You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

अधिकारियों और सेवा केन्द्र संचालकों से सुझावों का आमंत्रण

Start Date: 11-12-2017
End Date: 01-02-2018

प्रदेश में लोक सेवा गारंटी कानून 2010 के लागू होने के बाद नागरिकों में ...

See details Hide details

प्रदेश में लोक सेवा गारंटी कानून 2010 के लागू होने के बाद नागरिकों में शासन से जुड़े कार्यों और गतिविधियों में विश्वसनीयता के वातावरण का निर्माण हुआ है। इससे नागरिकों को सेवा प्राप्त करना आसान होने के साथ ही सम्पूर्ण व्यवस्था पारदर्शी भी हुई है। इसी कड़ी में जल्द ही कई प्रमुख सेवाएं समाधान एक दिवस के अंतर्गत आवेदन के दिन ही प्रदान की जा सकेंगी।

32 सेवाएं नागरिक घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से आवेदन करके प्राप्त कर सकते हैं। इसी के साथ ऑनलाइन आवेदन के लिए सेवाओं का दायरा भी निरंतर बढाया जा रहा है। (लिंक)

इस सफलता में विभागों के पदाभिहित अधिकारियों, लोक सेवा केन्द्रों व एम. पी. ऑनलाइन केन्द्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। म.प्र.शासन लोक सेवाओं की पहुँच समाज के हर वर्ग तक बनाने के लिए संकल्पित है।

राज्य लोक सेवा अभिकरण, इन सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए लोक सेवा केन्द्रों. एम.पी.ऑनलाइन केन्द्रों और विभाग के पदाभिहित अधिकारियों से सुझाव / विचार आमंत्रित करता है। आप सभी के अनुभव और सुझाव इस मिशन में सहयोगी होंगे। नीचे कमेन्ट बॉक्स में अपने सुझाव देकर इस मिशन में अपना योगदान अवश्य दें।

All Comments
Reset
110 Record(s) Found
360

AJAY KUMAR GUPTA 7 years 5 months ago

जो लोग अच्छा काम कर रहे हैं उन्हें पुरस्कृत और प्रचारित किया जाये ताकि और लोग भी प्रोत्साहित हो सकें, लापरवाही करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाये, पूरे प्रदेश के किओस्कों और लोक सेवा केन्द्रों में एकरूपता लायी जाये ताकि उनका स्तर सुधरे और संचालकों के भी जीवन स्तर में भी सुधार आ सके

360

AJAY KUMAR GUPTA 7 years 5 months ago

शाशन की सभी योजनाओं के लिए एक ही पोर्टल होना चाहिए जो की नहीं है, अलग अलग काम के लिए अलग अलग पोर्टल पर लॉग इन करना होता है जो की काफी मुस्किल वाला काम है, अन्य प्रदेशों की सेवाओं को भी एक निश्चित शुल्क ले कर एक ही पोर्टल पर प्रदान किया जा सकता है, सभी सरकारी सेवाओं को नियमित रूप से मोनिटरिंग कर के लगातार अपडेट करते रहना होगा तभी सुखद परिणाम प्राप्त होंगे, एक टोल फ्री नंबर कीओस्क के लिए जारी किया जाये

360

AJAY KUMAR GUPTA 7 years 5 months ago

महोदय, 11 वर्षों से MPONLINE कीओस्क का सञ्चालन कर रहा हूँ, MPONLINE ने सेवाओं का विस्तार तो किया है पर सुविधाओं का नहीं. अक्सर लास्ट डेट पर कीओस्क का सर्वर डाउन हो जाता है मेहनत के हिसाब से कमीसन भी काफी कम है, कीओस्क और MPONLINE में 90 और 10 का अनुपात होना चाहिए जो की नहीं है. सिटिज़न लॉग इन और नेट बैंकिंग पेमेंट बंद होना चाहिए कीओस्क हैं तो इनकी क्या आवश्यकता है, कई क्षेत्रों में किओस्कों की संख्या बहुताधिक है जो की सीमित होना चाहिए किओस्कों को अर्धसरकारी कर्मचारियों की मान्यता मिलना चाहिए

