा रही है। आज के दौर में online advertising websites पर कई प्रकार के फ्री विज्ञापन देने वाली कंपनियां भी मौजूद हैं। अक्सर हम ऑनलाइन एडवरटाइजिंग प्लेटफॉर्म जैसे OLX, Cars24, Quikr के माध्यम से सस्ती चीजें खरीदने या महंगे सामान को बेचने के चक्कर में धोखे का शिकार हो जाते हैं।
निम्नलिखित तरीकों से आप भी हो सकते हैं ऐसे धोखे का शिकार :-
1. डिजिटल हेराफेरी (Digital Manipulation):
• UPI Payment Links के माध्यम से आपको गुमराह कर ठग लिया जाता है।
• किसी अन्य व्यक्ति के विज्ञापनों का उपयोग कर आपको ठगा जाता है।
उपाय:
• यदि कोई आपके विज्ञापन को देखकर पेमेंट प्राप्त करने के लिए ई-वॉलेट या यूपीआई से आपको Request Money की लिंक भेजता है तो Pay / Send Money वाले ऑप्शन पर क्लिक करने से पहले पूणतः ध्यान से पढे।
• कोई भी सौदा करने से पहले या एडवांस पैमेंट करने से पहले संबंधित विक्रेता से व्यक्तिगत मिलकर ही सौदा करें।
2. फोटो मॉर्फिंग (Photo Morphing):
एडवांस पेमेंट के नाम पर प्रोडक्ट की फोटो बदलकर आपको गुमराह किया जा सकता है, जिस प्रोडक्ट को आपने पसंद किया हो असल में वह प्रोडक्ट दिखने में वैसा न हो।
उपाय:
यदि विक्रेता आपको सामान भेजता है तो सामान की बिना जांच पड़ताल किए ऑनलाइन एडवांस में किसी भी तरह की राशि का भुगतान न करें।
3. फर्जी पहचान (Impersonation):
वह आपको आर्मी या अर्धसैनिक बल का जवान बताकर आपसे एडवांस पेमेंट ले सकता है या फिर धोखाधड़ी कर व्हाट्सअप पर आपके पर्सनल दस्तावेज़ प्राप्त कर सकता है। वह आपको अपनी ऐसी पहचान बतायेंगे जिससे आप उनपर बिना किसी शक के आप आसानी से विश्वास कर सकें।
उपाय:
व्यक्ति से सामने मिलकर ही उसका विश्वास करें न कि WhatsApp पर होने वाली बात का भरोसा करें और सामान बेचते या खरीदते समय व्हाट्सअप पर अपने पर्सनल दस्तावेज़ किसी से शेयर न करें।
यदि आप भी ऑनलाइन एडवरटाइजिंग प्लेटफॉर्म से सामान खरीदते एवं बेचते हैं तो सावधान हो जाइये, कुछ ठग ऑनलाइन एडवरटाइजिंग वेबसाइट पर झूठे एवं लुभावने विज्ञापन डालते हैं और आपको ठगने का काम करते हैं। ऑनलाइन एडवरटाइजिंग प्लेटफॉर्म पर आपके द्वारा डाले गए विज्ञापन को देखते ही इच्छुक ख़रीदार के साथ-साथ ठग भी आपसे संपर्क कर सकते हैं।
उदाहरण के तौर पर OLX, Cars24, Quikr ऐसे ऑनलाइन माध्यम हैं जिसके प्रयोग से नागरिक अपना पुराना सामान बेचने या खरीदने के लिए फ्री में विज्ञापन अपने नाम एवं मोबाइल नंबर के साथ डाल सकते हैं। जिसका ठग द्वारा गलत फायदा उठाया जाता है और विज्ञापन डालने वाले व्यक्ति से फर्जी तरीके से एडवांस पैमेंट ले सकते हैं या फिर Test Drive करने के नाम पर वाहन लेकर भाग जाते हैं।
State Cyber Police, Madhya Pradesh को ऑनलाइन एडवरटाइजिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों से अलग-अलग ठगी करने संबंधी कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं, लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों की वजह से विशेष महानिदेशक राज्य साइबर पुलिस, मध्य प्रदेश श्री पुरुषोत्तम शर्मा (IPS) नागरिकों से इस संबंध में जागरुक और सावधान रहने की अपील करते हैं।
आम लोगों को ठगी का शिकार होने से बचाना चाहते हैं तो आप भी इस संबंध में अपने सुझाव एवं विचार mp.mygov.in पर साझा कर सकते हैं। आपके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझाव प्रदेश से क्राइम को काफी हद तक खत्म करने में सफल साबित हो सकते हैं।
सतर्क और सावधान रहिये!
