You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

अधिकारियों और सेवा केन्द्र संचालकों से सुझावों का आमंत्रण

Start Date: 11-12-2017
End Date: 01-02-2018

प्रदेश में लोक सेवा गारंटी कानून 2010 के लागू होने के बाद नागरिकों में ...

See details Hide details

प्रदेश में लोक सेवा गारंटी कानून 2010 के लागू होने के बाद नागरिकों में शासन से जुड़े कार्यों और गतिविधियों में विश्वसनीयता के वातावरण का निर्माण हुआ है। इससे नागरिकों को सेवा प्राप्त करना आसान होने के साथ ही सम्पूर्ण व्यवस्था पारदर्शी भी हुई है। इसी कड़ी में जल्द ही कई प्रमुख सेवाएं समाधान एक दिवस के अंतर्गत आवेदन के दिन ही प्रदान की जा सकेंगी।

32 सेवाएं नागरिक घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से आवेदन करके प्राप्त कर सकते हैं। इसी के साथ ऑनलाइन आवेदन के लिए सेवाओं का दायरा भी निरंतर बढाया जा रहा है। (लिंक)

इस सफलता में विभागों के पदाभिहित अधिकारियों, लोक सेवा केन्द्रों व एम. पी. ऑनलाइन केन्द्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। म.प्र.शासन लोक सेवाओं की पहुँच समाज के हर वर्ग तक बनाने के लिए संकल्पित है।

राज्य लोक सेवा अभिकरण, इन सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए लोक सेवा केन्द्रों. एम.पी.ऑनलाइन केन्द्रों और विभाग के पदाभिहित अधिकारियों से सुझाव / विचार आमंत्रित करता है। आप सभी के अनुभव और सुझाव इस मिशन में सहयोगी होंगे। नीचे कमेन्ट बॉक्स में अपने सुझाव देकर इस मिशन में अपना योगदान अवश्य दें।

All Comments
Reset
110 Record(s) Found
4380

Hemant Chopra 7 years 5 months ago

एमपी ऑनलाइन, लोक सेवा प्रदाय करने वाले कॉमन सर्विस सेंटरों को जीपीएस सिस्टम से जोड़ा जाए ताकि सभी अपनी निर्धारित लोकेशन पर काम करने हेतु बाध्य होगें व दूरदराज के लोगों को लोक सेवा के लिए बड़े कस्बों तक न भटकना पड़ेगा।

4380

Hemant Chopra 7 years 5 months ago

सरकार ने लोक सेवा प्रदाय केन्द्रों का विस्तार कर प्रशंसनीय कार्य किया है।पर अधिकांश कियोस्क संचालक को ये सेवाएं नागरिकों को किस तरह प्रदान करना है,उससे अनभिज्ञ हैं।
इनकी ब्लॉक स्तर पर प्रभावी प्रशिक्षण व संभाग और राज्य स्तर पर हेल्पडेस्क होना चाहिये।
प्रशिक्षकों व हेल्पडेस्क की जवाबदेही भी तय हो,क्योंकि प्रशिक्षण के नाम पर अधिकतर मात्र रस्मअदायगी ही होती हैं।

4380

Hemant Chopra 7 years 5 months ago

एमपीऑनलाइन,लोक सेवा केंद्र,कॉमन सर्विस सेंटर पर किसानों को उनकी भूमि का वार्षिक लगान जमा करने की सुविधा दी जाना चाहिए।

4380

Hemant Chopra 7 years 5 months ago

झाबुआ जिले में अधिकांश, विभिन्न एमपीऑनलाइन के कियोस्क औऱ वीएलई (कॉमन सर्विस सेंटर)शासन द्वारा निर्धारित स्थान की बजाए अन्यत्र चल रहे हैं,जिससे दूरदराज के लोगों को बैंकिग सेवा व शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर नहीं मिल रहा है।
सभी कियोस्क व कॉमन सर्विस सेंटर सरकार द्वारा निर्धारित लोकेशन पर चले।ऐसी कार्यवाही करने की कृपा करें।

