You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Logo Design Contest for District Archaeology Tourism and Culture Council Bhopal

Start Date: 21-05-2026
End Date: 06-06-2026

जिला पुरातत्त्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (DATCC),भोपाल के लिए लोगो ...

See details Hide details
अंतिम तिथि-Jun 06,2026 12:14 PM IST (GMT +5.30 Hrs)

जिला पुरातत्त्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (DATCC),भोपाल के लिए लोगो डिज़ाइन करें, जीतें आकर्षक पुरस्कार

जिला पुरातत्त्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (DATCC), भोपाल द्वारा भोपाल जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों, झीलों की नगरी एवं पर्यटन पहचान को नई दृश्य पहचान देने हेतु “लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता – 2026” आयोजित की जा रही है।

यदि आप डिज़ाइन, कला और रचनात्मकता के माध्यम से भोपाल की पहचान को दुनिया के सामने प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो यह प्रतियोगिता आपके लिए एक सुनहरा अवसर है।

भोपाल की ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विविधता, पर्यटन स्थलों और आधुनिकता व परंपरा के संगम को दर्शाने वाला आकर्षक एवं मौलिक लोगो बनाइए और पुरस्कार जीतिए।

प्रतियोगिता की थीम

भोपाल की सांस्कृतिक पहचान
ऐतिहासिक धरोहर एवं स्मारक
झीलों का शहर
पर्यटन एवं विरासत
परंपरा और आधुनिकता का संगम

पुरस्कार: विजेता को ₹-11000/- पुरस्कार मिलेगा

प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें निम्‍नानुसार हैं:

1. लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में किसी भी उम्र का प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि प्रस्‍तुत कर सकता है।
2. एक प्रतिभागी द्वारा केवल एक प्रविष्टि ही स्‍वीकार की जाऐगी।
3. लोगो डिजाईन पूर्ण रूप से जिला भोपाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों एवं पर्यटन पहचान के उद्देश्‍यों के अनुकूल होना चाहिये।
4. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी यह सुनिश्चित करें कि ,किसी भी तरह के कॉपी राईट उल्‍लंघन की जिम्‍मेदारी संबंधित प्रतिभागी की होगी।
5. प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियॉं https://mp.mygov.in पर प्रेषित कर सकेंगे।
6. प्रतिभागी को अपना लोगो जेपीईजी पीएनजी फार्मेट में हाई रिजॉल्‍यूशन (600 डीपीआई) में प्रस्‍तुत करना होगा।
7. लोगो को रंगीन प्रारूप में डिजाईन किया जाना चाहिए।
8. लोगो का आकार या तो पोर्ट्रेट या लैंडस्‍केप मोड में न्‍यूनतम 5 सेमी X 5 सेमी अधिकतम 10 सेमी X 10 सेमी तक हो सकता है।
9. लोगो वेबसाईट,सोशल मीडिया जैसे ट्विटर, फेसबुक, प्रेस विज्ञप्ति और प्रिंट करने योग्‍य जैसे स्‍टेशनरी, साईनेज, लेबल आदि पत्रिकाओं, विज्ञापनों, होर्डिंग्स, स्‍टैंडी, ब्रोशर, लीफलेट, पर्चे, स्‍मृति चिन्‍ह, अन्‍य प्रचार सामग्री पर उपयोग करने योग्‍य होना चाहिये।
10. लोगों पर वाटर मार्क नहीं होना चाहिये।
11. प्रतिभागी को अपने नाम ई.मेल एड्रेस और अपना फोन नंबर अनिवार्य रूप से प्रस्‍तुत करना होगा।
12. अंतिम तिथि तक प्राप्‍त सभी प्रविष्टियों में से तीन सर्वश्रेष्‍ठ लोगो डिजाईन का चयन ,चयन समिति द्वारा किया जाऐगा।
14. चयनित प्रतिभागियों को अपना डिज़ाइन एडिटेबल (ओपन फाइल) फॉर्मेट में देना होगा। चयनित लोगो के सभी अधिकार DATCC के पास सुरक्षित रहेंगे।
15. चयनित प्रविष्टि के सर्वाधिकार जिला पुरातत्त्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (DATCC), भोपाल की संपत्ति होगी एवं इसमें किसी भी प्रकार के बदलाव का अधिकार सुरक्षित होगा।
16. प्रतियोगिता के संबंध में जिला प्रशासन भोपाल का निर्णय अंतिम व सर्वमान्‍य होगा।

All Comments
Total Submissions ( 20) Approved Submissions (0) Submissions Under Review (20)