- Competitions on COVID-19 Appropriate Behaviour
- Creative Corner
- Creative Quarantine
- Department of Culture
- Department of Farmers welfare and Agriculture Development
- Department of Mines and Minerals
- Department of School Education - Madhya Pradesh
- Dil Se CM Radio Program
- Lok Seva Department
- Madhya Pradesh Tourism Department
- Smart City Bhopal
- आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण
- कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग
- तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग
- नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग
- नया मध्यप्रदेश
- मध्य प्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड
- मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
- मध्यप्रदेश वन विभाग की वन्यजीव शाखा
- मध्यप्रदेश सरकार का सफल 1 वर्ष
- माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश
- लोक स्वास्थ्य विभाग, मध्य प्रदेश
- संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग
- सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण विभाग
- स्तनपान शिशु के जीवन का आधार
मेरा मध्यप्रदेश - कविता प्रतियोगिता
1 नवम्बर प्रदेश के 7.50 करोड़ नागरिकों के लिए गौरव गान का दिन है. ठीक 61 साल ...

1 नवम्बर प्रदेश के 7.50 करोड़ नागरिकों के लिए गौरव गान का दिन है. ठीक 61 साल पहले 1956 को मध्यप्रदेश के गठन का शुभ कार्य किया गया था. हर साल प्रदेश भर में इस दिन को उत्सव के रूप में मनाया जाता है. इस उत्सव में नागरिकों की रचनात्मत्कता और विचारों को प्रमुखता से आगे लाने का प्रयास किया जाता है. आवश्यकता है की नागरिक इस दिन का महत्त्व समझें और एक सशक्त, समर्थ और स्वाभिमानी प्रदेश के निर्माण में भागीदार बनें.
प्रदेश में साहित्य की एक लम्बी परंपरा रही है. प्रदेश में हर उम्र के रचनाकार हैं. हम प्रदेश के युवाओं और रचनाकारों से प्रदेश के गौरव को दर्शाती कविताएँ आमंत्रित करते हैं. चिन्हित विषयों पर अपनी रचनाएँ कमेन्ट बॉक्स में दर्ज करें.
शब्द सीमा : 80-100 शब्द
विषय : मेरा मध्यप्रदेश, प्रदेश में प्रकृति, मनमोहक पर्यटन स्थल
प्रतिभागी वर्ग : यह प्रतियोगिता छात्रों, शिक्षकों और युवाओं के लिए आयोजित है
पुरूस्कार : प्राप्त प्रविष्टियों में से श्रेष्ठ प्रविष्टियों को निम्नानुसार पुरुस्कृत किया जायेगा
• प्रथम पुरूस्कार : रु. 10,000 =00
• द्वितीय पुरूस्कार : रु. 7000 =00
• तृतीय पुरूस्कार : रु. 5000 =00
• विशेष पुरूस्कार-03 : रु. 1000 =00
• अन्य चयनित प्रविष्टियों को प्रमाणपत्र प्रदाय किया जायेगा.
• श्रेष्ठ प्रविष्टियों को विभाग द्वारा प्रकाशित की जाने वाली ई-बुक में स्थान दिया जायेगा.
नोट : प्रविष्टियाँ सबमिट करते समय सबसे पहले मुख्य विषय का नाम, उपविषय का नाम, अपना आलेख और अंत में आपके स्कूल का नाम, पता, जिला और मोबाइल नंबर अवश्य लिखें.
शर्तें :
1. सभी 15 से 20 वर्ष तक के छात्र/छात्राएं और युवा इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं.
2. सभी प्रविष्टि सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएँगी.
3. भागीदारी के समय शब्द सीमा और विषय का ध्यान रखा जाये.
4. विषय के चयन में संगतता न होने पर प्रविष्टि निरस्त की जाएगी.
5. प्रविष्टियों का चयन विशेषज्ञ पैनल द्वारा राज्य स्तर पर किया जायेगा.
6. पुरुस्कारों की घोषणा पोर्टल पर ही निर्धारित तिथि को किया जायेगा
7. प्रविष्टियाँ भेजने के लिए प्रतिभागी को स्वयं को mp.mygov पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए. किसी और के माध्यम से भेजी गयी प्रविष्टियाँ मान्य नहीं की जाएँगी.








Satyajeet Singh 8 years 4 months ago
भारत का ह्रदय , ये प्रदेश हमारा,
कल कल बहती, माँ नर्मदा का किनारा,
सबसे सुन्दर, सुखद ये मध्य प्रदेश हमारा
ABHISHEK TIWARI 8 years 4 months ago
मेरा मध्य प्रदेश
कल-कल कर नर्मदा ने सींचा
ताप्ति ने किया पल्लवित
संगमरमर सा ह्रदय भी
देखो साँची में हुआ द्रवित
किलों के टीलों में इतिहास रचा है
कण कण में मृदा की
राम का वनवास बसा है
शारदा की श्रेणी ने हमें आशीष दिया
ऐसा अद्भुत मिश्रण सम्पदा का
देश के ह्रदय में हमको मिला
अविस्मरणीय है इसकी कला
आभूषण ये देश का
संस्कारों से परिपूर्ण है
चीर कर भी धरा को
लहलहाता मेरा प्रदेश है
होलकर से,सिंधिया तक
राजाओं ने गरिमा गाई है
दीन दयाल जी के पथ पर चलता
जगमग करता
अपना मध्य प्रदेश है
VIJAY KUMAR VISHWAKARMA 8 years 4 months ago
देश के विकास की बात करें
चलो खुद से शुरूआत करें
हम न करेंगे गंदगी
कुछ तो सफाई रहेगी
कहीं बेवजह न बिजली जले
तो किसी अंधियारे घर को बल्ब मिले
अब देरी हो या मजबूरी
रिश्वत से रखेंगे दूरी
चलो भीड़ में खुद की पहचान बनाएं
अपनी जिम्मेदारी समझें और निभाएं ।
Kiran shrivastava 8 years 4 months ago
गाँधी सागर
Nishant Vishwakarma 8 years 4 months ago
Nishant Vishwakarma
Mob-7000094508
Arpit Makwana 8 years 4 months ago
मेरा मध्यप्रदेश
Sunita Chauhan 8 years 4 months ago
आदरणीय श्रीमान एवं श्रीमतीं
सादर प्रणाम
कृपया मेरा मध्यप्रदेश - कविता प्रतियोगिता हेतु मेरी कविता स्वीकार करे
धन्यवाद,
सुनीता सिंह चौहान
हिंदी शिक्षिका - सागर पब्लिक स्कूल
रोहित नगर
भोपाल
sarvgy tiwari 8 years 4 months ago
form sargvy tiwari
SARVGYA TIWARI 8 years 4 months ago
from sarvagya tiwri
Ashish raghuwanshi 8 years 4 months ago
मेरा मध्य प्रदेश