Parag 6 years 5 months ago
Scammers often pretend
to be someone you trust, like a
government official, a family member,
a charity, or a company you do
business with. Don’t send money
or give out personal information in
response to an unexpected request
– whether it comes as a text, a
phone call or an email.
Bhavana dangi 6 years 5 months ago
Aj ke dour me yah ek gamvir samsya banti ja rahi hsi or yah keval un logo ko sikar nahi bana rahi jo jagruk nahi hai balki jagruk bhi iska sikar ho rahi hai islye ciber crime deparment police or online busness dealer ko milkar is muude ko gahanta se late hue isko ek mission ke tahat janch karni chahiye
Santanu Datta 6 years 5 months ago
Regularly change password, don't try to venture unknown sight. Always stay conscious about sharing information. Try to get some knowledge about this.
Tripti Gurudev 6 years 5 months ago
Samaj ko shikshit or jagruk karne ki aavaskta hai.koi bhi bank account details se sambandbit jankari nahi puchhta.please thago ke call se sachet rahne ki jarurat hai
SHAMBHU SHANKAR BEHRA 6 years 5 months ago
प्रिय सर इस संबंध मे मेरा मत यही रहेगा कि ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सबसे बड़ी जरूरत है,हर एक नागरिक का पूर्ण रूप से शिक्षित होनाI हर घर साक्षर और सतर्क होना चाहिए ये माननीय मोदी जी की डिजिटल इंडिया जैसी योजना से सफल हो सकेगी Iआज हर कोई इस योजना से साक्षर होकर डिजिटल हो रहा है Iहमें कहीं भी कोई गोपनीय जानकारी फोन कॉल मे देने से बचना होगा Iकोई अगर मांगे तो उसकी जानकारी साइबर सेल को तुरंत देना होगा Iये लोग लॉटरी,रूपये जीतने आदि के बहुत से लालच भी देते है, इन सब से हमे बचना होगा,सभी को जागरूक होना
vikas bhati 6 years 5 months ago
Bank aapni detail kabhi nhi puchega or yadi koi aapko phone Karke otp mange ya or koi detail mange to vo frod call hoti he
https://www.99beststatus.com/2019/09/love-shayari-image-in-hindi.html
Aashik shah 6 years 5 months ago
ONLINE THAGI SE YADI HAME BACHNA HAI TO SABSE PAHLE HUME COM KI PURI JANKARI SAHI TARIKE SE HONI CHAHIYE SATH SARKAR KO ESHI KOI BHI COMPANY JO APNA PRODUCT ONLINE PUBLISE KARTI HAI USKI SAMPURN JANKARI GOVT KE PASS HONA CHAHIYE GOVT CHAHE TO ESKI NIGRANI KARNE KE LIYE EK ALG HI MINISTRY BANA SAKTI HAI OR JO BHI COMPANY ONLINE THAGI KARTI HAI USE PUNISH BHI KAR SAKTI HAI SARKAR KO ESKE LIYE EK AISA SYSTEM BANANA HOGA JISME KI COM PAHLE GOVT KE PORTAL PAR KUCH AMOUNT PAY KARKR APNE KO RAGISTER KA