- Competitions on COVID-19 Appropriate Behaviour
- Creative Corner
- Creative Quarantine
- Department of Culture
- Department of Farmers welfare and Agriculture Development
- Department of Mines and Minerals
- Department of School Education - Madhya Pradesh
- Dil Se CM Radio Program
- Lok Seva Department
- Madhya Pradesh Tourism Department
- Smart City Bhopal
- आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण
- कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग
- तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग
- देखो अपना देश
- नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग
- नया मध्यप्रदेश
- मध्य प्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड
- मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
- मध्यप्रदेश वन विभाग की वन्यजीव शाखा
- मध्यप्रदेश सरकार का सफल 1 वर्ष
- माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश
- लोक स्वास्थ्य विभाग, मध्य प्रदेश
- संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग
- सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण विभाग
- स्तनपान शिशु के जीवन का आधार
‘’हमारे दैनिक जीवन में योग का योगदान’’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता
आप हर समय इतने फिट और एक नई ऊर्जा से भरे हुए कैसे दिखाई देते हैं...! क्या ...

आप हर समय इतने फिट और एक नई ऊर्जा से भरे हुए कैसे दिखाई देते हैं...! क्या योग आपका भी फिटनेस मंत्र और स्वस्थ जीवन का आधार है...!!
तो फिर यह समय है कि आप केवल योग को आसन तक ही सीमित न रखें; बल्कि यह भी जरूर बताएं कि योग आपको स्वस्थ जीवन जीने और हमेशा सक्रिय रहने में कैसे मदद करता है?
योग व्यायाम का एक ऐसा रूप है जिसको भारत के प्राचीन ऋषियों ने हमें विरासत में सौंपा है और आज यह विश्व भर में व्यापक रूप से प्रचलित हो चुका है। आगामी 21 जून को चौथे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018 के अवसर पर आयुष विभाग, मध्य प्रदेश शासन "हमारे दैनिक जीवन में योग का योगदान" विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है।
याद रखें; निबंध योग के दैनिक लाभों को रेखांकित करता हो एवं साथ ही इसमें यह सुझाव भी होना चाहिए कि हम अपने दैनिक जीवन में योग को कैसे सम्मिलित कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की...चलिए निबंध के प्रसंग को ध्यान में रखते हुए अपने विचारों को एक आकर्षक, सूचनात्मक, रोचक और रचनात्मक तरीके से लिखकर इस फिटनेस-मंत्र का जश्न मनाएं।
राज्य स्तर प्रोत्साहन राशि:
विजेता के लिए: रुपये 5100/-
दूसरा पुरस्कार रनर-अप के लिए: रुपये 3100/-
तृतीय पुरस्कार: रुपये 2100/-
जिला स्तर प्रोत्साहन राशि:
विजेता के लिए: रुपये 1500/-
दूसरा पुरस्कार रनर-अप के लिए: रुपये 1000/-
तृतीय पुरस्कार: रुपये 500/-
प्रतियोगिता की शर्तें-
• प्रदेश का कोई भी नागरिक इस प्रतियोगिता में सहभागिता कर सकता है।
• प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के लिए है।
• प्रति नागरिक केवल एक ही प्रविष्टि स्वीकार की जाएगी।
• कृपया अपनी प्रविष्टि MSWORD/PDF या JPEG फॉर्मेट में अपलोड करें।
• प्रतिभागी के लिये शब्द सीमा 500 से 800
• निबंध में व्यक्त किए गए 'विचारों की गुणवत्ता' के आधार पर निबंध को परखा जाएगा।
• निबंध हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में स्वीकार्य होंगे।
• यदि निबंध सामग्री कहीं से नक़ल की गई है तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
• प्रतिभागी यह सुनिश्चित करें कि उनके नाम, पता, ई-मेल, डाक पता, फोन नंबर जैसे विवरण शामिल हैं, अपूर्ण प्रोफाइल के साथ प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
