- Competitions on COVID-19 Appropriate Behaviour
- Creative Corner
- Creative Quarantine
- Department of Culture
- Department of Farmers welfare and Agriculture Development
- Department of Mines and Minerals
- Department of School Education - Madhya Pradesh
- Dil Se CM Radio Program
- Lok Seva Department
- Madhya Pradesh Tourism Department
- Smart City Bhopal
- आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण
- कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग
- तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग
- नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग
- नया मध्यप्रदेश
- मध्य प्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड
- मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
- मध्यप्रदेश वन विभाग की वन्यजीव शाखा
- मध्यप्रदेश सरकार का सफल 1 वर्ष
- माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश
- लोक स्वास्थ्य विभाग, मध्य प्रदेश
- संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग
- सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण विभाग
- स्तनपान शिशु के जीवन का आधार
मेरा मध्यप्रदेश - निबंध प्रतियोगिता
1 नवम्बर प्रदेश के 7.50 करोड़ नागरिकों के लिए गौरव गान का दिन है. ठीक 61 साल ...

1 नवम्बर प्रदेश के 7.50 करोड़ नागरिकों के लिए गौरव गान का दिन है. ठीक 61 साल पहले 1956 को मध्यप्रदेश के गठन का शुभ कार्य किया गया था. हर साल प्रदेश भर में इस दिन को उत्सव के रूप में मनाया जाता है. इस उत्सव में नागरिकों की रचनात्मत्कता और विचारों को प्रमुखता से आगे लाने का प्रयास किया जाता है. उद्देश्य है की नागरिक इस दिन का महत्त्व समझें और एक सशक्त, समर्थ और स्वाभिमानी प्रदेश के निर्माण में भागीदार बनें.
मध्यप्रदेश युवाओं के ह्रदय में दौड़ता है, नागरिकों के प्रयासों से ही प्रदेश अपने विकास का रास्ता तय कर रहा है. प्रदेश में लोक कल्याणकारी पहलों पर आपके विचार लघु निबंध के रूप में आमंत्रित हैं. विषय निम्नानुसार है :-
शब्द सीमा : अधिकतम 150 शब्द
प्रतिभागी वर्ग : यह प्रतियोगिता केवल छात्रों के लिए आयोजित है
मुख्य विषय : # प्रतिभागी निम्न विषयों में से उपविषयों का चयन करने के लिए स्वतंत्र हैं -
• कैसे बनेगा मध्यप्रदेश श्रेष्ठ प्रदेश
• मध्यप्रदेश में सुशासन और भविष्य की चुनौतियां
• मध्यप्रदेश में अनछुए पर्यटन स्थल
• लाडली लक्ष्मी योजना और लिंग असमानता
• लोक सेवा गारंटी कानून – 2010 चुनौतियां और समाधान
• कृषि आय और प्रदेश में भावान्तर भुगतान योजना
नोट : प्रविष्टियाँ सबमिट करते समय सबसे पहले मुख्य विषय का नाम, उपविषय का नाम, अपना आलेख और अंत में आपके स्कूल का नाम, पता, जिला और मोबाइल नंबर अवश्य लिखें.
पुरूस्कार : प्राप्त प्रविष्टियों में से श्रेष्ठ प्रविष्टियों को निम्नानुसार पुरुस्कृत किया जायेगा
• प्रथम पुरूस्कार : रु. 10,000 =00
• द्वितीय पुरूस्कार : रु. 7000 =00
• तृतीय पुरूस्कार : रु. 5000 =00
• विशेष पुरूस्कार-03 : रु. 1000 =00
• अन्य चयनित प्रविष्टियों को प्रमाणपत्र प्रदाय किया जायेगा.
• श्रेष्ठ प्रविष्टियों को विभाग द्वारा प्रकाशित की जाने वाली ई-बुक में स्थान दिया जायेगा.
शर्तें :
1. छात्रों के लिए 15 से 20 आयु तक होना चाहिए.
2. सभी छात्र/छात्राएं इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं.
3. सभी प्रविष्टि सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएँगी.
4. भागीदारी के समय शब्द सीमा और विषय का ध्यान रखा जाये.
5. विषय या उपविषय के चयन में संगतता न होने पर प्रविष्टि निरस्त की जाएगी.
6. प्रविष्टियों का चयन विशेषज्ञ पैनल द्वारा राज्य स्तर पर किया जायेगा.
7. पुरुस्कारों की घोषणा पोर्टल पर ही निर्धारित तिथि को किया जायेगा
8. प्रविष्टियाँ भेजने के लिए प्रतिभागी को स्वयं को mp.mygov पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए. किसी और के माध्यम से भेजी गयी प्रविष्टियाँ मान्य नहीं की जाएँगी.
