You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

आकाशीय बिजली और बाढ़ से बचने के उपायों पर अपने विचार साझा करें

Start Date: 27-07-2021
End Date: 19-09-2021

आकाशीय बिजली और बाढ़ से बचने के उपायों पर अपने विचार साझा ...

See details Hide details

आकाशीय बिजली और बाढ़ से बचने के उपायों पर अपने विचार साझा करें

राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (SDERF), मध्य प्रदेश, भोपाल MP MyGov के सहयोग से सभी नागरिकों से बाढ़ सुरक्षा से बचने के उपाय पर अपने विचार साझा करने के लिए आग्रह करता है। जिससे प्रदेश में आकाशीय बिजली और बाढ़ सुरक्षा से बचने के उपायों को और बेहतर एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

हम जानते हैं प्राकृतिक आपदा जैसे -आकाशीय बिजली और बाढ़ कभी भी घटित हो सकती है और ये आपदाएं कभी-कभी इतनी भयावह और बड़ी होती है कि इसे रोक पाना असंभव हो जाता है। लेकिन ऐसी आपदाओं में छोटे-छोटे एहतियाती उपाय हमें खुद को सुरक्षित रखने में काफी हद तक मदद कर सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर-

✦ जब भी आप घर के अंदर हो तो बिजली से चलने वाले उपकरणों को बंद कर दे।
✦ बिजली की सुचालक वस्तुओं से दूर रहे।
✦ पास के किसी मकान में आश्रय ले।
✦ सफर के दौरान अपने वाहन में रहे और दो पहिया वाहन की सवारी से बचे।
✦ बिजली या टेलीफोन के खम्बों से दूरी बना के रखे।
✦ नदी के किनारों से सुरक्षित दूरी पर रहें।
✦ पुल पर पानी रहने की स्थिति में उसे पार ना करें / अनावश्यक आवागमन से बचें।
✦ ऐसे स्थान जहां पानी का तीव्र बहाव हो वहां पिकनिक मनाने ना जाएं।
✦ ग्रामीण क्षेत्र के निवासी बारिश के समय मवेशी चराने ज्यादा दूर स्थान पर ना जाएं।
✦ ग्रामीण जन अपने घरों में आपातकालीन सामान जैसे- हवा भरे ट्यूब, रस्सियाँ, टार्च, बांस, सीटी इत्यादि अवश्य रखें।

इन दोनों ही स्थिति में घबराएं नहीं, आपातकालीन टोल फ्री न. डायल 100,1079 पर सूचना दें।

राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (SDERF) मध्य प्रदेश, आपदाओं की रोकथाम, आपदा के समय राज्य में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाने के लिए निरंतर अपना कर्तव्य निभा रहा है।

प्राकृतिक आपदा के समय एहतियाती और सुरक्षात्मक उपायों पर लोगों में जागरूकता के लिए राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल, मध्य प्रदेश आपके सुझाव आमंत्रित करता है।

आप हमें बताएं कि-
1. इन दोनों स्थिति में बचाव के सुझाव तथा भारी वर्षा होने की स्थिति में आस पास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की जानकारी MP My Gov के साथ साझा करे

All Comments
Reset
207 Record(s) Found

Shivam Singh 4 years 8 months ago

हालांकि बारिश की घटनाएं, बर्फ-पहाड़ों का पिघलना, जल निकासियों और तूफानों को रोकना मुश्किल हो सकता है लेकिन इनमें से अधिकांश मामलों में पहले एतियात बरती जा सकती है और सरकार जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए उपाय कर सकती है जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। यहाँ ऊपर साझा किए गए कुछ तरीकों को नियोजित करके बाढ़ की स्थिति से बचा जा सकता है।

Pratima singh 4 years 8 months ago

बाढ से बचने के लिए कोई भी गांव शहर नगर की जब बसाहट या शुरूआत की जाय तो इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह किसी नदी या समुद्र तट से काफ़ी ऊंचाई पर करना चाहिए

Pawan kumar vishwakarma 4 years 8 months ago

वर्षांन्त के मौसम में बाढ़ से बचने के लिए ऊँची भूमि टोरिया ऊँचे स्थानों पर गांव शहर बसाना चाहिये नदी किनारों पर बसाहट की परमिशन नहीँ दी जाने चाहिए टोरियों पर ऊँचे- ऊँचे स्थानों पर पहले के गाँव बसाहट होती थी काबिल योग्य भूमि उपजाऊ जमीन में मकान बनानेकी परमिशन नही दी जावे नदी के पास बने मकानों में व्यक्तियों को न रहने दिया जावे ऊँचे स्थानों पर सर्व सुविधा पक्के आवास योजना बना कर वितरण किये जा सकते है बाढ़ से बचा जा सकता है

Sandeep solanki 4 years 8 months ago

Akash ji bijli girne se bache to Apne ghr ke samne Dhar vale saman rkh de jese datla kuladi.Or jb isa lge ki ghr behne vala he ya tutne vala he to gai bhesh Bel ki rasshi kat de taki vo Apne hisab se Jan bcha le.jb barish ho or andhi tufan chale jb bijli ghr mobile lga kr kehdena chahiye ki yaha falt ho rhi he.barish ke same Jada adhik purane Makan me na rhe or Nadi ke pass

Pratima singh 4 years 8 months ago

बाढ से बचने के लिए वर्षा के पानी को कहीं भी इकट्ठा न होने दें और नारी और नदियों के किनारे सफाई का काम करें

Jay darshan Rawat 4 years 8 months ago

बाढ़ से बचने के लिए शहर के हर नाले और नदी का गहरीकरण किया जाना आवश्यक है।
अगर नदी नाले गहरे होंगे तो जलभराव होगा ही नहीं और सारा पानी बाहर निकल जाएगा।

Jay darshan Rawat 4 years 8 months ago

बिजली से बचने हेतु आप घर के भीतर हों तो बिजली से संचालित उपकरणों से दूर रहें, मोबाइल या तार वाले टेलीफोन का उपयोग नहीं करना चाहिए। खिडकियां व दरवाजे बंद कर दें बरामदे और छत से दूर रहें। इसके अलावा ऐसी वस्तुएं जो बिजली के हैं उनसे भी दूर रहना चाहिए।
चूंकि वृक्ष बिजली को आकर्षित करते हैं। अत बिजली चमकते समय वृक्ष के नीचे न खड़े रहें, ऊंची इमारतों वाले क्षेत्र में आश्रय न लें समूह में खड़े ना हो।

Jay darshan Rawat 4 years 8 months ago

आकाशीय बिजली से बचने हेतु निम्नांकित उपाय करने चाहिए-
वाहन या कठोर परत वाली जगह के नीचे चले जाएं,
बिजली के खंभों और टावरों से दूरी बनाए,
खुले आसमान व पेड़ के नीचे ना खड़े रहे,
अगर खुलें मैदान में फंस जाएं तो चट्टानों या गड्ढों के पास छिप जाएं,अगर बिजली गिरने की आशंका हो तो वहीं पर लेट जाएं,
कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को न छुएं, बरसात के समय छतरी का इस्तेमाल करें जिसमें लकड़ी का हैंडल हो।