• आयुष विभाग प्रविष्टियों की गुणवत्ता के आधार पर राज्य व जिला स्तर पर 3 सर्वश्रेष्ठ निबंध को सूचीबद्ध करेगा।
• पुरस्कार राशि RTGS/NEFT के माध्यम से स्थानांतरित की जाएगी।
• श्रेष्ठ प्रविष्टि का चयन आयुष विभाग के निर्णायक मंडल द्वारा किया जायेगा और उनका निर्णय ही अंतिम होगा।
• चयनित प्रविष्टि के सर्वाधिकार आयुष विभाग की संपत्ति होगी एवं इसमें किसी भी प्रकार के बदलाव का अधिकार सुरक्षित होगा।
• आयुष विभाग के कर्मचारी/अधिकारी एवं उनके परिवार के सदस्य और रिश्तेदार प्रतियोगिता में भाग लेने के योग्य नहीं होंगे।
• किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में अंतिम निर्णय आयुक्त/संचालक, आयुष विभाग का मान्य होगा।
• प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी यह सुनिश्चित करें किः-
1. उन्होंने प्रवेश की सभी शर्तो का अनुपालन किया है।
2. उनकीं प्रविष्टियां मूल है।
3. उनकी प्रविष्टियां किसी भी तीसरे पक्ष की बौद्धिक सम्पदा अधिकारों का उल्लंघन नहीं करती हैं।









anil dasondhi 8 years 4 days ago
anil dasondhi
Deepesh Kumar pandey 8 years 5 days ago
(1) योगासनों का सबसे बड़ा गुण यह हैं कि वे सहज साध्य और सर्वसुलभ हैं। योगासन ऐसी व्यायाम पद्धति है जिसमें न तो कुछ विशेष व्यय होता है और न इतनी साधन-सामग्री की आवश्यकता होती है।
(2) योगासन अमीर-गरीब, बूढ़े-जवान, सबल-निर्बल सभी स्त्री-पुरुष कर सकते हैं।
(3) आसनों में जहां मांसपेशियों को तानने, सिकोड़ने और ऐंठने वाली क्रियायें करनी पड़ती हैं, वहीं दूसरी ओर साथ-साथ तनाव-खिंचाव दूर करनेवाली क्रियायें भी होती रहती हैं, जिससे शरीर की थकान मिट जाती है और आसनों से व्यय शक्ति वापिस मिल जाती है।
vinay patel 8 years 5 days ago
हम मनुष्य किसी चीज़ की ओर तभी आकर्षित
होते हैं जब उनसे हमें लाभ मिलता है. जिस तरह
से योग के प्रति हमलोग आकर्षित हो रहे हैं वह
इस बात का संकेत हैं कि योग के कई फायदे हैं.
योग को न केवल हमारे शरीर को बल्कि मन
और आत्मिक बल को सुदृढ़ और संतुष्टि प्रदान
करता है.
vinay patel 8 years 5 days ago
यह प्रमाणित तथ्य हैं की योग मुद्रा, ध्यान
और योग में श्वसन की विशेष क्रियाओं
द्वारा तनाव से राहत मिलती है, योग मन
को विभिन्न विषयों से हटाकर स्थिरता
प्रदान करता है और कार्य विशेष में मन को
स्थिर करने में सहायक होता है.
Mubeen Rayeen 8 years 6 days ago
Yoga is an anciant art which was orginated in India around six thousand year ago
DIENSH KUSHWAHA 8 years 6 days ago
दैनिक जीवन में योग का नियमित और समर्पित
अभ्यास बहुत लाभ प्रदान करता रहेगा
By Dinesh kushwaha
Abhishek kumar 8 years 1 week ago
योग का जीवन में महत्व और लाभ
आपके मन में एक प्रश्न बार-बार आता होगा की हम योग क्यों करें? जबकि हमें तो मानसिक और शारीरिक रूप से भी कोई समस्या भी नहीं हैं। जब हमारे पास समय ही नहीं हैं और हम स्वस्थ भी है तो फिर हमें योग की क्या आवश्यकता है। आज हम अपने इस लेख से आपके क्यों को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे और आपको जीवन में योग का महत्व समझाएंगे।
Pratiksha Somani 8 years 1 week ago
Please find the attached file.
Thanks,
Pratiksha
Sonu Kumar paikra 8 years 1 week ago
हमारे जीवन में योग का योग दान इस प्रकार से है
प्रस्तावना_संस्कृत के यज् धातु से बना है जिसका अर्थ है संचालित करना¸ सम्बद्ध करना¸ सम्मिलित करना अथवा जोड़ना। अर्थ के अनुसार विवेचन किया जाए तो शरीर एवं आत्मा का मिलन ही योग कहलाता है। यह भारत के छः दर्शनों जिन्हें षड्दर्शन कहा जाता है¸ में से एक है। अन्य दर्शन हैं-न्याय¸ वैशेषिक¸ सांख्य¸ वेदान्त एवं मीमांसा। इसकी उत्पत्ति भारत में लगभग 5000 ई0 पू0 में हुई थी। पहले यह विद्या गुरू-शिष्य परम्परा के तहत पुरानी पीढ़ी से नई पीढ़ी को हस्तांतरित होती थी।
Vishnu Prajapat 8 years 1 week ago
Name- Vishnu Prajapat