कई कियोस्क वाले कनेक्टिविटी का बहाना बनाते हैं, जबकि जिले का ऐसा एक भी क्षेत्र नहीं है, जहाँ किसी न किसी कंपनी का नेट न चलता हो

420

RAKESH TIKARIHA 7 years 5 months ago

अपनी बातें रखना चाहते हैं, परेशानियां साझा करना चाहते हैं, मगर सही कान्टैक्ट नहीं, आैर ना ढंग से कोई बताने वाला नहीं,....जय हिंद, जय भारत, जय डिजिटल इंडिया

220

jitendra pal 7 years 5 months ago

महोदय जी --- राजस्व से सम्बंधित --
तहसील मे सबसे ज्यादा किसान अगर परेशान हे ! तो राजस्व...मे खसरा बी/खतोनी से इसमे किसान को बहुत टाईम लगता हे अगर आप तहसील का डाटा Lsk पोर्टल पर Digitalies..करा दे तो तत्काल समाधान एक बहुत अच्छी पहल हे तत्काल समाधान की Process..अच्छी होगी और इससे किसान को दिक्कत नही होगी !जिससे नकल समाधान तत्काल के तहत एक दिन मे ही दी जा सकती हे !

340

ARMAAN_24 7 years 5 months ago

Jaisa ki aapke niyam anusar 1 VILLAGE me 1 id honi chahiye par hamare VILLAGE me kareeb 6 se 7 id chal rahi hai ho sake to us par kaaryawahi ki jaye. Aur commision ko thoda badhaya jaye qki commision kam hota ja raha hai aur mahgayi badh rahi

320

Anil_984 7 years 5 months ago

mp online me sabse pahle to jo upadate karna hai wo hai server jo ki last date par chalta hi nahi iske bad bari hai commission ki jo ki samay ke sath badna chahiye par badna to sahi kam ho raha hai. ek update aur hona chahiye ki koi bhi from ki last date ke bad let fee par ek din ki date dena chahiye jisse ki server ki problam bhi rahi to student from bhar sake.mponline par sabhi from ya bill payment ka mod mponline se hi hona chahiye bahar se nhi hona chahiye .....

10120

MOHD HARUN KHAN 7 years 5 months ago

एमपी ऑनलाईन कियोस्क मध्य प्रदेश के हर क्षेत्र में मौजूद है और शासन की समस्त सेवाए नागरिको तक अशानी से पहुंचा रहे है किन्तु फिर भी कियोस्क और लोकसेवा केंद्र के बीच कियोस्क के साथ मत भेद किया जा रहा है जो सेवाए लोकसेवा केंद्र में दी जा रही है वो समस्त सेवाए एमपी ऑनलाईन कीओस्क पर भी उपलब्ध होनी चाहिए और कियोस्क तथा लोकसेवा केंद्र द्वारा जो सेवाए दी जा रही है उनमे कोई मतभेद नही किया जाये एक ही समय में दोनों की सेवाओं का निराकरण किया जाना चाहिए ताकि नागरिको को समस्त सेवाए अशानी से साथ उपलब्ध हो

780

Pradeep Mishra 7 years 5 months ago

महोदय जी,
एम पी ऑनलाइन द्वारा एक आई कीओस्क डी केवल २ सिस्टम में लॉग इन कर सकते है जिससे जो कीओस्क संचालक ज्यादा सिस्टम पर सर्विसेज दे रहे है उन्हें तकलीफ होगी, एम पी ऑनलाइन द्वारा पोर्टलचार्ज पर खुद का शेयर बहुत ज्यादा लिया जा रहा है। ओर सभी किओस्क संचालक इस बात से नाखुश है। अतः निवेदन है की एम पी ऑनलाइन के पोर्टल चार्ज पर एम पी ऑनलाइन का शेयर पुनः निर्धारित किया जावे।