340

Om Kare 7 years 5 months ago

SAVINDA KE FORM ANNE PAR 2 COMPUTER PAR KISI KA BHI KAM NAHI HO SAKTA. APKO BHI PATA HAI ACHE SERVICE DENE WALE KE YAHA AAJ BHI BHID RAHTI HAI. MAJBURAN UNHE PASS JANA PADENGA JO ACHI SERVICE NAHI DETE. HAMARI ID 2 PC SE JYADA ME CHALU HONE PAR 24 GHANTE KE LIYE BAND HONE PAR HAMARE SARE GRAHAK WAPAS CHALE JAYENGE. NUKSAN HAMARA OUR GRAHAK DONO KA HUA. AANYA JAGAH KI ID SANCHALIT HONE WALE KO BLACK KARNA CHAIYE NA KI 2 PC OPEN HONE WALE PAR JO SAHI JAGAH PAR HAI.

5160

HEMANT WARKADE 7 years 5 months ago

लोक सेवा कर्मचारियों को कम वेतन पर कार्य कराया जाना . केंद्र पर मूलभूत सुवधाओं का आभाव .

340

Om Kare 7 years 5 months ago

SIR MPONLINE KE NEW ROLES BOOK ME KISI KA BHI FAYADA NAHI DIKH RAHA HAI. BALKI DUKANDAR OUR CASTMER DONO KA HI NUKSAN HAI. LAST DATE ME ID BLOCK HO JANE PAR DUKAN DAR SE GRAHAK WAPAS HO JAYEGA OUR GRAMIN ME RAHANE WALA CASTMER USKO SAHAR KE TARAF JANE PAR BUS YA TRAIN KA CHARGE LAGEGA. ISSES ACHHA TO ANYA PATE PAR CHAL RAHE KIOSK ID KO BLOCK KARO JISSE CASTER BEVKUF NA BANE WO AAJ KHOLTE OUR KAL NAHI. DACUMENT LE LETE HAI. CASTMER PARESAN HOTE HAI.

5160

HEMANT WARKADE 7 years 5 months ago

Dear Sir. मेरा नाम हेमन्त कुमार वरकडे है मै लोक सेवा केंद्र मै प्रबंधक के पद पर हूँ मुझे लोक सेवा केंद्र मै कार्य करते हुए 4 वर्षों का समय हो चुका है यह मेरा 5वा वर्ष है . विगत 4वर्षो के कार्यकाल में मैंने और मेरे सहकर्मियों ने यह पाया की बहुत सी सेवाओं को लोक सेवा मै जोड़ा तो जा रहा है किन्तु उसका प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हो हो प रहा है. कारण यह है कि:-1. ब्लाक/ग्रामीण/शहरी स्तर पर प्रचार प्रसार का आभाव .2. 4 जी के समय मै भी लोक सेवा केन्द्रों पर तेज गति इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या.

220

VIMAL VIVEK TIWARI 7 years 5 months ago

महाेदय जी मैं कटनी िजला से हूं। कटनी कलेक्टर महाेदय ने जाे माेबाइल एप अपने िजले में लांच कर एक अनूठा पयास िकया है वह सराहनीय है िजससे कमर्चािरयाें के लेटलतीफी पर बहुत हद तक लगाम लग चुकी है। यह िसलिसला कटनी िजला में जारी रहे। मैं उम्मीद करता हूं िक सरकार पूरे पदेश्ा में इसी तरह लागू करे ताे क्या कहना।

220

jhankeshwar kant kolhey 7 years 5 months ago

महोदय जी
mponline से लोकसेवा के फॉर्म sabmit करने पर प्रदान किए गए समय सीमा के last time पर dispose किए जाते हैं जबकि लोकसेवा केंद्र पर जाने पर उसी दिन या समय सीमा से पहले dispose कर दिये जाते है जिससे लोगो का विश्वास mponline से ज्यादा लोकसेवा केंद्र पर है और आज भी इतने mponline होने के बाद भी लोग लोकसेवा केंद्र पर ही जाते हैं our unka kam turant hota hai tab ve hamare pass kyo aaye