You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Migratory Birds Online Photography Contest

Start Date: 23-11-2021
End Date: 10-03-2022

प्रवासी पक्षी ऑनलाईन फोटोग्राफी प्रतियोगिता-2021

...

See details Hide details
Migratory Birds Online Photography Contest
समाप्त हो चुके


प्रवासी पक्षी ऑनलाईन फोटोग्राफी प्रतियोगिता-2021

मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड, भोपाल द्वारा प्रवासी पक्षियों की फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश में प्रतिवर्ष विभिन्न प्रजातियों के खूबसूरत प्रवासी पक्षियों का आगमन शीतऋतु (सितंबर-अक्टूबर) एवं ग्रीष्मऋतु (मार्च-अप्रैल) के मौसम में होता है। प्रवासी पक्षी हजारों किलोमीटर की उड़ान यात्रा भरकर हमारे प्रदेश में पहुंचते हैं। प्रवासी पक्षियों की उपस्थिति स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र का एक सकारात्मक सूचक है।

प्रवासी पक्षियों का मुख्यः आवास जलाशय, जंगल, वन्यप्राणी/पक्षी अभ्यारण्य, टाईगर रिजर्व, नेशनल पार्क, घास के मैदान, दल—दली आर्द्रभूमि (वेटलैंड), बैकवाटर, जलीय संरचनाएं एवं हमारे आस-पास के उद्यान होते हैं।

प्रतियोगिता का उद्देश्य:

प्रवासी पक्षियों की एक झलक पाना हर पक्षी प्रेमी का सपना होता है। प्रवासी पक्षियों को अपनी स्मृति में संजोए रखने का सबसे अच्छा माध्यम है फोटोग्राफी। इसी क्रम में मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड द्वारा mp.mygov.in पोर्टल के माध्यम से प्रवासी पक्षियों की फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य निम्नानुसार है-
1. प्रदेश में प्रवासी पक्षियों का जिलेवार दस्तावेजीकरण करना।
2. प्रवासी पक्षी दर्शन को बढ़ावा देना।
3. प्रदेश में प्रवासी पक्षियों के आवास स्थल को सुरक्षित रखना।
4. पक्षियों के प्रवास व उनके संरक्षण के प्रति आमजन में रूचि उत्पन्न करना है।

प्रतियोगिता के मापदण्डः

1. प्रदेश के समस्त जिलों में प्रवासी पक्षियों के आवास पर फोटोग्राफी कर सकते हैं। प्रवासी पक्षी की फोटो मध्यप्रदेश राज्य की सीमा क्षेत्र की ही होना चाहिए।
2. इस प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करना पूर्णतः स्वैच्छिक एवं निःशुल्क है। भारत के किसी भी राज्य का 12 वर्ष या अधिक आयु का प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग ले सकता है।
3.ऑनलाईन प्रविष्टियों की अंतिम तिथि दिनांक 10.03.2022 को शाम 4.00 बजे तक है। समय सीमा समाप्त होने के पश्चात प्राप्त प्रविष्टियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
4. प्रत्येक फोटोग्राफ High Resolution में केवल JPG/JPEG/PNG फार्मेट में नीचे comment box में attach करें।

पुरस्कार-
1. प्राप्त प्रविष्ठियों में से 20 प्रतिशत (अधिकतम 200) श्रेष्ठ फोटो का चयन किया जाएगा। प्रत्येक चयनित फोटो को पुरस्कार राशि रु.1000/- प्रदान की जाएगी।
2. एक प्रजाति वर्ग के लिये अधिकतम 2 फोटो को ही पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
3. एक प्रजाति के लिये एक प्रतिभागी को एक ही पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
4. पूर्व में किसी अन्य कार्यक्रम/संस्था द्वारा पुरस्कृत फोटो प्रविष्टियों को बोर्ड पुरस्कार प्रदान नहीं किया जाएगा।
5. प्रतिभागी अपना नाम, पता, ईमेल एवं व्हॉटसप मोबाइल नंबर, अपने परिचय पत्र के फोटो के साथ यथा स्थान सही तरीके से अपलोड करना सुनिश्चित करें।

अधिक जानकारी के लिए मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड, भोपाल के दूरभाष क्रमांक 0755-2554549 एवं ई-मेल mpsbb@mp.gov.in के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।
प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए यहां click करें।

All Comments
Total Submissions ( 152) Approved Submissions (59) Submissions Under Review (93) Submission Closed.
Reset
59 Record(s) Found
1150

Rahul Dhurve 3 years 3 months ago

Asian green bee-eater

We have also seen them near cattle, who disturb insects as they walk, which makes it very easy for these birds to catch them in flight.

File: 
18650

RamlakhanSinghSikarwar 3 years 3 months ago

साइबेरियन सारस – सारस की यह प्रजाति प्रवास के दौरान हर वर्ष साइबेरिया के जंगलो से भारत आते है। यह दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला पक्षी है। साइबेरियन सारस का रंग सफेद होता है। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में साइबेरियन सारस प्रतिवर्ष आते है। विगत कुछ वर्षों में इनके आने में कमी हुई है। 50 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से यह पक्षी करीब 500 किलोमीटर की यात्रा करता है। सर्दियों के मौसम में साइबेरियाई सारस भारत आते है।

File: 
581610

BESARI RAM 3 years 3 months ago

हिमाचल प्रदेश के सॉन्ग दिल में पहुंचे 10 लाख से ऊपर प्रवासी पक्षी यह एक ऐसी झील है जहां पर हर साल प्रवासी पक्षी जनवरी माह के अंत में आना शुरू हो जाते हैं और लगभग अप्रैल मई महीने तक यहां पर अपना प्रभाव रखते हैं उन्हीं में से कॉमन पाए जाने वाले बार हेड bar headed geej commaon pochard , commantil etc. इन्हीं प्रवासी परिंदों में से कुछ एक फोटोग्राफ में शेयर करना चाहता हूं मैं एक वन विभाग में कार्यरत वन प्रशिक्षण संस्थान में कार्य कर रहा हूं

File: 
1050

Mahendra Singh Lodhi 3 years 3 months ago

Eurasian spoonbill

Scientific name: Platalea leucorodia

Conservation status: Least Concern Encyclopedia of Life

Family: Threskiornithidae

Phylum: Chordata

Mass: 1.9 kg Encyclopedia of Life

Higher classification: Spoonbills

Kingdom: Animalia

File: 
1050

Mahendra Singh Lodhi 3 years 3 months ago

Eurasian spoonbill

Scientific name: Platalea leucorodia

Conservation status: Least Concern Encyclopedia of Life

Family: Threskiornithidae

Phylum: Chordata

Mass: 1.9 kg Encyclopedia of Life

Higher classification: Spoonbills

Kingdom: Animalia

File: