You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

आकाशीय बिजली और बाढ़ से बचने के उपायों पर अपने विचार साझा करें

Start Date: 27-07-2021
End Date: 19-09-2021

आकाशीय बिजली और बाढ़ से बचने के उपायों पर अपने विचार साझा ...

See details Hide details

आकाशीय बिजली और बाढ़ से बचने के उपायों पर अपने विचार साझा करें

राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (SDERF), मध्य प्रदेश, भोपाल MP MyGov के सहयोग से सभी नागरिकों से बाढ़ सुरक्षा से बचने के उपाय पर अपने विचार साझा करने के लिए आग्रह करता है। जिससे प्रदेश में आकाशीय बिजली और बाढ़ सुरक्षा से बचने के उपायों को और बेहतर एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

हम जानते हैं प्राकृतिक आपदा जैसे -आकाशीय बिजली और बाढ़ कभी भी घटित हो सकती है और ये आपदाएं कभी-कभी इतनी भयावह और बड़ी होती है कि इसे रोक पाना असंभव हो जाता है। लेकिन ऐसी आपदाओं में छोटे-छोटे एहतियाती उपाय हमें खुद को सुरक्षित रखने में काफी हद तक मदद कर सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर-

✦ जब भी आप घर के अंदर हो तो बिजली से चलने वाले उपकरणों को बंद कर दे।
✦ बिजली की सुचालक वस्तुओं से दूर रहे।
✦ पास के किसी मकान में आश्रय ले।
✦ सफर के दौरान अपने वाहन में रहे और दो पहिया वाहन की सवारी से बचे।
✦ बिजली या टेलीफोन के खम्बों से दूरी बना के रखे।
✦ नदी के किनारों से सुरक्षित दूरी पर रहें।
✦ पुल पर पानी रहने की स्थिति में उसे पार ना करें / अनावश्यक आवागमन से बचें।
✦ ऐसे स्थान जहां पानी का तीव्र बहाव हो वहां पिकनिक मनाने ना जाएं।
✦ ग्रामीण क्षेत्र के निवासी बारिश के समय मवेशी चराने ज्यादा दूर स्थान पर ना जाएं।
✦ ग्रामीण जन अपने घरों में आपातकालीन सामान जैसे- हवा भरे ट्यूब, रस्सियाँ, टार्च, बांस, सीटी इत्यादि अवश्य रखें।

इन दोनों ही स्थिति में घबराएं नहीं, आपातकालीन टोल फ्री न. डायल 100,1079 पर सूचना दें।

राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (SDERF) मध्य प्रदेश, आपदाओं की रोकथाम, आपदा के समय राज्य में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाने के लिए निरंतर अपना कर्तव्य निभा रहा है।

प्राकृतिक आपदा के समय एहतियाती और सुरक्षात्मक उपायों पर लोगों में जागरूकता के लिए राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल, मध्य प्रदेश आपके सुझाव आमंत्रित करता है।

आप हमें बताएं कि-
1. इन दोनों स्थिति में बचाव के सुझाव तथा भारी वर्षा होने की स्थिति में आस पास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की जानकारी MP My Gov के साथ साझा करे

All Comments
Reset
207 Record(s) Found

MAHENDRA KUMAR JHA 4 years 8 months ago

बरसात के दिनों में बहुत बारिश होती है और लोगो को बारिश में नहाने का मजा ही कुछ और है अगर नहाते समय बिजली तड़क ने लगी तो पेड़ो के नीचे नही बैठना चाहिए और न ही बड़े भवनों में बैठना चाहिए

Rahul 4 years 8 months ago

आसमान में गरज चमक हो तो पेड़ो और झाड़ियों से दूर हो जाए,जीव जंतुओं से दूर चले जाए।समय रहते निचली बस्तियों से ऊंचे स्थान पर सुरक्षित जगह पर चले जाए।प्रकृति से छेड़छाड़ न करें,वृक्ष लगाए।

SuryaprakashMishra 4 years 8 months ago

बाढ़ रोकने के लिए नदियों को गहरा करना करना चाहिए, गाँव गाँव में तालाब, पोखरो का निर्माण होना चाहिए

SuryaprakashMishra 4 years 8 months ago

आकाशीय बिजली से बचने के लिए पीपल, बरगद, व महुआ के नीचे नही छिपना चाहिए, क्योंकि बिजली गिरने का खतरा इन्ही पेड़ों के आस पास रहता है

Ramvilas Borile 4 years 8 months ago

आकाशीय बिजली से बचने के लिए हमें अपने घरों में तड़ित चालक को क्यों करना चाहिए जिससे कि जनधन होने से बचा जा सके और बाहरी क्षेत्रों में हमें ज्यादा ऊंचाई वाले टावरों हम वो और पेड़ों से दूर रहना चाहिए इससे अकाशी बिजली गिरने की संभावना ज्यादा बनी रहती है बाढ़ से बचने के लिए हमें नदियों से उत्खनन कम कर देना चाहिए और ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिए तथा निचले इलाकों की बस्तियों को विस्थापित करना चाहिए ज्यादा से ज्यादा वर्षा जल को संग्रहित कर भूमिगत जल में स्थापित करना चाहिए जिससे बाढ़ की समस्या ना हो

ShivangiMishra 4 years 8 months ago

हिन्दू धर्म में मान्यता है कि दूध वाले पेड़ो के पास नहीं रहना चाहिए।
जैसे पीपल ,बरगद, महुआ इत्यादि इसमें बिजली गिरने की ज्यादा संभावना होती है।

ShivangiMishra 4 years 8 months ago

आकाशीय बिजली से बचने के लिए लकड़ी वाले छातो का उपयोग करना चाहिए।
बादल गरजते समय ट्रांसफर के पास नहीं रहना चाहिए।