You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

आकाशीय बिजली और बाढ़ से बचने के उपायों पर अपने विचार साझा करें

Start Date: 27-07-2021
End Date: 19-09-2021

आकाशीय बिजली और बाढ़ से बचने के उपायों पर अपने विचार साझा ...

See details Hide details

आकाशीय बिजली और बाढ़ से बचने के उपायों पर अपने विचार साझा करें

राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (SDERF), मध्य प्रदेश, भोपाल MP MyGov के सहयोग से सभी नागरिकों से बाढ़ सुरक्षा से बचने के उपाय पर अपने विचार साझा करने के लिए आग्रह करता है। जिससे प्रदेश में आकाशीय बिजली और बाढ़ सुरक्षा से बचने के उपायों को और बेहतर एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

हम जानते हैं प्राकृतिक आपदा जैसे -आकाशीय बिजली और बाढ़ कभी भी घटित हो सकती है और ये आपदाएं कभी-कभी इतनी भयावह और बड़ी होती है कि इसे रोक पाना असंभव हो जाता है। लेकिन ऐसी आपदाओं में छोटे-छोटे एहतियाती उपाय हमें खुद को सुरक्षित रखने में काफी हद तक मदद कर सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर-

✦ जब भी आप घर के अंदर हो तो बिजली से चलने वाले उपकरणों को बंद कर दे।
✦ बिजली की सुचालक वस्तुओं से दूर रहे।
✦ पास के किसी मकान में आश्रय ले।
✦ सफर के दौरान अपने वाहन में रहे और दो पहिया वाहन की सवारी से बचे।
✦ बिजली या टेलीफोन के खम्बों से दूरी बना के रखे।
✦ नदी के किनारों से सुरक्षित दूरी पर रहें।
✦ पुल पर पानी रहने की स्थिति में उसे पार ना करें / अनावश्यक आवागमन से बचें।
✦ ऐसे स्थान जहां पानी का तीव्र बहाव हो वहां पिकनिक मनाने ना जाएं।
✦ ग्रामीण क्षेत्र के निवासी बारिश के समय मवेशी चराने ज्यादा दूर स्थान पर ना जाएं।
✦ ग्रामीण जन अपने घरों में आपातकालीन सामान जैसे- हवा भरे ट्यूब, रस्सियाँ, टार्च, बांस, सीटी इत्यादि अवश्य रखें।

इन दोनों ही स्थिति में घबराएं नहीं, आपातकालीन टोल फ्री न. डायल 100,1079 पर सूचना दें।

राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (SDERF) मध्य प्रदेश, आपदाओं की रोकथाम, आपदा के समय राज्य में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाने के लिए निरंतर अपना कर्तव्य निभा रहा है।

प्राकृतिक आपदा के समय एहतियाती और सुरक्षात्मक उपायों पर लोगों में जागरूकता के लिए राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल, मध्य प्रदेश आपके सुझाव आमंत्रित करता है।

आप हमें बताएं कि-
1. इन दोनों स्थिति में बचाव के सुझाव तथा भारी वर्षा होने की स्थिति में आस पास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की जानकारी MP My Gov के साथ साझा करे

All Comments
Reset
207 Record(s) Found

Pawan kumar vishwakarma 4 years 7 months ago

आकाशीय बिजली और बाढ़ सुरक्षा से बचने के लिय 50 -50 कृषको के खेत भूमि के पास कृषक टीन शेड ऊँचे स्थानों पर बनाना चाहिए जहां कृषक मजदूरों को बैठने हेतु टीन शेड उपलब्ध होगा जिससे की किशान बेहतर एवं सुरक्षित महसूस करेगे रात्री में पशुओं को बैठेने में भी उपयोग होगा

Muneem Sahu 4 years 7 months ago

आकाशीय बिजली-अपने घर एवंआफिस की छत पर तड़ित चालक लगाऐं।
एवं अपने आस पास भरे हुऐ पानी के पास खड़े नहीं हो। लोहेदार छत्ता की डण्डी का प्रयोग नहीं करें।
बाढ से बचने के लिए अपने आस पास के क्षेत्रों को पहचाने एवं सुरक्षित जगह पर बरसात तक विस्थापित एवं सरकार के सूचनाओं का पालन करें।
आपदा प्रबंधन विभाग का फोन नं रखे ताकि समय पर सूचना दी जा सके

मुनीम साहू
जिला उमरिया
मध्यप्रदेश 484665

Manisha Dhurve 4 years 7 months ago

बाढ़ के समय मे खुद को सुरषित करना वा आवश्यक रिकार्ड वा राशन आदि किसी सुविधायुक्त स्थान पर पहले से ही रख ले।