09. प्रतिभागी एक से अधिक विषयों पर भी अपनी प्रविष्टियाँ भेज सकते हैं,
10. एक प्रतिभागी द्वारा एक विषय पर एक ही प्रविष्टि मान्य होगी.
yogesh gopinath gawand 7 years 6 months ago
निबंध
kratik shukla 7 years 6 months ago
विषय:- कैसे बनेगा मध्यप्रदेश श्रेष्ठ प्रदेश
उपविषय:- उत्पादन व भुगतान संतुलन
मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि प्रधान है,अर्थात उन्नत किसान उन्नत अर्थव्यवस्था। किसान को उत्पनादन व उसकी लागत के अनुरूप मुनाफ़ा प्राप्त होने से किसान की स्थिति में सुधार आएगा जो म०प्र० की अर्थव्यस्था में सुधार के लिए मील का पत्थर साबित होगा। किसान की क्रय शक्ति बढ़ने पर ही मध्यप्रदेश श्रेष्ठ प्रदेश बन सकेगा।
क्रतिक शुक्ला,
पायोनीयर पब्लिक स्कूल
देवास,मध्यप्रदेश
8817669225
kratik shukla 7 years 6 months ago
विषय:-म०प्र० में अनछुए पर्यटन स्थल
उपविषय:-जामदरवाजा,महू
जाम दरवाजा महू से लगभग 20कि०मी० की दूरी पर स्थित है। यह मालवा के पठार की सीमा पर स्थित है।
जाम दरवाजा एक अत्यंत ऊँची पहाड़ी पर स्थित है जिसका नज़ारा अत्यंत रमणीय है। जाम दरवाजा से देखने पर मालवा का पठार ,निमाड़ के मैदान को झाँकता हुआ प्रतीत होता है।
इसी पहाड़ी पर स्थित पारवती मंदिर भी अत्यंत दर्शनीय है।
क्रतिक शुक्ला
पायोनीयर पब्लिक स्कूल
देवास,म०प्र०
8817669225
Lokesh barange 7 years 6 months ago
Lokesh barange
Anushka Dixit 7 years 6 months ago
मेरा मध्य्प्रदेश-निबंध प्रतियोगिता
मध्यप्रदेश में अनछुए पर्यटन स्थल
मेरा नगर मंडला,प्रदेश का दर्शनीय परंतु अनछुआ स्थल है।इसे माँ नर्मदा ने कुंडल बनकर तीन ओर से घेर रखा है।यहां के घाट,रपटा, रंगरेज़,नाना आदि बहुत सुंदर हैं।रपटा घाट पर होने वाली आरती वाराणसी की गंगा आरती से लोहा लेती है।रपटा घाट पर ही अंग्रेज़ो द्वारा बनाया गए पुल पर अब भी आवागमन होता है।
ऐतिहासिकता में यहां रानी दुर्गावती का महल,सूर्य मंदिर व सहस्त्रधारा आदि स्थल हैं।
अनुष्का दीक्षित
केंद्रीय विद्यालय
जिला मंडला
7697953599
Anushka Dixit 7 years 6 months ago
मेरा मध्यप्रदेश-निबंध प्रतियोगिता
कैसे बनेगा मध्यप्रदेश श्रेष्ठ प्रदेश
मेरा मध्यप्रदेश भारत का हृदय है एवं हृदय का श्रेष्ठ होना अत्यावश्यक होता है।श्रेष्ठता के लिए आवश्यक है शिक्षा व स्वच्छता।
हमें जनभागीदारी द्वारा अपने विद्यालयों को खूबसूरत व सर्वसुविधायुक्त बनाना चाहिए ताकि बच्चे खुशी से विद्यालय आएं।
हमें हरा व प्लास्टिक कचरा अलग अलग कूड़ेदान में डालना चाहिए एवं मोहल्ला समिति के साथ हरे कचरे से ऊर्जा व बायोगैस बनानी चाहिए।
अनुष्का दीक्षित
केंद्रीय विद्यालय
जिला मंडला
7697953599
AYUSHI KHAWADE 7 years 6 months ago
MERA MADHYA PRADESH
RICHA PATHAK 7 years 6 months ago
मुख्य विषय- कृषि आय और प्रदेश में भावान्तर भुगतान योजना
उप विषय- कृषि आय और प्रदेश में भावान्तर भुगतान योजना
प्रतिभागी का नाम- कुमारी ऋचा पाठक
कक्षा- 10
आयु- 15 वर्ष
स्कूल का नाम- नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल होशंगाबाद
पता- प्रताप नगर, रसूलिया, होशंगाबाद (म.प्र.)
फोन-8871122987
PRAGATI VIDYA PEETH 7 years 6 months ago
Nibandh By Pushpendra Singh Gurjar
PRAGATI VIDYA PEETH 7 years 6 months ago
Hindi Essay by Kumkum Singh