You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

आकाशीय बिजली और बाढ़ से बचने के उपायों पर अपने विचार साझा करें

Start Date: 27-07-2021
End Date: 19-09-2021

आकाशीय बिजली और बाढ़ से बचने के उपायों पर अपने विचार साझा ...

See details Hide details

आकाशीय बिजली और बाढ़ से बचने के उपायों पर अपने विचार साझा करें

राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (SDERF), मध्य प्रदेश, भोपाल MP MyGov के सहयोग से सभी नागरिकों से बाढ़ सुरक्षा से बचने के उपाय पर अपने विचार साझा करने के लिए आग्रह करता है। जिससे प्रदेश में आकाशीय बिजली और बाढ़ सुरक्षा से बचने के उपायों को और बेहतर एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

हम जानते हैं प्राकृतिक आपदा जैसे -आकाशीय बिजली और बाढ़ कभी भी घटित हो सकती है और ये आपदाएं कभी-कभी इतनी भयावह और बड़ी होती है कि इसे रोक पाना असंभव हो जाता है। लेकिन ऐसी आपदाओं में छोटे-छोटे एहतियाती उपाय हमें खुद को सुरक्षित रखने में काफी हद तक मदद कर सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर-

✦ जब भी आप घर के अंदर हो तो बिजली से चलने वाले उपकरणों को बंद कर दे।
✦ बिजली की सुचालक वस्तुओं से दूर रहे।
✦ पास के किसी मकान में आश्रय ले।
✦ सफर के दौरान अपने वाहन में रहे और दो पहिया वाहन की सवारी से बचे।
✦ बिजली या टेलीफोन के खम्बों से दूरी बना के रखे।
✦ नदी के किनारों से सुरक्षित दूरी पर रहें।
✦ पुल पर पानी रहने की स्थिति में उसे पार ना करें / अनावश्यक आवागमन से बचें।
✦ ऐसे स्थान जहां पानी का तीव्र बहाव हो वहां पिकनिक मनाने ना जाएं।
✦ ग्रामीण क्षेत्र के निवासी बारिश के समय मवेशी चराने ज्यादा दूर स्थान पर ना जाएं।
✦ ग्रामीण जन अपने घरों में आपातकालीन सामान जैसे- हवा भरे ट्यूब, रस्सियाँ, टार्च, बांस, सीटी इत्यादि अवश्य रखें।

इन दोनों ही स्थिति में घबराएं नहीं, आपातकालीन टोल फ्री न. डायल 100,1079 पर सूचना दें।

राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (SDERF) मध्य प्रदेश, आपदाओं की रोकथाम, आपदा के समय राज्य में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाने के लिए निरंतर अपना कर्तव्य निभा रहा है।

प्राकृतिक आपदा के समय एहतियाती और सुरक्षात्मक उपायों पर लोगों में जागरूकता के लिए राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल, मध्य प्रदेश आपके सुझाव आमंत्रित करता है।

आप हमें बताएं कि-
1. इन दोनों स्थिति में बचाव के सुझाव तथा भारी वर्षा होने की स्थिति में आस पास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की जानकारी MP My Gov के साथ साझा करे

All Comments
Reset
207 Record(s) Found

ShivangiMishra 4 years 8 months ago

बाढ़ रोकने के लिए गांवों में तालाब पोखरों का निर्माण करवाना चाहिए
नदियों के किनारे बड़े बड़े मेड़ का टीला बनवाना चाहिए।

ShivangiMishra 4 years 8 months ago

बाढ़ से बचने के लिए नदियों के आस पास का अतिक्रमण हटावाना चाहिए,
नदियों का चोड़ीकरण करवाया जाना चाहिए।

lokesh kumawat 4 years 8 months ago

सरकार आकाशीय बिजली और बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए सदैव प्रयास करती रहती है यह प्राकृतिक आपदाएं है इन्हें रोकना असंभव है लेकिन मानव खुद आकाशीय बिजली और बाढ़ जैसी परिस्थितियों से बच सकता है इसलिए सरकार के दिए गए निर्देशों को माने जिससे इन प्राकृतिक आपदाएं से होने वाले बड़े हादसे से बचा जा सके.www.edutyari.com

ShivangiMishra 4 years 8 months ago

बाढ़ को रोकने के लिए निजी भूमि में अधिक से अधिक जंगल लगाना चाहिए,वह जंगल की कटाई रोकना चाहिए। इन सब से बाढ़ को रोका जा सकता है।

ShivangiMishra 4 years 8 months ago

बिजली चमकने व गरजने से पहले घर में उपयोग करने वाले सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्लक हटा देना चाहिए।

SuryaprakashMishra 4 years 8 months ago

बाढ़ रोकने के लिए अंधाधुन्ध हो रहे वन की कटाई को कड़ाई से रोकने के लिए कानून बनाना चाहिए, ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए योजनाएं बनाना चाहिए

SuryaprakashMishra 4 years 8 months ago

आकाशीय बिजली से बचने के लिए घर के सभी इलेक्ट्रॉनिक प्लक को हटा देना चाहिए, बरसात होने के आभाष हो जाये तो घर से बाहर न जाये, अगर बरसात में बाहर फस गये हैं तो पत्थर व गड्डो के ओट मे सरण ले