You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

आकाशीय बिजली और बाढ़ से बचने के उपायों पर अपने विचार साझा करें

Start Date: 27-07-2021
End Date: 19-09-2021

आकाशीय बिजली और बाढ़ से बचने के उपायों पर अपने विचार साझा ...

See details Hide details

आकाशीय बिजली और बाढ़ से बचने के उपायों पर अपने विचार साझा करें

राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (SDERF), मध्य प्रदेश, भोपाल MP MyGov के सहयोग से सभी नागरिकों से बाढ़ सुरक्षा से बचने के उपाय पर अपने विचार साझा करने के लिए आग्रह करता है। जिससे प्रदेश में आकाशीय बिजली और बाढ़ सुरक्षा से बचने के उपायों को और बेहतर एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

हम जानते हैं प्राकृतिक आपदा जैसे -आकाशीय बिजली और बाढ़ कभी भी घटित हो सकती है और ये आपदाएं कभी-कभी इतनी भयावह और बड़ी होती है कि इसे रोक पाना असंभव हो जाता है। लेकिन ऐसी आपदाओं में छोटे-छोटे एहतियाती उपाय हमें खुद को सुरक्षित रखने में काफी हद तक मदद कर सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर-

✦ जब भी आप घर के अंदर हो तो बिजली से चलने वाले उपकरणों को बंद कर दे।
✦ बिजली की सुचालक वस्तुओं से दूर रहे।
✦ पास के किसी मकान में आश्रय ले।
✦ सफर के दौरान अपने वाहन में रहे और दो पहिया वाहन की सवारी से बचे।
✦ बिजली या टेलीफोन के खम्बों से दूरी बना के रखे।
✦ नदी के किनारों से सुरक्षित दूरी पर रहें।
✦ पुल पर पानी रहने की स्थिति में उसे पार ना करें / अनावश्यक आवागमन से बचें।
✦ ऐसे स्थान जहां पानी का तीव्र बहाव हो वहां पिकनिक मनाने ना जाएं।
✦ ग्रामीण क्षेत्र के निवासी बारिश के समय मवेशी चराने ज्यादा दूर स्थान पर ना जाएं।
✦ ग्रामीण जन अपने घरों में आपातकालीन सामान जैसे- हवा भरे ट्यूब, रस्सियाँ, टार्च, बांस, सीटी इत्यादि अवश्य रखें।

इन दोनों ही स्थिति में घबराएं नहीं, आपातकालीन टोल फ्री न. डायल 100,1079 पर सूचना दें।

राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (SDERF) मध्य प्रदेश, आपदाओं की रोकथाम, आपदा के समय राज्य में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाने के लिए निरंतर अपना कर्तव्य निभा रहा है।

प्राकृतिक आपदा के समय एहतियाती और सुरक्षात्मक उपायों पर लोगों में जागरूकता के लिए राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल, मध्य प्रदेश आपके सुझाव आमंत्रित करता है।

आप हमें बताएं कि-
1. इन दोनों स्थिति में बचाव के सुझाव तथा भारी वर्षा होने की स्थिति में आस पास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की जानकारी MP My Gov के साथ साझा करे

All Comments
Reset
207 Record(s) Found

Jay darshan Rawat 4 years 8 months ago

आकाशीय बिजली से सुरक्षित रहने हेतु यदि आप कार से कही जा रहे है तो अपनी कार में ही बैठे रहे उससे नीचे न उतरे क्योंकि बिजली यदि कार पर भी गिर जाए तो उससे आपको कोई भी नुकसान नही होगा।
क्योंकि उसका आवेश केवल कार के ऊपरी भाग तक ही सीमित रहेगा। कार खोखली होती है इसीलिए आवेश अंदर प्रवेश नहीं करेगा और आप सुरक्षित रहेंगे।

Jay darshan Rawat 4 years 8 months ago

आकाशीय बिजली से बचने के लिए हमें अपने घरों या आस पास बनी बड़ी इमारतों पर तड़ित चालक लगवाने चाहिए।
बारिश के समय कभी भी किसी पेड़ के नीचे न बैठना चाहिए।
तुरंत जाकर किसी मैदान में खड़े हो जाए या किसी घर में ठहर जाए।

SUDARSHAN SOLANKI 4 years 8 months ago

आकाशीय बिजली क्या है.? क्यों बढ़ रही है बिजली के चमकने और गिरने की घटनाएं? इससे कैसे बचाव व सुरक्षा की जा सकती है... पढ़िए इस आलेख में...
https://www.spsmedia.in/global-environment/increase-in-global-temperatur...

MYGOVaryanmalviya 4 years 8 months ago

रेडियो, टोस्टर जैसे किसी बिजली चालित सामान से दूर हो जाएं. बिजली चमकने के अंदेशे के पहले ही इलेक्ट्रानिक उपकरणों को प्लग (Unplug any electronic equipments) से हटा दें. आग की जगहों, रेडियटर्स, स्टोव, किसी भी धातु के उपकरणों, सिंक और फोन का भी इस्तेमाल न करें. खिड़कियों, दरवाजे और बरामदा में भी न जाएं.

Pratima singh 4 years 8 months ago

आकाशीय बिजली से बचने के लिए घर से बाहर न निकलें और यदि कहीं जा रहें हैं तो जब लपक गरज हो रहा हो तो किसी सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाय और बाढ़ से बचाव के लिए वर्षा से पहले पानी के निकासी के द्वारा नदी नालों की सफाई कर के और जब बर्षा हो रही हों तो सतर्क रहना चाहिए कहीं पानी निकासी तो बंद नहीं है देखना चाहिएं जो

Kamleshprajapati 4 years 8 months ago

आकाशीय बिजली से बचने के लिए हमे अपने घरों या आस पास बनी बड़ी इमारतों पर तड़ित चालक लगवाने चाहिए।और बारिश के समय कभी भी किसी पेड़ के नीचे न बैठे ,जाकर किसी मैदान में खड़े हो जाए या किसी घर में ठहर जाए।
यदि आप कार से कही जा रहे है तो अपनी कार में ही बैठे रहे उससे नीचे न उतरे क्योंकि बिजली यदि कार पर भी गिर जाए तो उससे आपको कोई भी नुकसान नही होगा।
क्योंकि उसका आवेश केवल कार के ऊपरी भाग तक ही सीमित रहेगा। कार खोखली होती है इसीलिए आवेश अंदर प्रवेश नहीं करेगा और आप सुरक्षित रहेंगे।
जी धन्यवाद।

vijay richhiya 4 years 8 months ago

AAJ KA YUG BEHTAR HOTE JA RAHA HAI MAGAR KUCH SAMASAYE BADTI JA RHI HAI BARISH KE SAMAY BACHHO KO GHAR PAR RAKHE OR KHUD KI SAWDHANI BHI BARTE. KYUKI BARISH ME ELECTRIC CURRENT KAHI BHI GIR SAKTA HAI.PLEASE DHYAN RAKHE

abhishek yadav 4 years 8 months ago

आज जिस तरह वारिश के मौसम में बिजली गिरने की घटना बड़ती जा रही है उससे मानव जगत को बहुत बुरी तरह प्रभावित किया है इससे बचने का उपाय यही है कि जब भी मौसम खराब हो घर से बाहर न निकले और साथ ही इलैक्टिक सर्किट से दूर रहे जब बारिश और तूफान आ रहा है तो अपने आप को सुरक्षित स्थान पर पहुँच जाये और साथ ही शरीर को दुूबकर बैठ जाये

SUDARSHAN SOLANKI 4 years 8 months ago

https://www.spsmedia.in/global-environment/increase-in-global-temperatur...

आकाशीय बिजली क्या है.? क्यों बढ़ रही है बिजली के चमकने और गिरने की घटनाएं? इससे कैसे बचाव व सुरक्षा की जा सकती है... पढ़िए इस आलेख में...

Rama Nand Pathak 4 years 8 months ago

बजट में पैसा आवंटित कर माननीय प्रधानमंत्री जी से निवेदन करे सब लाइन up कर दीजिए फल करे वर्षो से लोग झेल रहे आप आगे आकर शुरू करे